Progress:41.8%
श्रीशुक उवाच अथ व्रजन् राजपथेन माधवः स्त्रियं गृहीताङ्गविलेपभाजनाम् । विलोक्य कुब्जां युवतीं वराननां पप्रच्छ यान्तीं प्रहसन् रसप्रदः ॥ १०-४२-१ ॥
Śukadeva Gosvāmī said: As He walked down the King’s road, Lord Mādhava then saw a young hunchback woman with an attractive face, who carried a tray of fragrant ointments as she walked along. The bestower of the ecstasy of love smiled and inquired from her as follows. ॥ 10-42-1 ॥
english translation
शुकदेव गोस्वामी ने कहा : जब भगवान् माधव राजमार्ग पर जा रहे थे तो उन्होंने एक युवा कुबड़ी स्त्री को देखा जिसका मुख आकर्षक था और वह सुगन्धित लेपों का थाल लिए हुए जा रही थी। प्रेमानन्द दाता ने हँसकर उससे इस प्रकार पूछा। ॥ १०-४२-१ ॥
hindi translation
का त्वं वरोर्वेतदु हानुलेपनं कस्याङ्गने वा कथयस्व साधु नः । देह्यावयोरङ्गविलेपमुत्तमं श्रेयस्ततस्ते न चिराद्भविष्यति ॥ १०-४२-२ ॥
Lord Kṛṣṇa said:] Who are you, O beautiful-thighed one? Ah, ointment! Who is it for, my dear lady? Please tell Us truthfully. Give Us both some of your finest ointment and you will soon gain a great boon. ॥ 10-42-2 ॥
english translation
[भगवान् कृष्ण ने कहा]: हे सुन्दर जंघाओं वाली, तुम कौन हो? ओह, लेप! हे सुन्दरी, यह किसके लिए है? हमें सच सच बता दो। हम दोनों को अपना कोई उत्तम लेप दो तो तुम्हें शीघ्र ही महान् वर प्राप्त होगा। ॥ १०-४२-२ ॥
hindi translation
सैरन्ध्र्युवाच दास्यस्म्यहं सुन्दर कंससम्मता त्रिवक्रनामा ह्यनुलेपकर्मणि । मद्भावितं भोजपतेरतिप्रियं विना युवां कोऽन्यतमस्तदर्हति ॥ १०-४२-३ ॥
The maidservant replied: O handsome one, I am a servant of King Kaṁsa, who highly regards me for the ointments I make. My name is Trivakrā. Who else but You two deserve my ointments, which the lord of the Bhojas likes so much? ॥ 10-42-3 ॥
english translation
दासी ने उत्तर दिया: हे सुन्दर, मैं राजा कंस की दासी हूँ। वे मेरे द्वारा तैयार किये गये लेपों का अतीव सम्मान करते हैं। मेरा नाम त्रिवक्रा है। जिन लेपों को भोजराज इतना अधिक चाहता है, भला उनका पात्र आप दोनों के अतिरिक्त कौन हो सकता है? ॥ १०-४२-३ ॥
hindi translation
रूपपेशलमाधुर्यहसितालापवीक्षितैः । धर्षितात्मा ददौ सान्द्रमुभयोरनुलेपनम् ॥ १०-४२-४ ॥
Her mind overwhelmed by Kṛṣṇa’s beauty, charm, sweetness, smiles, words and glances, Trivakrā gave both Kṛṣṇa and Balarāma generous amounts of ointment. ॥ 10-42-4 ॥
english translation
कृष्ण के सौन्दर्य, आकर्षण, मिठास, हँसी, वाणी तथा चितवनों से अभिभूत मन वाली त्रिवक्रा ने कृष्ण तथा बलराम को पर्याप्त मात्रा में लेप दे दिया। ॥ १०-४२-४ ॥
hindi translation
ततस्तावङ्गरागेण स्ववर्णेतरशोभिना । सम्प्राप्तपरभागेन शुशुभातेऽनुरञ्जितौ ॥ १०-४२-५ ॥
Anointed with these most excellent cosmetics, which adorned Them with hues that contrasted with Their complexions, the two Lords appeared extremely beautiful. ॥ 10-42-5 ॥
english translation
इन सर्वोत्तम अंगरागों का लेप करके, जिनसे उनके शरीर अपने रंगों से विपरीत रंगों से सज गए, दोनों भगवान् अत्यधिक सुन्दर लगने लगे। ॥ १०-४२-५ ॥
hindi translation