Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:51.0%

x

श्रीशुक उवाच अस्तिः प्राप्तिश्च कंसस्य महिष्यौ भरतर्षभ । मृते भर्तरि दुःखार्ते ईयतुः स्म पितुर्गृहान् ॥ १०-५०-१ ॥

Śukadeva Gosvāmī said: When Kaṁsa was killed, O heroic descendant of Bharata, his two queens, Asti and Prāpti, went to their father’s house in great distress. ॥ 10-50-1 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने कहा : जब कंस मार डाला गया तो हे भरतर्षभ, उसकी दो पटरानियाँ अस्ति तथा प्राप्ति अत्यन्त दुखी होकर अपने पिता के घर चली गईं। ॥ १०-५०-१ ॥

hindi translation

पित्रे मगधराजाय जरासन्धाय दुःखिते । वेदयाञ्चक्रतुः सर्वमात्मवैधव्यकारणम् ॥ १०-५०-२ ॥

The sorrowful queens told their father, King Jarāsandha of Magadha, all about how they had become widows. ॥ 10-50-2 ॥

english translation

दुखी रानियों ने अपने पिता मगध के राजा जरासन्ध से सारा हाल कह सुनाया कि वे किस तरह विधवा हुईं। ॥ १०-५०-२ ॥

hindi translation

स तदप्रियमाकर्ण्य शोकामर्षयुतो नृप । अयादवीं महीं कर्तुं चक्रे परममुद्यमम् ॥ १०-५०-३ ॥

Hearing this odious news, O King, Jarāsandha was filled with sorrow and anger, and he began the greatest possible endeavor to rid the earth of the Yādavas. ॥ 10-50-3 ॥

english translation

हे राजन्, यह अप्रिय समाचार सुनकर जरासन्ध शोक तथा क्रोध से भर गया और पृथ्वी को यादवों से विहीन करने के यथासम्भव प्रयास में जुट गया। ॥ १०-५०-३ ॥

hindi translation

अक्षौहिणीभिर्विंशत्या तिसृभिश्चापि संवृतः । यदुराजधानीं मथुरां न्यरुणत्सर्वतोदिशम् ॥ १०-५०-४ ॥

With a force of twenty-three akṣauhiṇī divisions, he laid siege to the Yadu capital, Mathurā, on all sides. ॥ 10-50-4 ॥

english translation

उसने तेईस अक्षौहिणी सेना लेकर यदुओं की राजधानी मथुरा के चारों ओर घेरा डाल दिया। ॥ १०-५०-४ ॥

hindi translation

निरीक्ष्य तद्बलं कृष्ण उद्वेलमिव सागरम् । स्वपुरं तेन संरुद्धं स्वजनं च भयाकुलम् ॥ १०-५०-५ ॥

Although Lord Kṛṣṇa, the Supreme Personality of Godhead, is the original cause of this world, when He descended to the earth He played the role of a human being. Thus when He saw Jarāsandha’s assembled army surrounding His city like a great ocean overflowing its shores, and when He saw how this army was striking fear into His subjects ॥ 10-50-5 ॥

english translation

यद्यपि पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् कृष्ण इस संसार के आदि-कारण हैं किन्तु जब वे इस पृथ्वी पर अवतरित हुए तो उन्होंने मनुष्य की भूमिका निबाही। अत: जब उन्होंने देखा कि जरासन्ध की सेना ने उनकी नगरी को उसी तरह घेर लिया है, जिस तरह महासागर अपने किनारों को तोडक़र बहने लगता है और जब उन्होंने देखा कि यह सेना उनकी प्रजा में भय उत्पन्न कर रही है, ॥ १०-५०-५ ॥

hindi translation