Progress:31.4%
न लक्ष्यन्ते पदान्यत्र तस्या नूनं तृणाङ्कुरैः । खिद्यत्सुजाताङ्घ्रितलामुन्निन्ये प्रेयसीं प्रियः ॥ १०-३०-३१ ॥
Look, we can’t see Her footprints over here! It’s obvious that the grass and sprouts were hurting the tender soles of Her feet, and so the lover lifted up His beloved. ॥ 10-30-31 ॥
english translation
देखो न, हमें यहाँ पर उसके पदचिन्ह नहीं दिख रहे। स्पष्ट है कि घास तथा कुश उसके पाँवों के कोमल तलुवों को कष्ट पहुँचा रहे होंगे अत: प्रेमी ने अपनी प्रेयसी को उठा लिया होगा। ॥ १०-३०-३१ ॥
hindi translation
इमान्यधिकमग्नानि पदानि वहतो वधूम् । गोप्यः पश्यत कृष्णस्य भाराक्रान्तस्य कामिनः ॥ १०-३०-३२ ॥
Please observe, my dear gopīs, how in this place lusty Kṛṣṇa’s footprints are pressed more deeply into the ground. Carrying the weight of His beloved must have been difficult for Him. ॥ 10-30-32 ॥
english translation
मेरी प्यारी गोपियो, जरा देखो न, किस तरह इस स्थान पर कामी कृष्ण के पदचिन्ह पृथ्वी में गहरे धँसे हुए हैं। अपनी प्रियतमा के भार को वहन करना अवश्य ही उनके लिए कठिन हो रहा होगा। ॥ १०-३०-३२ ॥
hindi translation
अत्रावरोपिता कान्ता पुष्पहेतोर्महात्मना । अत्र प्रसूनावचयः प्रियार्थे प्रेयसा कृतः । प्रपदाक्रमणे एते पश्यतासकले पदे ॥ १०-३०-३३ ॥
And over here that intelligent boy must have put Her down to gather some flowers. Just see how in this place dear Kṛṣṇa collected flowers for His beloved. Here He has left the impression of only the front part of His feet because He was standing on His toes to reach the flowers. ॥ 10-30-33 ॥
english translation
और यहाँ पर तो उस चतुर छोरे ने कुछ फूल चुनने के लिए उसे नीचे रख दिया होगा। जरा देखो न, किस तरह प्रिय कृष्ण ने यहाँ पर अपनी प्रिया के लिए फूल चुने हैं। यहाँ उनके पाँव के अगले हिस्से (पंजे) का ही निशान पड़ा हुआ है क्योंकि फूलों तक पहुँचने के लिए वे अपने पंजों के बल खड़े हुये थे। ॥ १०-३०-३३ ॥
hindi translation
केशप्रसाधनं त्वत्र कामिन्याः कामिना कृतम् । तानि चूडयता कान्तामुपविष्टमिह ध्रुवम् ॥ १०-३०-३४ ॥
Certainly Kṛṣṇa sat down here with His girlfriend to arrange Her hair. The lusty boy must have made a crown for that lusty girl out of the flowers He had collected. ॥ 10-30-34 ॥
english translation
कृष्ण यहाँ पर निश्चित रूप से अपनी प्रेयसी के साथ उसके केश सँवारने के लिए बैठे थे। उस कामी लडक़े ने उस कामुक लडक़ी के लिए उन फूलों से जूड़ा बनाया होगा, जिसे उसने एकत्र किया था। ॥ १०-३०-३४ ॥
hindi translation
रेमे तया चात्मरत आत्मारामोऽप्यखण्डितः । कामिनां दर्शयन् दैन्यं स्त्रीणां चैव दुरात्मताम् ॥ १०-३०-३५ ॥
[Śukadeva Gosvāmī continued:] Lord Kṛṣṇa enjoyed with that gopī, although He enjoys only within, being self-satisfied and complete in Himself. Thus by contrast He showed the wretchedness of ordinary lusty men and hardhearted women. ॥ 10-30-35 ॥
english translation
[शुकदेव गोस्वामी ने कहा] भगवान् कृष्ण ने उस गोपी के साथ भोग-विलास किया यद्यपि वे अपने आप में तुष्ट रहने तथा पूर्ण होने के कारण केवल भीतर ही भीतर आनन्दमग्न होते हैं। इस तरह विराधोभास के द्वारा उन्होंने सामान्य कामी पुरुषों एवं निष्ठुर स्त्रियों की दुष्टता का प्रदर्शन किया। ॥ १०-३०-३५ ॥
hindi translation