Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:31.3%

x

तैस्तैः पदैस्तत्पदवीमन्विच्छन्त्योऽग्रतोऽबलाः । वध्वाः पदैः सुपृक्तानि विलोक्यार्ताः समब्रुवन् ॥ १०-३०-२६ ॥

The gopīs began following Kṛṣṇa’s path, as shown by His many footprints, but when they saw that these prints were thoroughly intermixed with those of His dearmost consort, they became perturbed and spoke as follows. ॥ 10-30-26 ॥

english translation

गोपियाँ श्रीकृष्ण के अनेक पदचिन्हों से प्रदर्शित उनके मार्ग का अनुमान करने लगीं, किन्तु जब उन्होंने देखा कि ये चिन्ह उनकी प्रियतमा के चरणचिन्हों से मिल-जुल गये हैं, तो वे व्याकुल हो उठीं और इस प्रकार कहने लगीं। ॥ १०-३०-२६ ॥

hindi translation

कस्याः पदानि चैतानि याताया नन्दसूनुना । अंसन्यस्तप्रकोष्ठायाः करेणोः करिणा यथा ॥ १०-३०-२७ ॥

[The gopīs said:] Here we see the footprints of some gopī who must have been walking along with the son of Nanda Mahārāja. He must have put His arm on Her shoulder, just as an elephant rests His trunk on the shoulder of an accompanying she-elephant. ॥ 10-30-26 ॥

english translation

[गोपियों ने कहा]: यहाँ पर हमें किसी गोपी के चरणचिन्ह दिख रहे हैं, जो अवश्य ही नन्द महाराज के पुत्र के साथ साथ चल रही होगी। उन्होंने उसके कंधे पर अपना हाथ उसी तरह रखा होगा जिस तरह एक हाथी अपनी सूँड़ अपनी सहगामिनी हथिनी के कंधे पर रख देता है। ॥ १०-३०-२७ ॥

hindi translation

अनयाऽऽराधितो नूनं भगवान् हरिरीश्वरः । यन्नो विहाय गोविन्दः प्रीतो यामनयद्रहः ॥ १०-३०-२८ ॥

Certainly this particular gopī has perfectly worshiped the all-powerful Personality of Godhead, Govinda, since He was so pleased with Her that He abandoned the rest of us and brought Her to a secluded place. ॥ 10-30-28 ॥

english translation

इस विशिष्ट गोपी ने निश्चित ही सर्वशक्तिमान भगवान् गोविन्द की पूरी तरह पूजा की होगी क्योंकि वे उससे इतने प्रसन्न हो गये कि उन्होंने हम सबों को छोड़ दिया और उसे एकान्त स्थान में ले आये। ॥ १०-३०-२८ ॥

hindi translation

धन्या अहो अमी आल्यो गोविन्दाङ्घ्र्यब्जरेणवः । यान् ब्रह्मेशौ रमादेवी दधुर्मूर्ध्न्यघनुत्तये ॥ १०-३०-२९ ॥

O girls! The dust of Govinda’s lotus feet is so sacred that even Brahmā, Śiva and the goddess Ramā take that dust upon their heads to dispel sinful reactions. ॥ 10-30-29 ॥

english translation

हे बालाओ, गोविन्द के चरणों की धूल इतनी पवित्र है कि ब्रह्मा, शिव तथा रमादेवी भी अपने पापों को दूर करने के लिए उस धूल को अपने सिरों पर धारण करते हैं। ॥ १०-३०-२९ ॥

hindi translation

तस्या अमूनि नः क्षोभं कुर्वन्त्युच्चैः पदानि यत् । यैकापहृत्य गोपीनां रहो भुङ्क्तेऽच्युताधरम् ॥ १०-३०-३० ॥

These footprints of that special gopī greatly disturb us. Of all the gopīs, She alone was taken away to a secluded place, where She is enjoying the lips of Kṛṣṇa. ॥ 10-30-30 ॥

english translation

उस विशिष्ट गोपी के ये चरणचिन्ह हमें अत्यधिक विचलित कर रहे हैं। समस्त गोपियों में से केवल वही एकान्त स्थान में ले जाई गई जहाँ वह कृष्ण के अधरों का पान कर रही है। ॥ १०-३०-३० ॥

hindi translation