Progress:31.0%
दैत्यायित्वा जहारान्यामेका कृष्णार्भभावनाम् । रिङ्गयामास काप्यङ्घ्री कर्षन्ती घोषनिःस्वनैः ॥ १०-३०-१६ ॥
One gopī took the role of Tṛṇāvarta and carried away another, who was acting like infant Kṛṣṇa, while yet another gopī crawled about, her ankle bells tinkling as she pulled her feet. ॥ 10-30-16 ॥
english translation
एक गोपी तृणावर्त बन गई और वह दूसरी गोपी को जो बालक कृष्ण बनी थी दूर ले गई जबकि एक अन्य गोपी रेंगने लगी जिससे उसके पाँव घसीटते समय पायजेब बजने लगी। ॥ १०-३०-१६ ॥
hindi translation
कृष्णरामायिते द्वे तु गोपायन्त्यश्च काश्चन । वत्सायतीं हन्ति चान्या तत्रैका तु बकायतीम् ॥ १०-३०-१७ ॥
Two gopīs acted like Rāma and Kṛṣṇa in the midst of several others, who took the role of cowherd boys. One gopī enacted Kṛṣṇa’s killing of the demon Vatsāsura, represented by another gopī, and a pair of gopīs acted out the killing of Bakāsura. ॥ 10-30-16` ॥
english translation
दो गोपियाँ उन तमाम गोपियों के बीच राम तथा कृष्ण बन गईं जो ग्वालबालों का अभिनय कर रही थीं। एक गोपी ने कृष्ण द्वारा राक्षस वत्सासुर के वध का अनुकरण किया जिसमें दूसरी गोपी वत्सासुर बनी थी। गोपियों के एक जोड़े ने बकासुर-वध का अभिनय किया। ॥ १०-३०-१७ ॥
hindi translation
आहूय दूरगा यद्वत्कृष्णस्तमनुकुर्वतीम् । वेणुं क्वणन्तीं क्रीडन्तीमन्याः शंसन्ति साध्विति ॥ १०-३०-१८ ॥
When one gopī perfectly imitated how Kṛṣṇa would call the cows who had wandered far away, how He would play His flute and how He would engage in various sports, the others congratulated her with exclamations of “Well done! Well done!” ॥ 10-30-18 ॥
english translation
जब एक गोपी ने पूरी तरह अनुकरण कर दिखाया कि कृष्ण किस तरह दूर विचरण करती गौवों को बुलाते थे, वे किस तरह वंशी बजाते थे और वे किस तरह विविध खेलों में लगे रहते थे तो अन्यों ने बहुत खूब, बहुत खूब, (वाह वाह) चिल्लाकर बधाई दी। ॥ १०-३०-१८ ॥
hindi translation
कस्याञ्चित्स्वभुजं न्यस्य चलन्त्याहापरा ननु । कृष्णोऽहं पश्यत गतिं ललितामिति तन्मनाः ॥ १०-३०-१९ ॥
Another gopī, her mind fixed on Kṛṣṇa, walked about with her arm resting on the shoulder of a friend and declared, “I am Kṛṣṇa! Just see how gracefully I move!” ॥ 10-30-19 ॥
english translation
एक अन्य गोपी अपने मन को कृष्ण में स्थिर किये अपनी बाँह को दूसरी सखी के कन्धे पर टिकाये चलने लगी और बोली “मैं कृष्ण हूँ। जरा देखो तो मैं कितनी शान से चल रही हूँ।” ॥ १०-३०-१९ ॥
hindi translation
मा भैष्ट वातवर्षाभ्यां तत्त्राणं विहितं मया । इत्युक्त्वैकेन हस्तेन यतन्त्युन्निदधेऽम्बरम् ॥ १०-३०-२० ॥
“Don’t be afraid of the wind and rain,” said one gopī. “I will save you.” And with that she lifted her shawl above her head. ॥ 10-30-20 ॥
english translation
एक गोपी ने कहा : “आँधी-वर्षा से मत डरो।” मैं तुम्हारी रक्षा करूंगी।” यह कहकर उसने अपना दुपट्टा अपने सिर के ऊपर उठा लिया। ॥ १०-३०-२० ॥
hindi translation