Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:20.1%

x

तमापतन्तं तरसा विषायुधः प्रत्यभ्ययादुच्छ्रितनैकमस्तकः । दद्भिः सुपर्णं व्यदशद्ददायुधः करालजिह्वोच्छ्वसितोग्रलोचनः ॥ १०-१७-६ ॥

As Garuḍa swiftly fell upon him, Kāliya, who had the weapon of poison, raised his numerous heads to counterattack. Showing his ferocious tongues and expanding his horrible eyes, Kāliya then bit Garuḍa with the weapons of his fangs. ॥ 10-17-6 ॥

english translation

ज्योंही गरुड़ तेजी से कालिय पर झपटा त्योंही विष के हथियार से लैस उसने वार करने के लिए अपने अनेक सिर उठा लिये। अपनी भयावनी जीभें दिखलाते और अपनी उग्र आँखें फैलाते हुए उसने अपने विष-दत्त हथियारों से गरुड़ को काट लिया। ॥ १०-१७-६ ॥

hindi translation

तं तार्क्ष्यपुत्रः स निरस्य मन्युमान् प्रचण्डवेगो मधुसूदनासनः । पक्षेण सव्येन हिरण्यरोचिषा जघान कद्रूसुतमुग्रविक्रमः ॥ १०-१७-७ ॥

The angry son of Tārkṣya moved with overwhelming speed in repelling Kāliya’s attack. That terribly powerful carrier of Lord Madhusūdana struck the son of Kadru with his left wing, which shone like gold. ॥ 10-17-7 ॥

english translation

तार्क्ष्य का क्रुद्ध पुत्र कालिय के वार को पीछे धकेलने के लिए प्रचंड वेग से आगे बढ़ा। उस अत्यन्त शक्तिशाली भगवान् मधुसूदन के वाहन ने कद्रु के पुत्र पर अपने स्वर्ण जैसे चमकीले बाएँ पंख से प्रहार किया। ॥ १०-१७-७ ॥

hindi translation

सुपर्णपक्षाभिहतः कालियोऽतीव विह्वलः । ह्रदं विवेश कालिन्द्यास्तदगम्यं दुरासदम् ॥ १०-१७-८ ॥

Beaten by Garuḍa’s wing, Kāliya was extremely distraught, and thus he took shelter of a lake adjoining the river Yamunā. Garuḍa could not enter this lake. Indeed, he could not even approach it. ॥ 10-17-8 ॥

english translation

गरुड़ के पंख की चोट खाने से कालिय अत्यधिक बेचैन हो उठा अत: उसने यमुना नदी के निकटस्थ सरोवर में शरण ले ली। गरुड़ इस सरोवर में नहीं घुस सका। निस्सन्देह, वह वहाँ तक पहुँच भी नहीं सका। ॥ १०-१७-८ ॥

hindi translation

तत्रैकदा जलचरं गरुडो भक्ष्यमीप्सितम् । निवारितः सौभरिणा प्रसह्य क्षुधितोऽहरत् ॥ १०-१७-९ ॥

In that very lake Garuḍa had once desired to eat a fish — fish being, after all, his normal food. Although forbidden by the sage Saubhari, who was meditating there within the water, Garuḍa took courage and, feeling hungry, seized the fish. ॥ 10-17-9 ॥

english translation

उसी सरोवर में गरुड़ ने एक बार एक मछली को, जो कि उसका सामान्य भक्ष्य है, खाना चाहा। जल के भीतर ध्यानमग्न सौभरि मुनि के मना करने पर भी गरुड़ ने साहस किया और भूखा होने के कारण उस मछली को पकड़ लिया। ॥ १०-१७-९ ॥

hindi translation

मीनान् सुदुःखितान् दृष्ट्वा दीनान् मीनपतौ हते । कृपया सौभरिः प्राह तत्रत्यक्षेममाचरन् ॥ १०-१७-१० ॥

Seeing how the unfortunate fish in that lake had become most unhappy at the death of their leader, Saubhari uttered the following curse under the impression that he was mercifully acting for the benefit of the lake’s residents. ॥ 10-17-10 ॥

english translation

उस सरोवर की अभागिनी मछलियों को अपने स्वामी की मृत्यु के कारण अत्यन्त दुखी देखकर सौभरि मुनि ने इस आशय से शाप दे दिया कि वे उस सरोवर के रहनेवालों के कल्याण हेतु कृपापूर्ण कर्म कर रहे हैं। ॥ १०-१७-१० ॥

hindi translation