Progress:20.2%
अत्र प्रविश्य गरुडो यदि मत्स्यान् स खादति । सद्यः प्राणैर्वियुज्येत सत्यमेतद्ब्रवीम्यहम् ॥ १०-१७-११ ॥
If Garuḍa ever again enters this lake and eats the fish here, he will immediately lose his life. What I am saying is the truth. ॥ 10-17-11 ॥
english translation
“यदि गरुड़ ने फिर कभी इस सरोवर में घुसकर मछलियाँ खाईं तो वह तुरन्त अपने प्राणों से हाथ धो बैठेगा। मैं जो कह रहा हूँ वह सत्य है।” ॥ १०-१७-११ ॥
hindi translation
तं कालियः परं वेद नान्यः कश्चन लेलिहः । अवात्सीद्गरुडाद्भीतः कृष्णेन च विवासितः ॥ १०-१७-१२ ॥
Of all the serpents, only Kāliya came to know of this affair, and in fear of Garuḍa he took up residence in that Yamunā lake. Later Lord Kṛṣṇa drove him out. ॥ 10-17-12 ॥
english translation
सारे सर्पों में केवल कालिय ही इस बात को जानता था और गरुड़ के भय से उसने यमुना के सरोवर में अपना निवास बना रखा था। बाद में कृष्ण ने उसे निकाल भगाया। ॥ १०-१७-१२ ॥
hindi translation
कृष्णं ह्रदाद्विनिष्क्रान्तं दिव्यस्रग्गन्धवाससम् । महामणिगणाकीर्णं जाम्बूनदपरिष्कृतम् ॥ १०-१७-१३ ॥
[Resuming his description of Kṛṣṇa’s chastisement of Kāliya, Śukadeva Gosvāmī continued:] Kṛṣṇa rose up out of the lake wearing divine garlands, fragrances and garments, covered with many fine jewels, and decorated with gold. ॥ 10-17-13 ॥
english translation
[कृष्ण द्वारा कालिय की प्रताडऩा का वर्णन फिर से प्रारम्भ करते हुए शुकदेव गोस्वामी ने कहा]: कृष्ण दिव्य मालाएँ, सुगन्धियाँ तथा वस्त्र धारण किये, अनेक उत्तम मणियों से आच्छादित एवं स्वर्ण से अलंकृत होकर उस सरोवर से ऊपर उठे। ॥ १०-१७-१३ ॥
hindi translation
उपलभ्योत्थिताः सर्वे लब्धप्राणा इवासवः । प्रमोदनिभृतात्मानो गोपाः प्रीत्याभिरेभिरे ॥ १०-१७-१४ ॥
When the cowherds saw Him they all stood up immediately, just like an unconscious person’s senses coming back to life. Filled with great joy, they affectionately embraced Him. ॥ 10-17-14 ॥
english translation
जब ग्वालों ने उन्हें देखा तो वे सब तुरन्त उठ खड़े हो गये मानों किसी मूर्छित व्यक्ति की इन्द्रियाँ पुन: जीवित हो उठी हों। उन्होंने अतीव हर्ष से सराबोर होकर स्नेहपूर्वक उनको गले लगा लिया। ॥ १०-१७-१४ ॥
hindi translation
यशोदा रोहिणी नन्दो गोप्यो गोपाश्च कौरव । कृष्णं समेत्य लब्धेहा आसन् लब्धमनोरथाः ॥ १०-१७-१५ ॥
Having regained their vital functions, Yaśodā, Rohiṇī, Nanda and all the other cowherd women and men went up to Kṛṣṇa. O descendant of Kuru, even the dried-up trees came back to life. ॥ 10-17-15 ॥
english translation
अपनी जीवनदायी चेतनाएँ वापस पाकर यशोदा, रोहिणी, नन्द तथा अन्य सारी गोपियाँ एवं ग्वाले कृष्ण के समीप पहुँच गये। हे कुरुवंशी, ऐसे में सूखे वृक्ष भी सजीव हो उठे। ॥ १०-१७-१५ ॥
hindi translation