Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:12.3%

x

स्वं स्वं वत्सकुलं सर्वे पाययिष्यन्त एकदा । गत्वा जलाशयाभ्याशं पाययित्वा पपुर्जलम् ॥ १०-११-४६ ॥

One day all the boys, including Kṛṣṇa and Balarāma, each boy taking his own group of calves, brought the calves to a reservoir of water, desiring to allow them to drink. After the animals drank water, the boys drank water there also. ॥ 10-11-46 ॥

english translation

एक दिन कृष्ण तथा बलराम समेत सारे बालक, अपने अपने बछड़ों का समूह लेकर, जलाशय के पास बछड़ों को पानी पिलाने लाये। जब पशु जल पी चुके तो बालकों ने भी वहाँ पानी पिया। ॥ १०-११-४६ ॥

hindi translation

ते तत्र ददृशुर्बाला महासत्त्वमवस्थितम् । तत्रसुर्वज्रनिर्भिन्नं गिरेः श‍ृङ्गमिव च्युतम् ॥ १०-११-४७ ॥

Right by the reservoir, the boys saw a gigantic body resembling a mountain peak broken and struck down by a thunderbolt. They were afraid even to see such a huge living being. ॥ 10-11-47 ॥

english translation

जलाशय के पास ही बालकों ने एक विराट शरीर देखा जो उस पर्वत की चोटी के समान था, जो वज्र के द्वारा टूट पड़ी हो। वे ऐसे विशाल जीव को देखखर ही भयभीत थे। ॥ १०-११-४७ ॥

hindi translation

स वै बको नाम महानसुरो बकरूपधृक् । आगत्य सहसा कृष्णं तीक्ष्णतुण्डोऽग्रसद्बली ॥ १०-११-४८ ॥

That great-bodied demon was named Bakāsura. He had assumed the body of a duck with a very sharp beak. Having come there, he immediately swallowed Kṛṣṇa. ॥ 10-11-48 ॥

english translation

वह विशालकाय असुर बकासुर था। उसने अत्यन्त तेज चोंच वाले बगुले का शरीर धारण कर लिया था। वहाँ आकर उसने तुरन्त ही कृष्ण को निगल लिया। ॥ १०-११-४८ ॥

hindi translation

कृष्णं महाबकग्रस्तं दृष्ट्वा रामादयोऽर्भकाः । बभूवुरिन्द्रियाणीव विना प्राणं विचेतसः ॥ १०-११-४९ ॥

When Balarāma and the other boys saw that Kṛṣṇa had been devoured by the gigantic duck, they became almost unconscious, like senses without life. ॥ 10-11-49 ॥

english translation

जब बलराम तथा अन्य बालकों ने देखा कि कृष्ण विशाल बगुले द्वारा निगले जा चुके हैं, तो वे बेहोश जैसे हो गये मानों प्राणरहित इन्द्रियाँ हों। ॥ १०-११-४९ ॥

hindi translation

तं तालुमूलं प्रदहन्तमग्निवद्गोपालसूनुं पितरं जगद्गुरोः । चच्छर्द सद्योऽतिरुषाक्षतं बकस्तुण्डेन हन्तुं पुनरभ्यपद्यत ॥ १०-११-५० ॥

Kṛṣṇa, who was the father of Lord Brahmā but who was acting as the son of a cowherd man, became like fire, burning the root of the demon’s throat, and the demon Bakāsura immediately disgorged Him. When the demon saw that Kṛṣṇa, although having been swallowed, was unharmed, he immediately attacked Kṛṣṇa again with his sharp beak. ॥ 10-11-50 ॥

english translation

कृष्ण जो ब्रह्मा के पिता हैं किन्तु ग्वाले के पुत्र की भूमिका निभा रहे थे, अग्नि के समान बन कर असुर के गले के निचले भाग को जलाने लगे जिससे बकासुर ने तुरन्त ही उन्हें उगल दिया। जब असुर ने देखा कि निगले जाने पर भी कृष्ण को कोई क्षति नहीं पहुँची तो तुरन्त ही उसने अपनी तेज चोंच से कृष्ण पर फिर वार कर दिया। ॥ १०-११-५० ॥

hindi translation