Progress:77.1%
यदृच्छालाभतुष्टस्य तेजो विप्रस्य वर्धते । तत्प्रशाम्यत्यसन्तोषादम्भसेवाशुशुक्षणिः ॥ ८-१९-२६ ॥
A brāhmaṇa who is satisfied with whatever is providentially obtained is increasingly enlightened with spiritual power, but the spiritual potency of a dissatisfied brāhmaṇa decreases, as fire diminishes in potency when water is sprinkled upon it. ॥ 8-19-26 ॥
english translation
जो ब्राह्मण प्रारब्ध से जो कुछ भी प्राप्त होता है उसी से सन्तुष्ट रहता है, वह आध्यात्मिक शक्ति में निरन्तर बढ़ते जाकर प्रबुद्ध होता रहता है, किन्तु असन्तुष्ट ब्राह्मण की आध्यात्मिक शक्ति उसी तरह क्षीण होती जाती है, जिस प्रकार पानी छिडक़ने से अग्नि की ज्वलनशक्ति घटती है। ॥ ८-१९-२६ ॥
hindi translation
तस्मात्त्रीणि पदान्येव वृणे त्वद्वरदर्षभात् । एतावतैव सिद्धोऽहं वित्तं यावत्प्रयोजनम् ॥ ८-१९-२७ ॥
Therefore, O King, from you, the best of those who give charity, I ask only three paces of land. By such a gift I shall be very pleased, for the way of happiness is to be fully satisfied to receive that which is absolutely needed. ॥ 8-19-27 ॥
english translation
अतएव हे राजा! दानियों में सर्वश्रेष्ठ आपसे मैं केवल तीन पग भूमि माँग रहा हूँ। इस दान से मैं अत्यधिक प्रसन्न हो जाऊँगा क्योंकि सुखी होने की विधि यही है कि जो नितान्त आवश्यक हो उसे पाकर पूर्ण सन्तुष्ट हो लिया जाये। ॥ ८-१९-२७ ॥
hindi translation
श्रीशुक उवाच इत्युक्तः स हसन्नाह वाञ्छातः प्रतिगृह्यताम् । वामनाय महीं दातुं जग्राह जलभाजनम् ॥ ८-१९-२८ ॥
Śukadeva Gosvāmī continued: When the Supreme Personality of Godhead had thus spoken to Bali Mahārāja, Bali smiled and told Him, “All right. Take whatever You like.” To confirm his promise to give Vāmanadeva the desired land, he then took up his waterpot. ॥ 8-19-28 ॥
english translation
शुकदेव गोस्वामी ने आगे कहा : जब बलि महाराज से भगवान् इस प्रकार बोले तो बलि हँस पड़े और उन्होंने कहा “बहुत अच्छा। अब जो इच्छा हो प्राप्त करो।” वामनदेव को इच्छित भूमि देने के अपने वचन की पुष्टि करने के लिए उन्होंने अपना जलपात्र उठाया। ॥ ८-१९-२८ ॥
hindi translation
विष्णवे क्ष्मां प्रदास्यन्तमुशना असुरेश्वरम् । जानंश्चिकीर्षितं विष्णोः शिष्यं प्राह विदां वरः ॥ ८-१९-२९ ॥
Understanding Lord Viṣṇu’s purpose, Śukrācārya, the best of the learned, immediately spoke as follows to his disciple, who was about to offer everything to Lord Vāmanadeva. ॥ 8-19-29 ॥
english translation
भगवान् विष्णु के प्रयोजन को जानते हुए विद्वानों में श्रेष्ठ शुक्राचार्य ने तुरन्त ही अपने शिष्य बलि से, जो भगवान् वामनदेव को सब कुछ देने जा रहे थे, इस प्रकार कहा। ॥ ८-१९-२९ ॥
hindi translation
शुक्र उवाच एष वैरोचने साक्षाद्भगवान् विष्णुरव्ययः । कश्यपाददितेर्जातो देवानां कार्यसाधकः ॥ ८-१९-३० ॥
Śukrācārya said: O son of Virocana, this brahmacārī in the form of a dwarf is directly the imperishable Supreme Personality of Godhead, Viṣṇu. Accepting Kaśyapa Muni as His father and Aditi as His mother, He has now appeared in order to fulfill the interests of the demigods. ॥ 8-19-30 ॥
english translation
शुक्राचार्य ने कहा : हे विरोचनपुत्र! यह वामन रूपधारी ब्रह्मचारी साक्षात् अव्यय भगवान् विष्णु है। यह कश्यप मुनि को अपना पिता और अदिति को अपनी माता स्वीकार करके देवताओं का हित साधने के लिए प्रकट हुआ है। ॥ ८-१९-३० ॥
hindi translation