Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:64.0%

x

सिनीवाल्यां मृदाऽऽलिप्य स्नायात्क्रोडविदीर्णया । यदि लभ्येत वै स्रोतस्येतं मन्त्रमुदीरयेत् ॥ ८-१६-२६ ॥

If dirt dug up by a boar is available, on the day of the dark moon one should smear this dirt on his body and then bathe in a flowing river. While bathing, one should chant the following mantra. ॥ 8-16-26 ॥

english translation

यदि सूअर द्वारा खोदी गई मिट्टी उपलब्ध हो तो अमावस्या के दिन अपने शरीर पर इस मिट्टी का लेप करे और बहती नदी में स्नान करे। स्नान करते समय निम्नलिखित मंत्र का उच्चारण करे। ॥ ८-१६-२६ ॥

hindi translation

त्वं देव्यादिवराहेण रसायाः स्थानमिच्छता । उद्धृतासि नमस्तुभ्यं पाप्मानं मे प्रणाशय ॥ ८-१६-२७ ॥

O mother earth, you were raised by the Supreme Personality of Godhead in the form of a boar because of your desiring to have a place to stay. I pray that you kindly vanquish all the reactions of my sinful life. I offer my respectful obeisances unto you. ॥ 8-16-27 ‌॥

english translation

हे माता पृथ्वी! तुम्हारे द्वारा ठहरने के लिए स्थान पाने की इच्छा करने पर भगवान् ने वराह रूप में तुम्हें ऊपर निकाला था। मैं प्रार्थना करता हूँ कि कृपा करके मेरे पापी जीवन के सारे फलों को आप विनष्ट कर दें। मैं आपको सादर नमस्कार करता हूँ। ॥ ८-१६-२७ ॥

hindi translation

निर्वर्तितात्मनियमो देवमर्चेत्समाहितः । अर्चायां स्थण्डिले सूर्ये जले वह्नौ गुरावपि ॥ ८-१६-२८ ॥

Thereafter, one should perform his daily spiritual duties and then, with great attention, offer worship to the Deity of the Supreme Personality of Godhead, and also to the altar, the sun, water, fire and the spiritual master. ॥ 8-16-28 ॥

english translation

तत्पश्चात् वह अपने नित्य तथा नैमित्तिक आध्यात्मिक कार्य करे और तब बड़े ही मनोयोग से भगवान् के अर्चाविग्रह की पूजा करे। साथ ही वेदी, सूर्य, जल, अग्नि तथा गुरु को भी पूजे। ॥ ८-१६-२८ ॥

hindi translation

नमस्तुभ्यं भगवते पुरुषाय महीयसे । सर्वभूतनिवासाय वासुदेवाय साक्षिणे ॥ ८-१६-२९ ॥

O Supreme Personality of Godhead, greatest of all, who lives in everyone’s heart and in whom everyone lives, O witness of everything, O Vāsudeva, supreme and all-pervading person, I offer my respectful obeisances unto You. ॥ 8-16-29 ॥

english translation

हे भगवान्, हे महानतम, हे सब के हृदय में वास करने वाले तथा जिनमें सभी जीव वास करते हैं, हे प्रत्येक वस्तु के साक्षी, हे सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वव्यापी पुरुष वासुदेव! मैं आपको सादर नमस्कार करता हूँ। ॥ ८-१६-२९ ॥

hindi translation

नमोऽव्यक्ताय सूक्ष्माय प्रधानपुरुषाय च । चतुर्विंशद्गुणज्ञाय गुणसङ्ख्यानहेतवे ॥ ८-१६-३० ॥

I offer my respectful obeisances unto You, the Supreme Person. Being very subtle, You are never visible to material eyes. You are the knower of the twenty-four elements, and You are the inaugurator of the sāṅkhya-yoga system. ‌‌॥ 8-16-30 ॥

english translation

हे परम पुरुष! मैं आपको सादर नमस्कार करता हूँ। अत्यन्त सूक्ष्म होने के कारण आप भौतिक आँखों से कभी नहीं दिखते। आप चौबीस तत्त्वों के ज्ञाता हैं और आप सांख्य योगपद्धति के सूत्रपात-कर्ता हैं। ॥ ८-१६-३० ॥

hindi translation