Progress:45.4%
तदापतद्गगनतले महाजवं विचिच्छिदे हरिरिषुभिः सहस्रधा । तमाहनन्नृप कुलिशेन कन्धरे रुषान्वितस्त्रिदशपतिः शिरो हरन् ॥ ८-११-३१ ॥
O King, when Indra, King of heaven, saw this very powerful spear falling toward the ground like a blazing meteor, he immediately cut it to pieces with his arrows. Then, being very angry, he struck Namuci’s shoulder with his thunderbolt to cut off Namuci’s head. ॥ 8-11-31 ॥
english translation
हे राजा! जब स्वर्ग के राजा इन्द्र ने इस अत्यन्त शक्तिशाली भाले को ज्वलित उल्का की भाँति भूमि की ओर गिरते देखा तो उसने तुरन्त ही उसे अपने बाणों से खण्ड-खण्ड कर दिया। फिर अत्यन्त क्रुद्ध होकर उसने नमुचि के कन्धे पर अपने वज्र से प्रहार किया जिससे उसका सिर कट सके। ॥ ८-११-३१ ॥
hindi translation
न तस्य हि त्वचमपि वज्र ऊर्जितो बिभेद यः सुरपतिनौजसेरितः । तदद्भुतं परमतिवीर्यवृत्रभित्तिरस्कृतो नमुचिशिरोधरत्वचा ॥ ८-११-३२ ॥
Although King Indra hurled his thunderbolt at Namuci with great force, it could not even pierce his skin. It is very wonderful that the famed thunderbolt that had pierced the body of Vṛtrāsura could not even slightly injure the skin of Namuci’s neck. ॥ 8-11-32 ॥
english translation
यद्यपि इन्द्र ने नमुचि पर अपना वज्र बड़े ही वेग से चलाया था, किन्तु वह उसकी खाल को भेद तक नहीं पाया। यह बड़ी विचित्र बात है कि जिस सुप्रसिद्ध वज्र ने वृत्रासुर के शरीर को भेद डाला था वह नमुचि की गर्दन की खाल को रंचमात्र भी क्षति नहीं पहुँचा पाया। ॥ ८-११-३२ ॥
hindi translation
तस्मादिन्द्रोऽबिभेच्छत्रोर्वज्रः प्रतिहतो यतः । किमिदं दैवयोगेन भूतं लोकविमोहनम् ॥ ८-११-३३ ॥
When Indra saw the thunderbolt return from the enemy, he was very much afraid. He began to wonder whether this had happened because of some miraculous superior power. ॥ 8-11-33 ॥
english translation
जब इन्द्र ने वज्र को शत्रु से वापस आते देखा तो वह अत्यन्त भयभीत हो गया। वह आश्चर्य करने लगा कि कहीं किसी ऊँची दैवी शक्ति से तो यह सब कुछ नहीं हुआ। ॥ ८-११-३३ ॥
hindi translation
येन मे पूर्वमद्रीणां पक्षच्छेदः प्रजात्यये । कृतो निविशतां भारैः पतत्त्रैः पततां भुवि ॥ ८-११-३४ ॥
Indra thought: Formerly, when many mountains flying in the sky with wings would fall to the ground and kill people, I cut their wings with this same thunderbolt. ॥ 8-11-34 ॥
english translation
इन्द्र ने सोचा: पूर्वकाल में जब अनेक पर्वत अपने पंखों के द्वारा आकाश में उड़ते हुए भूमि पर गिरते थे और लोगों को मार डालते थे तो मैं अपने इसी वज्र से उनके पंख काट लेता था। ॥ ८-११-३४ ॥
hindi translation
तपःसारमयं त्वाष्ट्रं वृत्रो येन विपाटितः । अन्ये चापि बलोपेताः सर्वास्त्रैरक्षतत्वचः ॥ ८-११-३५ ॥
Vṛtrāsura was the essence of the austerities undergone by Tvaṣṭā, yet the thunderbolt killed him. Indeed, not only he but also many other stalwart heroes, whose very skin could not be injured even by all kinds of weapons, were killed by the same thunderbolt. ॥ 8-11-35 ॥
english translation
यद्यपि वृत्रासुर त्वष्टा द्वारा की गई तपस्या का सार-समाहार था, तो भी (इन्द्र के) वज्र ने उसका काम तमाम कर दिया था। निस्सन्देह, वही नहीं, अपितु ऐसे अनेक अग्रणी वीर भी जिनकी खाल को अन्य हथियार तनिक भी क्षति नहीं पहुँचा सके थे इसी वज्र द्वारा मारे गए। ॥ ८-११-३५ ॥
hindi translation