Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:6.5%

x

अन्धकूपगभीराक्षं पुलिनारोहभीषणम् । बद्धसेतुभुजोर्वङ्घ्रिशून्यतोयह्रदोदरम् ॥ १०-६-१६ ॥

The sockets of her eyes appeared like deep blind wells, her fearful thighs resembled the banks of a river, her arms, legs and feet seemed like big bridges, and her abdomen appeared like a dried-up lake. ॥ 10-6-16 ॥

english translation

उसकी आँखों के गड्ढे गहरे अंधे (भूपट्ट) कुँओं जैसे थे, उसकी भयानक जाँघें नदी के किनारों जैसी थीं; उसके बाजू, टाँगें तथा पाँव बड़े बड़े पुलों की तरह थीं तथा उसका पेट सूखी झील की तरह लग रहा था। ॥ १०-६-१६ ॥

hindi translation

सन्तत्रसुः स्म तद्वीक्ष्य गोपा गोप्यः कलेवरम् । पूर्वं तु तन्निःस्वनितभिन्नहृत्कर्णमस्तकाः ॥ १०-६-१७ ॥

The hearts, ears and heads of the cowherd men and women were already shocked by the Rākṣasī’s screaming, and when they saw the fierce wonder of her body, they were even more frightened. ॥ 10-6-17 ॥

english translation

राक्षसी की चीख से ग्वालों तथा उनकी पत्नियों के हृदय, कान तथा सिर पहले ही दहल चुके थे और जब उन्होंने उसके अद्भुत शरीर को देखा तो वे और भी ज्यादा सहम गये। ॥ १०-६-१७ ॥

hindi translation

बालं च तस्या उरसि क्रीडन्तमकुतोभयम् । गोप्यस्तूर्णं समभ्येत्य जगृहुर्जातसम्भ्रमाः ॥ १०-६-१८ ॥

Without fear, the child Kṛṣṇa was playing on the upper portion of Pūtanā Rākṣasī’s breast, and when the gopīs saw the child’s wonderful activities, they immediately came forward with great jubilation and picked Him up. ॥ 10-6-18 ॥

english translation

बालक कृष्ण भी निडर होकर पूतना की छाती के ऊपरी भाग पर खेल रहा था और जब गोपियों ने बालक के अद्भुत कार्यकलाप को देखा तो उन्होंने अत्यन्त हर्षित होकर आगे बढ़ते हुए उसे उठा लिया। ॥ १०-६-१८ ॥

hindi translation

यशोदारोहिणीभ्यां ताः समं बालस्य सर्वतः । रक्षां विदधिरे सम्यग्गोपुच्छभ्रमणादिभिः ॥ १०-६-१९ ॥

Thereafter, mother Yaśodā and Rohiṇī, along with the other elderly gopīs, waved about the switch of a cow to give full protection to the child Śrī Kṛṣṇa. ॥ 10-6-19 ॥

english translation

तत्पश्चात् माता यशोदा तथा रोहिणी ने अन्य प्रौढ़ गोपियों समेत बालक श्रीकृष्ण की पूर्ण संरक्षण देने के लिए चँवर डुलाया। ॥ १०-६-१९ ॥

hindi translation

गोमूत्रेण स्नापयित्वा पुनर्गोरजसार्भकम् । रक्षां चक्रुश्च शकृता द्वादशाङ्गेषु नामभिः ॥ १०-६-२० ॥

The child was thoroughly washed with cow urine and then smeared with the dust raised by the movements of the cows. Then different names of the Lord were applied with cow dung on twelve different parts of His body, beginning with the forehead, as done in applying tilaka. In this way, the child was given protection. ॥ 10-6-20 ॥

english translation

बालक को गोमूत्र से अच्छी तरह नहलाया गया और फिर गोधूलि से उसको लेप किया गया। फिर उनके शरीर में बारह अंगों पर, तिलक लगाने की भाँति माथे से शुरु करके, गोबर से भगवान् के विभिन्न नाम अंकित किये गये। इस तरह बालक को सुरक्षा प्रदान की गई। ॥ १०-६-२० ॥

hindi translation