Srimad Bhagavatam
Progress:6.2%
श्रीशुक उवाच नन्दः पथि वचः शौरेर्न मृषेति विचिन्तयन् । हरिं जगाम शरणमुत्पातागमशङ्कितः ॥ १०-६-१ ॥
Śukadeva Gosvāmī continued: My dear King, while Nanda Mahārāja was on the way home, he considered that what Vasudeva had said could not be false or useless. There must have been some danger of disturbances in Gokula. As Nanda Mahārāja thought about the danger for his beautiful son, Kṛṣṇa, he was afraid, and he took shelter at the lotus feet of the supreme controller. ॥ 10-6-1 ॥
english translation
शुकदेव गोस्वामी ने कहा : हे राजन्! जब नन्द महाराज घर वापस आ रहे थे तो उन्होंने विचार किया कि वसुदेव ने जो कुछ कहा था वह असत्य या निरर्थक नहीं हो सकता। अवश्य ही गोकुल में उत्पातों के होने का कुछ खतरा रहा होगा। ज्योंही नन्द महाराज ने अपने सुन्दर पुत्र कृष्ण के लिए खतरे के विषय में सोचा त्योंही वे भयभीत हो उठे और उन्होंने परम नियन्ता के चरणकमलों में शरण ली। ॥ १०-६-१ ॥
hindi translation
zrIzuka uvAca nandaH pathi vacaH zaurerna mRSeti vicintayan । hariM jagAma zaraNamutpAtAgamazaGkitaH ॥ 10-6-1 ॥
hk transliteration by Sanscriptकंसेन प्रहिता घोरा पूतना बालघातिनी । शिशूंश्चचार निघ्नन्ती पुरग्रामव्रजादिषु ॥ १०-६-२ ॥
While Nanda Mahārāja was returning to Gokula, the same fierce Pūtanā whom Kaṁsa had previously engaged to kill babies was wandering about in the towns, cities and villages, doing her nefarious duty. ॥ 10-6-2 ॥
english translation
जब नन्द महाराज गोकुल लौट रहे थे तो वही विकराल पूतना, जिसे कंस ने बच्चों को मारने के लिए पहले से नियुक्त कर रखा था, नगरों तथा गाँवों में घूम घूम कर अपना नृशंस कृत्य कर रही थी। ॥ १०-६-२ ॥
hindi translation
kaMsena prahitA ghorA pUtanA bAlaghAtinI । zizUMzcacAra nighnantI puragrAmavrajAdiSu ॥ 10-6-2 ॥
hk transliteration by Sanscriptन यत्र श्रवणादीनि रक्षोघ्नानि स्वकर्मसु । कुर्वन्ति सात्वतां भर्तुर्यातुधान्यश्च तत्र हि ॥ १०-६-३ ॥
My dear King, wherever people in any position perform their occupational duties of devotional service by chanting and hearing ॥ śravaṇaṁ kīrtanaṁ viṣṇoḥ॥, there cannot be any danger from bad elements. Therefore there was no need for anxiety about Gokula while the Supreme Personality of Godhead was personally present. ॥ 10-6-3 ॥
english translation
हे राजन्! जहाँ भी लोग कीर्तन तथा श्रवण द्वारा भक्तिकार्यों की अपनी वृत्तियों में लगे रहते हैं (श्रवणं कीर्तनं विष्णो:) वहाँ बुरे लोगों से किसी प्रकार का खतरा नहीं रहता। जब साक्षात् भगवान् वहाँ विद्यमान हों तो गोकुल के विषय में किसी प्रकार की चिन्ता की आवश्यकता नहीं थी। ॥ १०-६-३ ॥
hindi translation
na yatra zravaNAdIni rakSoghnAni svakarmasu । kurvanti sAtvatAM bharturyAtudhAnyazca tatra hi ॥ 10-6-3 ॥
hk transliteration by Sanscriptसा खेचर्येकदोपेत्य पूतना नन्दगोकुलम् । योषित्वा माययाऽऽत्मानं प्राविशत्कामचारिणी ॥ १०-६-४ ॥
Once upon a time, Pūtanā Rākṣasī, who could move according to her desire and was wandering in outer space, converted herself by mystic power into a very beautiful woman and thus entered Gokula, the abode of Nanda Mahārāja. ॥ 10-6-4 ॥
english translation
एक बार स्वेच्छा से विचरण करने वाली पूतना राक्षसी बाह्य आकाश (अन्तरिक्ष) में घूम रही थी तो वह अपनी योगशक्ति से अपने को अति सुन्दर स्त्री के रूप में बदलकर नन्द महाराज के स्थान गोकुल में प्रविष्ट हुई। ॥ १०-६-४ ॥
hindi translation
sA khecaryekadopetya pUtanA nandagokulam । yoSitvA mAyayA''tmAnaM prAvizatkAmacAriNI ॥ 10-6-4 ॥
hk transliteration by Sanscriptतां केशबन्धव्यतिषक्तमल्लिकां बृहन्नितम्बस्तनकृच्छ्रमध्यमाम् । सुवाससं कम्पितकर्णभूषणत्विषोल्लसत्कुन्तलमण्डिताननाम् ॥ १०-६-५ ॥
Her hips were full, her breasts were large and firm, seeming to overburden her slim waist, and she was dressed very nicely. Her hair, adorned with a garland of mallikā flowers, was scattered about her beautiful face. Her earrings were brilliant, ॥ 10-6-5 ॥
english translation
उसके नितम्ब भारी थे, उसके स्तन सुदृढ़ तथा विशाल थे जिससे उसकी पतली कमर पर अधिक बोझ पड़ता प्रतीत हो रहा था। वह अत्यन्त सुन्दर वस्त्र धारण किये थी। उसके केश मल्लिका फूल की माला से सुसज्जित थे जो उसके सुन्दर मुख पर बिखरे हुए थे। उसके कान के कुण्डल चमकीले थे। ॥ १०-६-५ ॥
hindi translation
tAM kezabandhavyatiSaktamallikAM bRhannitambastanakRcchramadhyamAm । suvAsasaM kampitakarNabhUSaNatviSollasatkuntalamaNDitAnanAm ॥ 10-6-5 ॥
hk transliteration by Sanscript