Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:5.9%

x

तं दृष्ट्वा सहसोत्थाय देहः प्राणमिवागतम् । प्रीतः प्रियतमं दोर्भ्यां सस्वजे प्रेमविह्वलः ॥ १०-५-२१ ॥

When Nanda Mahārāja heard that Vasudeva had come, he was overwhelmed with love and affection, being as pleased as if his body had regained its life. Seeing Vasudeva suddenly present, he got up and embraced him with both arms. ॥ 10-5-21 ॥

english translation

जब नन्द महाराज ने सुना कि वसुदेव आए हैं, तो वे प्रेम तथा स्नेह से अभिभूत हो उठे और इतने प्रसन्न हुए मानो उन्हें पुन: जीवन पा लिया हो। वसुदेव को अचानक उपस्थित देखकर वे उठ खड़े हुए और अपनी दोनों भुजाओं में लेकर गले लगा लिया। ॥ १०-५-२१ ॥

hindi translation

पूजितः सुखमासीनः पृष्ट्वानामयमादृतः । प्रसक्तधीः स्वात्मजयोरिदमाह विशाम्पते ॥ १०-५-२२ ॥

O Mahārāja Parīkṣit, having thus been received and welcomed by Nanda Mahārāja with honor, Vasudeva sat down very peacefully and inquired about his own two sons because of intense love for them. ॥ 10-5-22 ॥

english translation

हे महाराज परीक्षित, नन्द महाराज द्वारा, इस प्रकार आदरपूर्वक सत्कार एवं स्वागत किए जाने पर वसुदेव बड़ी ही शान्ति से बैठ गए और अपने दोनों पुत्रों के प्रति अगाध-प्रेम के कारण उनके विषय में पूछा। ॥ १०-५-२२ ॥

hindi translation

दिष्ट्या भ्रातः प्रवयस इदानीमप्रजस्य ते । प्रजाशाया निवृत्तस्य प्रजा यत्समपद्यत ॥ १०-५-२३ ॥

My dear brother Nanda Mahārāja, at an advanced age you had no son at all and were hopeless of having one. Therefore, that you now have a son is a sign of great fortune. ॥ 10-5-23 ॥

english translation

मेरे भाई नन्द महाराज, इस वृद्धावस्था में भी आपका कोई पुत्र न था और आप निराश हो चुके थे। अत: अब जबकि आपको पुत्र प्राप्त हुआ है, तो यह अत्यधिक सौभाग्य का लक्षण है। ॥ १०-५-२३ ॥

hindi translation

दिष्ट्या संसारचक्रेऽस्मिन् वर्तमानः पुनर्भवः । उपलब्धो भवानद्य दुर्लभं प्रियदर्शनम् ॥ १०-५-२४ ॥

It is also by good fortune that I am seeing you. Having obtained this opportunity, I feel as if I have taken birth again. Even though one is present in this world, to meet with intimate friends and dear relatives in this material world is extremely difficult. ॥ 10-5-24 ॥

english translation

यह मेरा सौभाग्य ही है कि मैं आपके दर्शन कर रहा हूँ। इस अवसर को प्राप्त करके मुझे ऐसा लग रहा है मानो मैंने फिर से जन्म लिया हो। इस जगत में उपस्थित रह कर भी मनुष्य के लिए अपने घनिष्ठ मित्रों तथा प्रिय सम्बन्धियों से मिल पाना अत्यन्त कठिन होता है। ॥ १०-५-२४ ॥

hindi translation

नैकत्र प्रियसंवासः सुहृदां चित्रकर्मणाम् । ओघेन व्यूह्यमानानां प्लवानां स्रोतसो यथा ॥ १०-५-२५ ॥

Many planks and sticks, unable to stay together, are carried away by the force of a river’s waves. Similarly, although we are intimately related with friends and family members, we are unable to stay together because of our varied past deeds and the waves of time. ॥ 10-5-25 ॥

english translation

लकड़ी के फट्टे और छडिय़ाँ एकसाथ रुकने में असमर्थ होने से नदी की लहरों के वेग से बहा लिए जाते हैं। इसी तरह हम अपने मित्रों तथा सम्बन्धियों से घनिष्ठ सम्बन्ध रखते हुए भी अपने नाना प्रकार के विगत कर्मों तथा काल की लहरों के कारण एकसाथ रहने में असमर्थ होते हैं। ॥ १०-५-२५ ॥

hindi translation