Srimad Bhagavatam
Progress:6.0%
कच्चित्पशव्यं निरुजं भूर्यम्बुतृणवीरुधम् । बृहद्वनं तदधुना यत्रास्से त्वं सुहृद्वृतः ॥ १०-५-२६ ॥
My dear friend Nanda Mahārāja, in the place where you are living with your friends, is the forest favorable for the animals, the cows? I hope there is no disease or inconvenience. The place must be full of water, grass and other plants. ॥ 10-5-26 ॥
english translation
हे मित्र नन्द महाराज, आप जिस स्थान में रह रहे हैं क्या वहाँ का जंगल पशुओं-गौवों के लिए अनुकूल है? आशा है कि वहाँ रोग या कोई असुविधा नहीं होगी। वह स्थान जल, घास तथा अन्य पौधों से भरा-पुरा होगा। ॥ १०-५-२६ ॥
hindi translation
kaccitpazavyaM nirujaM bhUryambutRNavIrudham । bRhadvanaM tadadhunA yatrAsse tvaM suhRdvRtaH ॥ 10-5-26 ॥
hk transliteration by Sanscriptभ्रातर्मम सुतः कच्चिन्मात्रा सह भवद्व्रजे । तातं भवन्तं मन्वानो भवद्भ्यामुपलालितः ॥ १०-५-२७ ॥
My son Baladeva, being raised by you and your wife, Yaśodādevī, considers you His father and mother. Is He living very peacefully in your home with His real mother, Rohiṇī? ॥ 10-5-27 ॥
english translation
आप तथा यशोदा देवी के द्वारा पाले जाने के कारण मेरा पुत्र बलदेव आप दोनों को अपना माता-पिता मानता तो है न, वह आपके घर में अपनी असली माता रोहिणी के साथ शान्तिपूर्वक रह रहा है न! ॥ १०-५-२७ ॥
hindi translation
bhrAtarmama sutaH kaccinmAtrA saha bhavadvraje । tAtaM bhavantaM manvAno bhavadbhyAmupalAlitaH ॥ 10-5-27 ॥
hk transliteration by Sanscriptपुंसस्त्रिवर्गो विहितः सुहृदो ह्यनुभावितः । न तेषु क्लिश्यमानेषु त्रिवर्गोऽर्थाय कल्पते ॥ १०-५-२८ ॥
When one’s friends and relatives are properly situated, one’s religion, economic development and sense gratification, as described in the Vedic literatures, are beneficial. Otherwise, if one’s friends and relatives are in distress, these three cannot offer any happiness. ॥ 10-5-28 ॥
english translation
जब किसी के मित्र तथा सम्बन्धीगण अपने-अपने पदों पर ठीक तरह से बने रहते हैं, तो वैदिक साहित्य में उल्लिखित उनके धर्म, अर्थ तथा काम लाभप्रद होते हैं। अन्यथा, मित्रों तथा सम्बन्धियों के क्लेशग्रस्त होने पर इन तीनों से कोई सुख नहीं मिल पाता। ॥ १०-५-२८ ॥
hindi translation
puMsastrivargo vihitaH suhRdo hyanubhAvitaH । na teSu klizyamAneSu trivargo'rthAya kalpate ॥ 10-5-28 ॥
hk transliteration by Sanscriptनन्द उवाच अहो ते देवकीपुत्राः कंसेन बहवो हताः । एकावशिष्टावरजा कन्या सापि दिवं गता ॥ १०-५-२९ ॥
Nanda Mahārāja said: Alas, King Kaṁsa killed so many of your children, born of Devakī. And your one daughter, the youngest child of all, entered the heavenly planets. ॥ 10-5-29 ॥
english translation
नन्द महाराज ने कहा : हाय! राजा कंस ने देवकी से उत्पन्न तुम्हारे अनेक बालकों को मार डाला। और तुम्हारी सन्तानों में सबसे छोटी एक कन्या स्वर्गलोक को चली गई। ॥ १०-५-२९ ॥
hindi translation
nanda uvAca aho te devakIputrAH kaMsena bahavo hatAH । ekAvaziSTAvarajA kanyA sApi divaM gatA ॥ 10-5-29 ॥
hk transliteration by Sanscriptनूनं ह्यदृष्टनिष्ठोऽयमदृष्टपरमो जनः । अदृष्टमात्मनस्तत्त्वं यो वेद न स मुह्यति ॥ १०-५-३० ॥
Every man is certainly controlled by destiny, which determines the results of one’s fruitive activities. In other words, one has a son or daughter because of unseen destiny, and when the son or daughter is no longer present, this also is due to unseen destiny. Destiny is the ultimate controller of everyone. One who knows this is never bewildered. ॥ 10-5-30 ॥
english translation
प्रत्येक व्यक्ति निश्चय ही प्रारब्ध द्वारा नियंत्रित होता है क्योंकि उसी से मनुष्य के सकाम कर्मों के फल निर्धारित होते हैं। दूसरे शब्दों में, अदृष्ट प्रारब्ध के कारण ही मनुष्य को पुत्र या पुत्री प्राप्त होती है और जब पुत्र या पुत्री नहीं रहते, तो वह भी अदृष्ट प्रारब्ध के ही कारण होता है। प्रारब्ध ही हर एक का अनन्तिम नियंत्रक है। जो इसे जानता है, वह कभी मोहग्रस्त नहीं होता। ॥ १०-५-३० ॥
hindi translation
nUnaM hyadRSTaniSTho'yamadRSTaparamo janaH । adRSTamAtmanastattvaM yo veda na sa muhyati ॥ 10-5-30 ॥
hk transliteration by Sanscript