Progress:46.0%
अहोरात्रैश्चतुःषष्ट्या संयत्तौ तावतीः कलाः । गुरुदक्षिणयाऽऽचार्यं छन्दयामासतुर्नृप ॥ १०-४५-३६ ॥
Thus with fixed concentration They learned the sixty-four arts and skills in as many days and nights. Thereafter, O King, They satisfied Their spiritual master by offering him guru-dakṣiṇā. ॥ 10-45-36 ॥
english translation
इस तरह उन्होंने एकाग्र चित्त से चौंसठ कलाओं तथा चातुरियों को उतने ही दिनों तथा रातों में सीख लिया। तत्पश्चात् हे राजन्, उन्होंने गुरु-दक्षिणा देकर अपने गुरु को प्रसन्न किया। ॥ १०-४५-३६ ॥
hindi translation
द्विजस्तयोस्तं महिमानमद्भुतं संलक्ष्य राजन्नतिमानुषीं मतिम् । सम्मन्त्र्य पत्न्या स महार्णवे मृतं बालं प्रभासे वरयाम्बभूव ह ॥ १०-४५-३७ ॥
O King, the learned brāhmaṇa Sāndīpani carefully considered the two Lords’ glorious and amazing qualities and Their superhuman intelligence. Then, after consulting with his wife, he chose as his remuneration the return of his young son, who had died in the ocean at Prabhāsa. ॥ 10-45-37 ॥
english translation
हे राजन्, विद्वान ब्राह्मण सान्दीपनि ने दोनों विभुओं के यशस्वी तथा अद्भुत गुणों एवं उनकी अति मानवीय बुद्धि के बारे में ध्यानपूर्वक विचार किया। तत्पश्चात् अपनी पत्नी से परामर्श करके उन्होंने गुरु-दक्षिणा के रूप में अपने नन्हे पुत्र की वापसी को चुना जो प्रभास क्षेत्र के समुद्र में मर चुका था। ॥ १०-४५-३७ ॥
hindi translation
तथेत्यथारुह्य महारथौ रथं प्रभासमासाद्य दुरन्तविक्रमौ । वेलामुपव्रज्य निषीदतुः क्षणं सिन्धुर्विदित्वार्हणमाहरत्तयोः ॥ १०-४५-३८ ॥
“So be it,” replied those two great chariot warriors of limitless might, and They at once mounted Their chariot and set off for Prabhāsa. When They reached that place, They walked up to the shore and sat down. In a moment the deity of the ocean, recognizing Them to be the Supreme Lords, approached Them with offerings of tribute. ॥ 10-45-38 ॥
english translation
असीम पराक्रम वाले दोनों महारथियों ने उत्तर दिया, “बहुत अच्छा” और तुरन्त ही अपने रथ पर सवार होकर प्रभास के लिए रवाना हो गये। जब वे उस स्थान पर पहुँचे तो वे समुद्र तट तक पैदल गये और वहाँ बैठ गये। क्षण-भर में समुद्र का देवता उन्हें भगवान् के रूप में पहचान कर श्रद्धा-रूप में भेंट लेकर उनके निकट आया। ॥ १०-४५-३८ ॥
hindi translation
तमाह भगवानाशु गुरुपुत्रः प्रदीयताम् । योऽसाविह त्वया ग्रस्तो बालको महतोर्मिणा ॥ १०-४५-३९ ॥
The Supreme Lord Kṛṣṇa addressed the lord of the ocean: Let the son of My guru be presented at once — the one you seized here with your mighty waves. ॥ 10-45-39 ॥
english translation
भगवान् कृष्ण ने समुद्र के स्वामी से कहा, “मेरे गुरु के पुत्र को तुरन्त उपस्थित किया जाये जिसे तुमने अपनी बलशाली लहरों से यहाँ जकड़ रखा है।” ॥ १०-४५-३९ ॥
hindi translation
समुद्र उवाच नैवाहार्षमहं देव दैत्यः पञ्चजनो महान् । अन्तर्जलचरः कृष्ण शङ्खरूपधरोऽसुरः ॥ १०-४५-४० ॥
The ocean replied: O Lord Kṛṣṇa, it was not I who abducted him, but a demonic descendant of Diti named Pañcajana, who travels in the water in the form of a conch. ॥ 10-45-40 ॥
english translation
समुद्र ने उत्तर दिया, “हे भगवान् कृष्ण, उसका हरण मैंने नहीं अपितु दिति के वंशज पञ्चजन नामक एक दैत्य ने किया है, जो शंख के रूप में जल में विचरण करता रहता है।” ॥ १०-४५-४० ॥
hindi translation