Srimad Bhagavatam

Progress:45.6%

x

पितर्युवाभ्यां स्निग्धाभ्यां पोषितौ लालितौ भृशम् । पित्रोरभ्यधिका प्रीतिरात्मजेष्वात्मनोऽपि हि ॥ १०-४५-२१ ॥

[Kṛṣṇa and Balarāma said:] O Father, you and mother Yaśodā have affectionately maintained Us and cared for Us so much! Indeed, parents love their children more than their own lives. ॥ 10-45-21 ॥

english translation

[कृष्ण और बलराम ने कहा] : हे पिताश्री, आप तथा माता यशोदा ने हम दोनों को बड़े स्नेह से पाला-पोसा है और हमारी इतनी अधिक परवाह की है। निस्सन्देह माता-पिता अपनी सन्तानों को अपने प्राणों से भी अधिक प्यार करते हैं। ॥ १०-४५-२१ ॥

hindi translation

स पिता सा च जननी यौ पुष्णीतां स्वपुत्रवत् । शिशून् बन्धुभिरुत्सृष्टानकल्पैः पोषरक्षणे ॥ १०-४५-२२ ॥

They are the real father and mother who care for, as they would their own sons, children abandoned by relatives unable to maintain and protect them. ॥ 10-45-22 ॥

english translation

वे ही असली माता-पिता हैं, जो पालन-पोषण और देख-रेख करने में असमर्थ सम्बन्धियों द्वारा परित्यक्त बालकों की देख-भाल अपने ही पुत्रों की तरह करते हैं। ॥ १०-४५-२२ ॥

hindi translation

यात यूयं व्रजं तात वयं च स्नेहदुःखितान् । ज्ञातीन् वो द्रष्टुमेष्यामो विधाय सुहृदां सुखम् ॥ १०-४५-२३ ॥

Now you should all return to Vraja, dear Father. We shall come to see you, Our dear relatives who suffer in separation from Us, as soon as We have given some happiness to your well-wishing friends. ॥ 10-45-23 ॥

english translation

हे पिताश्री, अब आप सब व्रज लौट जाँय। हम आपके शुभचिन्तक मित्रों को कुछ सुख दे लेने के बाद तुरन्त ही आपको तथा अपने उन प्रिय सम्बन्धियों को देखने के लिए आयेंगे जो हमारे वियोग से दुखी हैं। ॥ १०-४५-२३ ॥

hindi translation

एवं सान्त्वय्य भगवान् नन्दं सव्रजमच्युतः । वासोऽलङ्कारकुप्याद्यैरर्हयामास सादरम् ॥ १०-४५-२४ ॥

Thus consoling Nanda Mahārāja and the other men of Vraja, the infallible Supreme Lord respectfully honored them with gifts of clothing, jewelry, household utensils and so on. ॥ 10-45-24 ॥

english translation

इस प्रकार नन्द महाराज तथा व्रज के अन्य लोगों को सान्त्वना देकर अच्युत भगवान् ने उन सबों का वस्त्र, आभूषण, घरेलू-पात्र इत्यादि उपहारों से आदर समेत सत्कार किया। ॥ १०-४५-२४ ॥

hindi translation

इत्युक्तस्तौ परिष्वज्य नन्दः प्रणयविह्वलः । पूरयन्नश्रुभिर्नेत्रे सह गोपैर्व्रजं ययौ ॥ १०-४५-२५ ॥

Nanda Mahārāja was overwhelmed with affection upon hearing Kṛṣṇa’s words, and his eyes brimmed with tears as he embraced the two Lords. Then he went back to Vraja with the cowherd men. ॥ 10-45-25 ॥

english translation

कृष्ण के शब्द सुनकर नन्द महाराज भावविह्वल हो गये और अश्रूपूरित नेत्रों से उन्होंने दोनों भाइयों को गले लगाया। तत्पश्चात् वे ग्वालजनों के साथ व्रज लौट गये। ॥ १०-४५-२५ ॥

hindi translation