Srimad Bhagavatam

Progress:45.7%

x

अथ शूरसुतो राजन् पुत्रयोः समकारयत् । पुरोधसा ब्राह्मणैश्च यथावद्द्विजसंस्कृतिम् ॥ १०-४५-२६ ॥

My dear King, then Vasudeva, the son of Śūrasena, arranged for a priest and other brāhmaṇas to perform his two sons’ second-birth initiation. ॥ 10-45-26 ॥

english translation

हे राजन्, तब शूरसेन-पुत्र वसुदेव ने अपने दोनों पुत्रों का द्विज-संस्कार कराने के लिए एक पुरोहित तथा अन्य ब्राह्मणों की व्यवस्था की। ॥ १०-४५-२६ ॥

hindi translation

तेभ्योऽदाद्दक्षिणा गावो रुक्ममालाः स्वलङ्कृताः । स्वलङ्कृतेभ्यः सम्पूज्य सवत्साः क्षौममालिनीः ॥ १०-४५-२७ ॥

Vasudeva honored these brāhmaṇas by worshiping them and giving them fine ornaments and well-ornamented cows with their calves. All these cows wore gold necklaces and linen wreaths. ॥ 10-45-27 ॥

english translation

वसुदेव ने इन ब्राह्मणों की पूजा करते हुए तथा उन्हें सुन्दर आभूषण और सुन्दर आभूषणों से सजी बछड़ों युक्त गौवें भेंट करके सम्मानित किया। ये सभी गौवें सुनहरे हार तथा रेशमी मालाएँ धारण किये थीं। ॥ १०-४५-२७ ॥

hindi translation

याः कृष्णरामजन्मर्क्षे मनोदत्ता महामतिः । ताश्चाददादनुस्मृत्य कंसेनाधर्मतो हृताः ॥ १०-४५-२८ ॥

The magnanimous Vasudeva then remembered the cows he had mentally given away on the occasion of Kṛṣṇa’s and Balarāma’s birth. Kaṁsa had stolen those cows, and Vasudeva now recovered them and gave them away in charity also. ॥ 10-45-28 ॥

english translation

तब महात्मा वसुदेव को कृष्ण तथा बलराम के जन्म के अवसर पर मन ही मन दान की गई गौवों का स्मरण हो आया। कंस ने वे गाएँ चुरा ली थीं किन्तु अब वसुदेव ने उन्हें फिर से प्राप्त किया था और उन्हें भी दान में दे डाला। ॥ १०-४५-२८ ॥

hindi translation

ततश्च लब्धसंस्कारौ द्विजत्वं प्राप्य सुव्रतौ । गर्गाद्यदुकुलाचार्याद्गायत्रं व्रतमास्थितौ ॥ १०-४५-२९ ॥

After attaining twice-born status through initiation, the Lords, sincere in Their vows, took the further vow of celibacy from Garga Muni, the spiritual master of the Yadus. ॥ 10-45-29 ॥

english translation

दीक्षा द्वारा द्विजत्व प्राप्त कर लेने के बाद व्रतनिष्ठ दोनों भाइयों ने यदुवंश के गुरु गर्ग मुनि से ब्रह्मचर्य का व्रत ग्रहण किया। ॥ १०-४५-२९ ॥

hindi translation

प्रभवौ सर्वविद्यानां सर्वज्ञौ जगदीश्वरौ । नान्यसिद्धामलज्ञानं गूहमानौ नरेहितैः ॥ १०-४५-३० ॥

Concealing Their innately perfect knowledge by Their humanlike activities, those two omniscient Lords of the universe, ॥ 10-45-30 ॥

english translation

अपने मनुष्य जैसे कार्यों से अपने पूर्णज्ञान को भीतर ही भीतर रखते हुए, ब्रह्माण्ड के इन दो सर्वज्ञ भगवानों ने, ॥ १०-४५-३० ॥

hindi translation