Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:44.8%

x

तथातिरभसांस्तांस्तु संयत्तान् रोहिणीसुतः । अहन् परिघमुद्यम्य पशूनिव मृगाधिपः ॥ १०-४४-४१ ॥

As they ran swiftly toward the two Lords, ready to strike, the son of Rohiṇī slew them with His club just as a lion easily kills other animals. ॥ 10-44-41 ॥

english translation

ज्योंही आक्रमण करने के लिए तैयार होकर वे सभी उन दोनों भगवानों की ओर तेजी से दौड़े तो रोहिणी-पुत्र ने अपनी गदा से उन सबों को उसी तरह मार डाला जिस तरह सिंह अन्य पशुओं को आसानी से मार डालता है। ॥ १०-४४-४१ ॥

hindi translation

नेदुर्दुन्दुभयो व्योम्नि ब्रह्मेशाद्या विभूतयः । पुष्पैः किरन्तस्तं प्रीताः शशंसुर्ननृतुः स्त्रियः ॥ १०-४४-४२ ॥

Kettledrums resounded in the sky as Brahmā, Śiva and other demigods, the Lord’s expansions, rained down flowers upon Him with pleasure. They chanted His praises, and their wives danced. ॥ 10-44-42 ॥

english translation

जिस समय ब्रह्मा, शिव तथा भगवान् के अंश-रूप अन्य देवताओं ने हर्षित होकर उन पर फूलों की वर्षा की उस समय आकाश में दुन्दुभियाँ बज उठीं। वे सभी उनका यश-गान करने लगे और उनकी पत्नियाँ नाचने लगीं। ॥ १०-४४-४२ ॥

hindi translation

तेषां स्त्रियो महाराज सुहृन्मरणदुःखिताः । तत्राभीयुर्विनिघ्नन्त्यः शीर्षाण्यश्रुविलोचनाः ॥ १०-४४-४३ ॥

My dear King, the wives of Kaṁsa and his brothers, aggrieved by the death of their well-wishing husbands, came forward with tearful eyes, beating their heads. ॥ 10-44-43 ॥

english translation

हे राजन्, कंस तथा उसके भाइयों की पत्नियाँ अपने अपने शुभचिन्तक पतियों की मृत्यु से शोकाकुल होकर अपने सिर पीटती हुई तथा आँखों में आँसू भरे वहाँ पर आईं। ॥ १०-४४-४३ ॥

hindi translation

शयानान् वीरशय्यायां पतीनालिङ्ग्य शोचतीः । विलेपुः सुस्वरं नार्यो विसृजन्त्यो मुहुः शुचः ॥ १०-४४-४४ ॥

Embracing their husbands, who lay on a hero’s final bed, the sorrowful women loudly lamented while shedding constant tears. ॥ 10-44-44 ॥

english translation

वीरों की मृत्यु शय्या पर लेटे अपने पतियों का आलिंगन करते हुए शोकमग्न स्त्रियाँ आँखों से निरन्तर अश्रु गिराती हुईं जोर-जोर से विलाप करने लगीं। ॥ १०-४४-४४ ॥

hindi translation

हा नाथ प्रिय धर्मज्ञ करुणानाथवत्सल । त्वया हतेन निहता वयं ते सगृहप्रजाः ॥ १०-४४-४५ ॥

[The women cried out:] Alas, O master, O dear one, O knower of religious principles! O kind and compassionate protector of the shelterless! By your being slain we have also been slain, together with your household and offspring. ॥ 10-44-45 ॥

english translation

[स्त्रियाँ विलाप करने लगीं]: हाय! हे नाथ, हे प्रिय, हे धर्मज्ञ, हे आश्रयहीनों के दयालु रक्षक, तुम्हारा वध हो जाने से हम भी तुम्हारे घर तथा सन्तानों समेत मारी जा चुकी हैं। ॥ १०-४४-४५ ॥

hindi translation