Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:44.2%

x

प्रातर्व्रजाद्व्रजत आविशतश्च सायं गोभिः समं क्वणयतोऽस्य निशम्य वेणुम् । निर्गम्य तूर्णमबलाः पथि भूरिपुण्याः पश्यन्ति सस्मितमुखं सदयावलोकम् ॥ १०-४४-१६ ॥

When the gopīs hear Kṛṣṇa playing His flute as He leaves Vraja in the morning with His cows or returns with them at sunset, the young girls quickly come out of their houses to see Him. They must have performed many pious activities to be able to see Him as He walks on the road, His smiling face mercifully glancing upon them. ॥ 10-44-16 ॥

english translation

प्रात:काल कृष्ण को अपनी गौवों के साथ व्रज से बाहर जाते या संध्या-समय उनके साथ लौटते हुए और अपनी बाँसुरी को बजाते हुए जब गोपियाँ सुनती हैं, तो उन्हें देखने के लिए वे अपने अपने घरों से तुरन्त बाहर निकल आती हैं। मार्ग पर चलते समय, उन पर दयापूर्ण दृष्टि डालते हुए उनके हँसी से पूर्ण मुख को देखने में सक्षम होने के लिए, उन सबों ने अवश्य ही अनेक पुण्य-कर्म किये होंगे। ॥ १०-४४-१६ ॥

hindi translation

एवं प्रभाषमाणासु स्त्रीषु योगेश्वरो हरिः । शत्रुं हन्तुं मनश्चक्रे भगवान् भरतर्षभ ॥ १०-४४-१७ ॥

[Śukadeva Gosvāmī continued:] As the women spoke thus, O hero of the Bhāratas, Lord Kṛṣṇa, the master of all mystic power, made up His mind to kill His opponent. ॥ 10-44-17 ॥

english translation

[शुकदेव गोस्वामी ने आगे कहा] हे भरत-श्रेष्ठ, जब स्त्रियाँ इस तरह बोल रही थीं तो समस्त योग-शक्ति के स्वामी भगवान् कृष्ण ने अपने शत्रु को मार डालने का निश्चय कर लिया। ॥ १०-४४-१७ ॥

hindi translation

सभयाः स्त्रीगिरः श्रुत्वा पुत्रस्नेहशुचाऽऽतुरौ । पितरावन्वतप्येतां पुत्रयोरबुधौ बलम् ॥ १०-४४-१८ ॥

Out of affection for the two Lords, Their parents [Devakī and Vasudeva] became overwhelmed with sorrow when they heard the women’s fearful statements. They grieved, not knowing their sons’ strength. ॥ 10-44-18 ॥

english translation

दोनों भगवानों पर स्नेह होने के कारण उनके माता-पिता (देवकी तथा वसुदेव) ने जब स्त्रियों के भयपूर्ण वचन सुने तो वे शोक से विह्वल हो उठे। वे अपने पुत्रों के बल को न जानने के कारण सन्तप्त हो गए। ॥ १०-४४-१८ ॥

hindi translation

तैस्तैर्नियुद्धविधिभिर्विविधैरच्युतेतरौ । युयुधाते यथान्योन्यं तथैव बलमुष्टिकौ ॥ १०-४४-१९ ॥

Lord Balarāma and Muṣṭika, expertly displaying numerous wrestling techniques, battled each other in the same way that Lord Kṛṣṇa and His opponent did. ॥ 10-44-19 ॥

english translation

भगवान् बलराम तथा मुष्टिक ने मल्लयुद्ध की अनेक शैलियों का कुशलतापूर्वक प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे से उसी तरह युद्ध किया जिस तरह कृष्ण तथा उनके प्रतिपक्षी ने किया। ॥ १०-४४-१९ ॥

hindi translation

भगवद्गात्रनिष्पातैर्वज्रनिष्पेषनिष्ठुरैः । चाणूरो भज्यमानाङ्गो मुहुर्ग्लानिमवाप ह ॥ १०-४४-२० ॥

The harsh blows from the Supreme Lord’s limbs fell like crushing lightning bolts upon Cāṇūra, breaking every part of his body and causing him more and more pain and fatigue. ॥ 10-44-20 ॥

english translation

भगवान् के अंगों से होने वाले कठोर वार चाणूर पर वज्रपात सदृश लग रहे थे जिससे उसके शरीर का अंग-प्रत्यंग चूर हो रहे थे और उसे अधिकाधिक पीड़ा तथा थकान उत्पन्न हो रही थी। ॥ १०-४४-२० ॥

hindi translation