Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:44.3%

x

स श्येनवेग उत्पत्य मुष्टीकृत्य करावुभौ । भगवन्तं वासुदेवं क्रुद्धो वक्षस्यबाधत ॥ १०-४४-२१ ॥

Furious, Cāṇūra attacked Lord Vāsudeva with the speed of a hawk and struck His chest with both fists. ॥ 10-44-21 ॥

english translation

क्रुद्ध चाणूर ने बाज की गति से भगवान् वासुदेव पर आक्रमण किया और उनकी छाती पर अपनी दोनों मुट्ठियों (घूँसों) से प्रहार किया। ॥ १०-४४-२१ ॥

hindi translation

नाचलत्तत्प्रहारेण मालाहत इव द्विपः । बाह्वोर्निगृह्य चाणूरं बहुशो भ्रामयन् हरिः ॥ १०-४४-२२ ॥

No more shaken by the demon’s mighty blows than an elephant struck with a flower garland, Lord Kṛṣṇa grabbed Cāṇūra by his arms, swung him around several times ॥ 10-44-22 ॥

english translation

जिस तरह फूल की माला से मारने से हाथी कुछ भी नहीं होता उसी तरह असुर के बलशाली वारों से विचलित न होते हुए भगवान् कृष्ण ने चाणूर की भुजाओं को पकडक़र कई बार चारों ओर घुमाया ॥ १०-४४-२२ ॥

hindi translation

भूपृष्ठे पोथयामास तरसा क्षीणजीवितम् । विस्रस्ताकल्पकेशस्रगिन्द्रध्वज इवापतत् ॥ १०-४४-२३ ॥

And hurled him onto the ground with great force. His clothes, hair and garland scattering, the wrestler fell down dead, like a huge festival column collapsing. ॥ 10-44-23 ॥

english translation

और उसे बड़े वेग से पृथ्वी पर पटक दिया। उसके वस्त्र, केश तथा माला बिखर गये और वह पहलवान पृथ्वी पर गिरकर मर गया मानो कोई विशाल उत्सव-स्तम्भ गिर पड़ा हो। ॥ १०-४४-२३ ॥

hindi translation

तथैव मुष्टिकः पूर्वं स्वमुष्ट्याभिहतेन वै । बलभद्रेण बलिना तलेनाभिहतो भृशम् ॥ १०-४४-२४ ॥

Similarly, Muṣṭika struck Lord Balabhadra with his fist and was slain. Receiving a violent blow from the mighty Lord’s palm, ॥ 10-44-24 ॥

english translation

इसी प्रकार मुष्टिक पर भगवान् बलभद्र ने अपने मुक्के से प्रहार किया और उसका वध कर दिया। बलशाली भगवान् बलभद्र के हाथ का करारा थप्पड़ खाकर ॥ १०-४४-२४ ॥

hindi translation

प्रवेपितः स रुधिरमुद्वमन् मुखतोऽर्दितः । व्यसुः पपातोर्व्युपस्थे वाताहत इवाङ्घ्रिपः ॥ १०-४४-२५ ॥

The demon trembled all over in great pain, vomited blood and then fell lifeless onto the ground, like a tree blown down by the wind. ॥ 10-44-25 ॥

english translation

वह असुर भारी पीड़ा से काँपने लगा और रक्त वमन करने लगा। तत्पश्चात् निष्प्राण होकर जमीन पर उसी तरह गिर पड़ा जिस तरह हवा के झोंके से कोई वृक्ष धराशायी होता है। ॥ १०-४४-२५ ॥

hindi translation