Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:37.8%

x

तद्दर्शनाह्लादविवृद्धसम्भ्रमः प्रेम्णोर्ध्वरोमाश्रुकलाकुलेक्षणः । रथादवस्कन्द्य स तेष्वचेष्टत प्रभोरमून्यङ्घ्रिरजांस्यहो इति ॥ १०-३८-२६ ॥

Increasingly agitated by ecstasy at seeing the Lord’s footprints, his bodily hairs standing on end because of his pure love, and his eyes filled with tears, Akrūra jumped down from his chariot and began rolling about among those footprints, exclaiming, “Ah, this is the dust from my master’s feet!” ॥ 10-38-26 ॥

english translation

भगवान् के चरणचिन्हों को देखने से उत्पन्न आनन्द से अधिकाधिक विह्वल होने से शुद्ध प्रेम के कारण अक्रूर के शरीर के रोंगटे खड़े हो गये और आँखें आँसुओं से भर आईं। वे अपने रथ से नीचे कूद पड़े और उन चरणचिन्हों पर यह चीखकर लोटने लगे, “ओह, यह तो मेरे प्रभु के चरणों की धूल है।” ॥ १०-३८-२६ ॥

hindi translation

देहम्भृतामियानर्थो हित्वा दम्भं भियं शुचम् । सन्देशाद्यो हरेर्लिङ्गदर्शनश्रवणादिभिः ॥ १०-३८-२७ ॥

The very goal of life for all embodied beings is this ecstasy, which Akrūra experienced when, upon receiving Kaṁsa’s order, he put aside all pride, fear and lamentation and absorbed himself in seeing, hearing and describing the things that reminded him of Lord Kṛṣṇa. ॥ 10-38-27 ॥

english translation

समस्त जीवधारियों का जीवन-लक्ष्य यही आनन्द है, जिसे अक्रूर ने कंस का आदेश पाकर अपना सारा गर्व, भय तथा शोक त्यागकर अनुभव किया तथा अपने आपको भगवान् कृष्ण का स्मरण दिलाने वाली वस्तुओं को देखने, सुनने एवं वर्णन करने में लीन कर दिया। ॥ १०-३८-२७ ॥

hindi translation

ददर्श कृष्णं रामं च व्रजे गोदोहनं गतौ । पीतनीलाम्बरधरौ शरदम्बुरुहेक्षणौ ॥ १०-३८-२८ ॥

Akrūra then saw Kṛṣṇa and Balarāma in the village of Vraja, going to milk the cows. Kṛṣṇa wore yellow garments, Balarāma blue, and Their eyes resembled autumnal lotuses. ॥ 10-38-28 ॥

english translation

तत्पश्चात् अक्रूर ने व्रज-ग्राम में कृष्ण तथा बलराम को गौवें दुहने के लिए जाते देखा। कृष्ण पीले वस्त्र पहने थे और बलराम नीले वस्त्र पहने थे। उनकी आँखें शरदकालीन कमलों के समान थीं। ॥ १०-३८-२८ ॥

hindi translation

किशोरौ श्यामलश्वेतौ श्रीनिकेतौ बृहद्भुजौ । सुमुखौ सुन्दरवरौ बलद्विरदविक्रमौ ॥ १०-३८-२९ ॥

One of those two mighty-armed youths, the shelters of the goddess of fortune, had a dark-blue complexion, and the other’s was white. With Their fine-featured faces They were the most beautiful of all persons. As They walked with the gait of young elephants ॥ 10-38-29 ॥

english translation

इन दोनों बलशाली भुजाओं वाले, लक्ष्मी के आश्रयों में से एक का रंग गहरा नीला था और दूसरे का श्वेत था। ये दोनों ही समस्त व्यक्तियों में सर्वाधिक सुन्दर थे। जब वे युवक हाथियों की-सी चाल से ॥ १०-३८-२९ ॥

hindi translation

ध्वजवज्राङ्कुशाम्भोजैश्चिह्नितैरङ्घ्रिभिर्व्रजम् । शोभयन्तौ महात्मानावनुक्रोशस्मितेक्षणौ ॥ १०-३८-३० ॥

glancing about with compassionate smiles, Those two exalted personalities beautified the cow pasture with the impressions of Their feet, which bore the marks of the flag, lightning bolt, elephant goad and lotus. ॥ 10-38-30 ॥

english translation

अपनी दयामय मुस्कानों से निहारते चलते तो ये दोनों महापुरुष अपने पदचिन्हों से चरागाह को सुशोभित बनाते जाते। ये पदचिन्ह पताका, वज्र, अंकुश तथा कमल चिन्हों से युक्त थे। ॥ १०-३८-३० ॥

hindi translation