Progress:35.8%
ततो मुष्टिकचाणूरशलतोशलकादिकान् । अमात्यान् हस्तिपांश्चैव समाहूयाह भोजराट् ॥ १०-३६-२१ ॥
The King of the Bhojas next called for his ministers, headed by Muṣṭika, Cāṇūra, Śala and Tośala, and also for his elephant-keepers. The King addressed them as follows. ॥ 10-36-21 ॥
english translation
इसके बाद भोजराज ने मुष्टिक, चाणूर, शल, तोशल इत्यादि अपने मंत्रियों तथा अपने महावतों को भी बुलाया। राजा ने उन्हें इस प्रकार सम्बोधित किया। ॥ १०-३६-२१ ॥
hindi translation
भो भो निशम्यतामेतद्वीरचाणूरमुष्टिकौ । नन्दव्रजे किलासाते सुतावानकदुन्दुभेः ॥ १०-३६-२२ ॥
My dear heroic Cāṇūra and Muṣṭika, please hear this. Rāma and Kṛṣṇa, the sons of Ānakadundubhi [Vasudeva], are living in Nanda’s cowherd village. ॥ 10-36-22 ॥
english translation
मेरे वीरो, चाणूर तथा मुष्टिक, यह सुन लो। आनकदुन्दुभि (वसुदेव) के पुत्र राम तथा कृष्ण नन्द के व्रज में रह रहे हैं। ॥ १०-३६-२२ ॥
hindi translation
रामकृष्णौ ततो मह्यं मृत्युः किल निदर्शितः । भवद्भ्यामिह सम्प्राप्तौ हन्येतां मल्ललीलया ॥ १०-३६-२३ ॥
It has been predicted that these two boys will be the cause of my death. When They are brought here, kill Them on the pretext of engaging Them in a wrestling match. ॥ 10-36-23 ॥
english translation
यह भविष्यवाणी हुई है कि ये दोनों बालक मेरी मृत्यु के कारण होंगे। जब वे यहाँ लाए जायँ तो तुम उन्हें कुश्ती लडऩे के बहाने मार डालना। ॥ १०-३६-२३ ॥
hindi translation
मञ्चाः क्रियन्तां विविधा मल्लरङ्गपरिश्रिताः । पौरा जानपदाः सर्वे पश्यन्तु स्वैरसंयुगम् ॥ १०-३६-२४ ॥
Erect a wrestling ring with many surrounding viewing stands, and bring all the residents of the city and the outlying districts to see the open competition. ॥ 10-36-24 ॥
english translation
तुम कुश्ती का अखाड़ा (रंगभूमि) तैयार करो जिसके चारों ओर देखने के अनेक मंच हों और नगर तथा जनपदों के सारे निवासियों को इस खुली प्रतियोगिता देखने के लिए ले आओ। ॥ १०-३६-२४ ॥
hindi translation
महामात्र त्वया भद्र रङ्गद्वार्युपनीयताम् । द्विपः कुवलयापीडो जहि तेन ममाहितौ ॥ १०-३६-२५ ॥
You, elephant-keeper, my good man, should position the elephant Kuvalayāpīḍa at the entrance to the wrestling arena and have him kill my two enemies. ॥ 10-36-25 ॥
english translation
हे महावत, मेरे अच्छे आदमी, तुम अपने हाथी कुवलयापीड को अखाड़े के प्रवेशद्वार पर खड़ा करना और उसके द्वारा मेरे दोनों शत्रुओं को मरवा डालना। ॥ १०-३६-२५ ॥
hindi translation