Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:34.2%

x

प्रपन्नोऽस्मि महायोगिन् महापुरुष सत्पते । अनुजानीहि मां देव सर्वलोकेश्वरेश्वर ॥ १०-३४-१६ ॥

O master of mystic power, O great personality, O Lord of the devotees, I surrender to You. Please command me as You will, O supreme God, Lord of all lords of the universe.॥ 10-32-16 ॥

english translation

हे योगेश्वर, हे महापुरुष, हे भक्तों के स्वामी, मैं आपकी शरण ग्रहण करता हूँ। हे परमेश्वर, हे ब्रह्माण्ड के ईश्वरों के ईश्वर, आप जैसा चाहें वैसी मुझे आज्ञा दें। ॥ १०-३४-१६ ॥

hindi translation

ब्रह्मदण्डाद्विमुक्तोऽहं सद्यस्तेऽच्युत दर्शनात् । यन्नाम गृह्णन्नखिलान् श्रोतॄनात्मानमेव च । सद्यः पुनाति किं भूयस्तस्य स्पृष्टः पदा हि ते ॥ १०-३४-१७ ॥

O infallible one, I was immediately freed from the brāhmaṇas’ punishment simply by seeing You. Anyone who chants Your name purifies all who hear his chanting, as well as himself. How much more beneficial, then, is the touch of Your lotus feet?॥ 10-32-17 ॥

english translation

हे अच्युत, मैं आपके दर्शन मात्र से ब्राह्मणों के दण्ड से तुरन्त मुक्त हो गया। जो कोई आपके नाम का कीर्तन करता है, वह अपने साथ-साथ अपने श्रोताओं को भी पवित्र बना देता है। तो फिर आपके चरणकमल का स्पर्श न जाने कितना लाभप्रद होगा? ॥ १०-३४-१७ ॥

hindi translation

इत्यनुज्ञाप्य दाशार्हं परिक्रम्याभिवन्द्य च । सुदर्शनो दिवं यातः कृच्छ्रान्नन्दश्च मोचितः ॥ १०-३४-१८ ॥

Thus receiving the permission of Lord Kṛṣṇa, the demigod Sudarśana circumambulated Him, bowed down to offer Him homage and then returned to his heavenly planet. Nanda Mahārāja was thus delivered from peril.॥ 10-32-18 ॥

english translation

इस प्रकार भगवान् कृष्ण की अनुमति पाकर सुदर्शन ने उनकी परिक्रमा की, उन्हें झुककर नमस्कार किया और तब वह स्वर्ग के अपने लोक लौट गया। इस तरह नन्द महाराज संकट से उबर आये। ॥ १०-३४-१८ ॥

hindi translation

निशाम्य कृष्णस्य तदात्मवैभवं व्रजौकसो विस्मितचेतसस्ततः । समाप्य तस्मिन्नियमं पुनर्व्रजं नृपाययुस्तत्कथयन्त आदृताः ॥ १०-३४-१९ ॥

The inhabitants of Vraja were astonished to see the mighty power of Śrī Kṛṣṇa. Dear King, they then completed their worship of Lord Śiva and returned to Vraja, along the way respectfully describing Kṛṣṇa’s powerful acts.॥ 10-32-19 ॥

english translation

कृष्ण की असीम शक्ति देखकर व्रजवासी चकित रह गये। हे राजन्, तब उन्होंने भगवान् शिव की पूजा सम्पन्न की और रास्ते में कृष्ण के शक्तिशाली कार्यों का आदरपूर्वक वर्णन करते हुए वे सभी व्रज लौट आये। ॥ १०-३४-१९ ॥

hindi translation

कदाचिदथ गोविन्दो रामश्चाद्भुतविक्रमः । विजह्रतुर्वने रात्र्यां मध्यगौ व्रजयोषिताम् ॥ १०-३४-२० ॥

Once Lord Govinda and Lord Rāma, the performers of wonderful feats, were playing in the forest at night with the young girls of Vraja.॥ 10-32-20 ॥

english translation

एक बार अद्भुत कौशल दिखलाने वाले भगवान् गोविन्द तथा राम रात्रि के समय व्रज की युवतियों के साथ जंगल में क्रीड़ा कर रहे थे। ॥ १०-३४-२० ॥

hindi translation