Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:33.5%

x

एवं शशाङ्कांशुविराजिता निशाः स सत्यकामोऽनुरताबलागणः । सिषेव आत्मन्यवरुद्धसौरतः सर्वाः शरत्काव्यकथारसाश्रयाः ॥ १०-३३-२६ ॥

Although the gopīs were firmly attached to Lord Kṛṣṇa, whose desires are always fulfilled, the Lord was not internally affected by any mundane sex desire. Still, to perform His pastimes the Lord took advantage of all those moonlit autumn nights, which inspire poetic descriptions of transcendental affairs. ॥ 10-33-26 ॥

english translation

यद्यपि गोपियाँ सत्यकाम कृष्ण के प्रति दृढ़तापूर्वक अनुरक्त थीं किन्तु भीतर से भगवान् किसी संसारी काम-भावना से प्रभावित नहीं थे। फिर भी उन्होंने अपनी लीलाएँ सम्पन्न करने के लिए चाँदनी से खिली हुई उन समस्त शरतकालीन रातों का लाभ उठाया जो दिव्य विषयों के काव्यमय वर्णन के लिए प्रेरणा देती हैं। ॥ १०-३३-२६ ॥

hindi translation

राजोवाच संस्थापनाय धर्मस्य प्रशमायेतरस्य च । अवतीर्णो हि भगवानंशेन जगदीश्वरः ॥ १०-३३-२७ ॥

Parīkṣit Mahārāja said: O brāhmaṇa, the Supreme Personality of Godhead, the Lord of the universe, has descended to this earth along with His plenary portion to destroy irreligion and reestablish religious principles. ॥ 10-33-27 ॥

english translation

परीक्षित महाराज ने कहा, “हे ब्राह्मण, ब्रह्माण्ड के स्वामी पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् अपने स्वांश सहित इस धरा में अधर्म का नाश करने तथा धर्म की पुनर्स्थापना करने हेतु अवतरित हुए हैं। ॥ १०-३३-२७ ॥

hindi translation

स कथं धर्मसेतूनां वक्ता कर्ताभिरक्षिता । प्रतीपमाचरद्ब्रह्मन् परदाराभिमर्शनम् ॥ १०-३३-२८ ॥

Indeed, He is the original speaker, follower and guardian of moral laws. How, then, could He have violated them by touching other men’s wives? ॥ 10-33-28 ॥

english translation

दरअसल वे आदि वक्ता तथा नैतिक नियमों के पालनकर्ता एवं संरक्षक हैं। तो भला वे अन्य पुरुषों की स्त्रियों का स्पर्श करके उन नियमों का अतिक्रमण कैसे कर सकते थे? ॥ १०-३३-२८ ॥

hindi translation

आप्तकामो यदुपतिः कृतवान् वै जुगुप्सितम् । किमभिप्राय एतं नः संशयं छिन्धि सुव्रत ॥ १०-३३-२९ ॥

O faithful upholder of vows, please destroy our doubt by explaining to us what purpose the self-satisfied Lord of the Yadus had in mind when He behaved so contemptibly. ॥ 10-33-29 ॥

english translation

हे श्रद्धावान व्रतधारी, कृपा करके हमें यह बतलाकर हमारा संशय दूर कीजिये कि पूर्णकाम यदुपति के मन में वह कौन सा अभिप्राय था जिससे उन्होंने इतने निन्दनीय ढंग से आचरण किया? ॥ १०-३३-२९ ॥

hindi translation

श्रीशुक उवाच धर्मव्यतिक्रमो दृष्ट ईश्वराणां च साहसम् । तेजीयसां न दोषाय वह्नेः सर्वभुजो यथा ॥ १०-३३-३० ॥

Śukadeva Gosvāmī said: The status of powerful controllers is not harmed by any apparently audacious transgression of morality we may see in them, for they are just like fire, which devours everything fed into it and remains unpolluted. ॥ 10-33-30 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने कहा : शक्तिशाली नियन्ताओं के पद पर किसी ऊपरी साहसपूर्ण उल्लंघन से जो हम उनमें देख पायें, कोई आँच नहीं आती क्योंकि वे उस अग्नि के समान होते हैं, जो हर वस्तु को निगल जाती है और अदूषित बनी रहती है। ॥ १०-३३-३० ॥

hindi translation