Progress:11.8%
यन्न म्रियेत द्रुमयोरन्तरं प्राप्य बालकः । असावन्यतमो वापि तदप्यच्युतरक्षणम् ॥ १०-११-२६ ॥
Even the other day, neither Kṛṣṇa nor any of His playmates died from the falling of the two trees, although the children were near the trees or even between them. This also is to be considered the mercy of the Supreme Personality of Godhead. ॥ 10-11-26 ॥
english translation
यहाँ तक कि किसी और दिन, न तो कृष्ण न ही उनके खिलाड़ी साथी उन दोनों वृक्षों के गिरने से मरे यद्यपि ये बालक वृक्षों के निकट या उनके बीच ही में थे। इसे भी भगवान् का अनुग्रह मानना चाहिये। ॥ १०-११-२६ ॥
hindi translation
यावदौत्पातिकोऽरिष्टो व्रजं नाभिभवेदितः । तावद्बालानुपादाय यास्यामोऽन्यत्र सानुगाः ॥ १०-११-२७ ॥
All these incidents are being caused by some unknown demon. Before he comes here to create another disturbance, it is our duty to go somewhere else with the boys until there are no more disturbances. ॥ 10-11-27 ॥
english translation
ये सारे उत्पात कुछ अज्ञात असुर द्वारा किये जा रहे हैं। इसके पूर्व कि वह दूसरा उत्पात करने आये, हमारा कर्तव्य है कि हम तब तक के लिए इन बालकों समेत कहीं और चले जायँ जब तक कि ये उत्पात बन्द न हो जायँ। ॥ १०-११-२७ ॥
hindi translation
वनं वृन्दावनं नाम पशव्यं नवकाननम् । गोपगोपीगवां सेव्यं पुण्याद्रितृणवीरुधम् ॥ १०-११-२८ ॥
Between Nandeśvara and Mahāvana is a place named Vṛndāvana. This place is very suitable because it is lush with grass, plants and creepers for the cows and other animals. It has nice gardens and tall mountains and is full of facilities for the happiness of all the gopas and gopīs and our animals. ॥ 10-11-28 ॥
english translation
नन्देश्वर तथा महावन के मध्य वृन्दावन नामक एक स्थान है। यह स्थान अत्यन्त उपयुक्त है क्योंकि इसमें गौवों तथा अन्य पशुओं के लिए रसीली घास, पौधे तथा लताएँ हैं। वहाँ सुन्दर बगीचे तथा ऊँचे पर्वत हैं और वह स्थान गोपों, गोपियों तथा हमारे पशुओं के सुख के लिए सारी सुविधाओं से युक्त है। ॥ १०-११-२८ ॥
hindi translation
तत्तत्राद्यैव यास्यामः शकटान् युङ्क्त मा चिरम् । गोधनान्यग्रतो यान्तु भवतां यदि रोचते ॥ १०-११-२९ ॥
Therefore, let us immediately go today. There is no need to wait any further. If you agree to my proposal, let us prepare all the bullock carts and put the cows in front of us, and let us go there. ॥ 10-11-29 ॥
english translation
अतएव हम आज ही तुरन्त चल दें। अब और अधिक प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप सबों को मेरा प्रस्ताव मान्य हो तो हम अपनी सारी बैलगाडिय़ाँ तैयार कर लें और गौवों को आगे करके वहाँ चले जायें। ॥ १०-११-२९ ॥
hindi translation
तच्छ्रुत्वैकधियो गोपाः साधु साध्विति वादिनः । व्रजान् स्वान् स्वान् समायुज्य ययू रूढपरिच्छदाः ॥ १०-११-३० ॥
Upon hearing this advice from Upananda, the cowherd men unanimously agreed. “Very nice,” they said. “Very nice.” Thus they sorted out their household affairs, placed their clothing and other paraphernalia on the carts, and immediately started for Vṛndāvana. ॥ 10-11-30 ॥
english translation
उपानन्द की यह सलाह सुन कर ग्वालों ने इसे एकमत से स्वीकार कर लिया और कहा, “बहुत अच्छा, बहुत अच्छा।” इस तरह उन्होंने अपने घरेलू मामलों की छान-बीन की और अपने वस्त्र तथा अन्य सामान गाडिय़ों पर रख लिये और तुरन्त वृन्दावन के लिए प्रस्थान कर दिया। ॥ १०-११-३० ॥
hindi translation