Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:60.2%

x

नैनं कश्चित्कुतो वापि प्रतिव्योढुमधीश्वरः । पिबन्निव मुखेनेदं लिहन्निव दिशो दश । दहन्निव दिशो दृग्भिः संवर्ताग्निरिवोत्थितः ॥ ८-१५-१६ ॥

No one anywhere can counteract this military arrangement of Bali’s. It now appears that Bali is trying to drink up the entire universe with his mouth, lick up the ten directions with his tongue, and raise fire in every direction with his eyes. Indeed, he has arisen like the annihilating fire known as saṁvartaka. ॥ 8-15-26 ॥

english translation

कोई कहीं भी बलि की इस सैन्य व्यवस्था का सामना नहीं कर सकता। अब ऐसा प्रतीत होता है जैसे बलि सारे विश्व को अपने मुँह से पी जाना चाह रहा हो, अपनी जीभ से दसों दिशाओं को चाट जाना चाह रहा हो और अपने नेत्रों से प्रत्येक दिशा में अग्निकाण्ड करने का प्रयास कर रहा हो। निस्सन्देह, वह संवर्तक नामक प्रलयंकारी अग्नि के समान उठ पड़ा है। ॥ ८-१५-२६ ॥

hindi translation

ब्रूहि कारणमेतस्य दुर्धर्षत्वस्य मद्रिपोः । ओजः सहो बलं तेजो यत एतत्समुद्यमः ॥ ८-१५-२७ ॥

Kindly inform me. What is the cause for Bali Mahārāja’s strength, endeavor, influence and victory? How has he become so enthusiastic? ॥ 8-15-27 ॥

english translation

कृपया मुझे बतायें कि बलि महाराज की शक्ति, उद्यम, प्रभाव तथा विजय का क्या कारण है? वह इतना उत्साही कैसे हो गया है? ॥ ८-१५-२७ ॥

hindi translation

गुरुरुवाच जानामि मघवन् शत्रोरुन्नतेरस्य कारणम् । शिष्यायोपभृतं तेजो भृगुभिर्ब्रह्मवादिभिः ॥ ८-१५-२८ ॥

Bṛhaspati, the spiritual master of the demigods, said: O Indra, I know the cause for your enemy’s becoming so powerful. The brāhmaṇa descendants of Bhṛgu Muni, being pleased by Bali Mahārāja, their disciple, endowed him with such extraordinary power. ॥ 8-15-28 ॥

english translation

देवताओं के गुरु बृहस्पति ने कहा : हे इन्द्र! मैं वह कारण जानता हूँ जिससे तुम्हारा शत्रु इतना शक्तिशाली बन गया है। भृगुमुनि के ब्राह्मण वंशजों ने उनके शिष्य बलि महाराज से प्रसन्न होकर उन्हें ऐसी अद्वितीय शक्ति प्रदान की है। ॥ ८-१५-२८ ॥

hindi translation

(ओजस्विनं बलिं जेतुं न समर्थोऽस्ति कश्चन । विजेष्यति न कोऽप्येनं ब्रह्मतेजःसमेधितम् ॥) भवद्विधो भवान् वापि वर्जयित्वेश्वरं हरिं नास्य शक्तः पुरः स्थातुं कृतान्तस्य यथा जनाः ॥ ८-१५-२९ ॥

Neither you nor your men can conquer the most powerful Bali. Indeed, no one but the Supreme Personality of Godhead can conquer him, for he is now equipped with the supreme spiritual power [brahma-tejas]. As no one can stand before Yamarāja, no one can now stand before Bali Mahārāja. ॥ 8-15-29 ॥

english translation

न तो तुम, न ही तुम्हारे सैनिक परमशक्तिशाली बलि को जीत सकते हैं। निस्सन्देह, भगवान् के अतिरिक्त कोई भी उसे जीत नहीं सकता क्योंकि वह अब ब्रह्मतेज से युक्त है। जिस तरह यमराज के समक्ष कोई टिक नहीं पाता उसी तरह बलि महाराज के सामने भी कोई नहीं टिक सकता। ॥ ८-१५-२९ ॥

hindi translation

तस्मान्निलयमुत्सृज्य यूयं सर्वे त्रिविष्टपम् । यात कालं प्रतीक्षन्तो यतः शत्रोर्विपर्ययः ॥ ८-१५-३० ॥

Therefore, waiting until the situation of your enemies is reversed, you should all leave this heavenly planet and go elsewhere, where you will not be seen. ॥ 8-15-30 ॥

english translation

अतएव तुम सबको चाहिए कि अपने शत्रुओं की स्थिति के पलटने के समय तक प्रतीक्षा करते हुए इस र्स्वगलोक को छोड़ दो और कहीं ऐसे स्थान में चले जाओ जहाँ तुम दिखाई न दो। ॥ ८-१५-३० ॥

hindi translation