Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:38.8%

x

तस्यासन् सर्वतो देवा नानावाहध्वजायुधाः । लोकपालाः सह गणैर्वाय्वग्निवरुणादयः ॥ ८-१०-२६ ॥

Surrounding Lord Indra, King of heaven, were the demigods, seated on various types of vehicles and decorated with flags and weapons. Present among them were Vāyu, Agni, Varuṇa and other rulers of various planets, along with their associates. ॥ 8-10-26 ॥

english translation

देवतागण स्वर्ग के राजा इन्द्र को घेरे हुए थे। वे नाना प्रकार के यानों पर सवार थे और झंडों तथा आयुधों से सज्जित थे। उपस्थित देवताओं में वायु, अग्नि, वरुण तथा विभिन्न लोकों के अन्य शासक तथा उनके पार्षद थे। ॥ ८-१०-२६ ॥

hindi translation

तेऽन्योन्यमभिसंसृत्य क्षिपन्तो मर्मभिर्मिथः । आह्वयन्तो विशन्तोऽग्रे युयुधुर्द्वन्द्वयोधिनः ॥ ८-१०-२७ ॥

The demigods and demons came before each other and reproached one another with words piercing to the heart. Then they drew near and began fighting face to face in pairs. ॥ 8-10-27 ॥

english translation

देवता तथा दानव एक दूसरे के सम्मुख आ गये और मर्मभेदी वचनों से एक दूसरे को धिक्कारने लगे। तब वे निकट आकर जोडिय़ों के रूप में आमने-सामने लडऩे लगे। ॥ ८-१०-२७ ॥

hindi translation

युयोध बलिरिन्द्रेण तारकेण गुहोऽस्यत । वरुणो हेतिनायुध्यन्मित्रो राजन् प्रहेतिना ॥ ८-१०-२८ ॥

O King, Mahārāja Bali fought with Indra, Kārttikeya with Tāraka, Varuṇa with Heti, and Mitra with Praheti. ॥ 8-10-28 ॥

english translation

हे राजा! महाराज बलि इन्द्र से, कार्तिकेय तारक से, वरुण हेति से तथा मित्र प्रहेति से भिड़ गये। ॥ ८-१०-२८ ॥

hindi translation

यमस्तु कालनाभेन विश्वकर्मा मयेन वै । शम्बरो युयुधे त्वष्ट्रा सवित्रा तु विरोचनः ॥ ८-१०-२९ ॥

Yamarāja fought with Kālanābha, Viśvakarmā with Maya Dānava, Tvaṣṭā with Śambara, and the sun-god with Virocana. ॥ 8-10-29 ॥

english translation

यमराज कालनाभ से, विश्वकर्मा मय दानव से, त्वष्टा शम्बर से तथा सूर्यदेव विरोचन से लडऩे लगे। ॥ ८-१०-२९ ॥

hindi translation

अपराजितेन नमुचिरश्विनौ वृषपर्वणा । सूर्यो बलिसुतैर्देवो बाणज्येष्ठैः शतेन च ॥ ८-१०-३० ॥

The demigod Aparājita fought with Namuci, and the two Aśvinī-kumāra brothers fought with Vṛṣaparvā. The sun-god fought with the one hundred sons of Mahārāja Bali, headed by Bāṇa, ॥ 8-10-30 ॥

english translation

अपराजित देवता ने नमुचि असुर के साथ तथा दोनों अश्विनी कुमारों ने वृषपर्वा के साथ युद्ध किया। सूर्यदेव महाराज बलि के सौ पुत्रों से भिड़ गये जिनमें बाण प्रमुख था। ॥ ८-१०-३० ॥

hindi translation