Progress:52.1%
आयोधनगतं वित्तमनन्तं वीरभूषणम् । यदुराजाय तत्सर्वमाहृतं प्रादिशत्प्रभुः ॥ १०-५०-४१ ॥
Lord Kṛṣṇa then presented to the Yadu king all the wealth that had fallen on the battlefield — namely, the countless ornaments of the dead warriors. ॥ 10-50-41 ॥
english translation
तत्पश्चात् भगवान् कृष्ण ने यदुराज को वह सारी सम्पत्ति लाकर भेंट की जो युद्धभूमि में गिरी थी अर्थात् जो मृत योद्धाओं के अनगिनत आभूषणों के रूप में थी। ॥ १०-५०-४१ ॥
hindi translation
एवं सप्तदशकृत्वस्तावत्यक्षौहिणीबलः । युयुधे मागधो राजा यदुभिः कृष्णपालितैः ॥ १०-५०-४२ ॥
Seventeen times the King of Magadha met defeat in this very way. And yet throughout these defeats he fought on with his akṣauhiṇī divisions against the forces of the Yadu dynasty who were protected by Śrī Kṛṣṇa. ॥ 10-50-42 ॥
english translation
मगध का राजा इसी तरह से सत्रह बार पराजित होता रहा। फिर भी इन पराजयों में वह अपनी कई अक्षौहिणी सेनाओं से यदुवंश की उन सेनाओं के विरुद्ध लड़ता रहा जो श्रीकृष्ण द्वारा संरक्षित थीं। ॥ १०-५०-४२ ॥
hindi translation
अक्षिण्वंस्तद्बलं सर्वं वृष्णयः कृष्णतेजसा । हतेषु स्वेष्वनीकेषु त्यक्तोऽयादरिभिर्नृपः ॥ १०-५०-४३ ॥
By the power of Lord Kṛṣṇa, the Vṛṣṇis would invariably annihilate all of Jarāsandha’s forces, and when all his soldiers had been killed, the King, released by his enemies, would again go away. ॥ 10-50-43 ॥
english translation
भगवान् कृष्ण की शक्ति से, वृष्णिजन जरासन्ध की सारी सेना को नष्ट करते रहे और जब उसके सारे सैनिक मार डाले जाते तो राजा (जरासन्ध) अपने शत्रुओं द्वारा छोड़ दिये जाने पर पुन: वहाँ से चला जाता। ॥ १०-५०-४३ ॥
hindi translation
अष्टादशमसङ्ग्रामे आगामिनि तदन्तरा । नारदप्रेषितो वीरो यवनः प्रत्यदृश्यत ॥ १०-५०-४४ ॥
Just as the eighteenth battle was about to take place, a barbarian warrior named Kālayavana, sent by Nārada, appeared on the battlefield. ॥ 10-50-44 ॥
english translation
जब अठारहवाँ युद्ध होने ही वाला था, तो कालयवन नामक एक बर्बर योद्धा, जिसे नारद ने भेजा था, युद्ध-क्षेत्र में प्रकट हुआ। ॥ १०-५०-४४ ॥
hindi translation
रुरोध मथुरामेत्य तिसृभिर्म्लेच्छकोटिभिः । नृलोके चाप्रतिद्वन्द्वो वृष्णीन् श्रुत्वाऽऽत्मसम्मितान् ॥ १०-५०-४५ ॥
Arriving at Mathurā, this Yavana laid siege to the city with thirty million barbarian soldiers. He had never found a human rival worth fighting, but he had heard that the Vṛṣṇis were his equals. ॥ 10-50-45 ॥
english translation
मथुरा आकर इस यवन ने तीन करोड़ बर्बर (म्लेच्छ) सैनिकों समेत इस नगरी में घेरा डाल दिया। उसे कभी अपने से लडऩे योग्य प्रतिद्वन्द्वी व्यक्ति नहीं मिला था किन्तु उसने सुना था कि वृष्णिजन उसकी जोड़ के हैं। ॥ १०-५०-४५ ॥
hindi translation