Progress:51.8%
जग्राह विरथं रामो जरासन्धं महाबलम् । हतानीकावशिष्टासुं सिंहः सिंहमिवौजसा ॥ १०-५०-३१ ॥
Jarāsandha, with his chariot lost and all his soldiers dead, was left with only his breath. At that point Lord Balarāma forcibly seized the powerful warrior, just as one lion takes hold of another. ॥ 10-50-31 ॥
english translation
रथविहीन होने तथा सारे सैनिक मारे जाने से जरासन्ध के पास केवल श्वास शेष थी। उस समय बलराम ने उस बलशाली योद्धा को उसी तरह पकड़ लिया जिस तरह एक सिंह दूसरे सिंह को पकड़ लेता है। ॥ १०-५०-३१ ॥
hindi translation
बध्यमानं हतारातिं पाशैर्वारुणमानुषैः । वारयामास गोविन्दस्तेन कार्यचिकीर्षया ॥ १०-५०-३२ ॥
With the divine noose of Varuṇa and other, mortal ropes, Balarāma began tying up Jarāsandha, who had killed so many foes. But Lord Govinda still had a purpose to fulfill through Jarāsandha, and thus He asked Balarāma to stop. ॥ 10-50-32 ॥
english translation
अनेक शत्रुओं का वध करने वाले बलराम, जरासन्ध को वरुण के दैवी-पाश से तथा अन्य लौकिक रस्सियों से बाँधने लगे। किन्तु गोविन्द को अभी जरासन्ध के माध्यम से कुछ कार्य करना शेष था अत: उन्होंने बलराम से रुक जाने के लिए कहा। ॥ १०-५०-३२ ॥
hindi translation
स मुक्तो लोकनाथाभ्यां व्रीडितो वीरसम्मतः । तपसे कृतसङ्कल्पो वारितः पथि राजभिः ॥ १०-५०-३३ ॥
Jarāsandha, whom fighters had highly honored, was ashamed after being released by the two Lords of the universe, and thus he decided to undergo penances. On the road, ॥ 10-50-33 ॥
english translation
जरासन्ध जिसको योद्धा अत्यधिक सम्मान देते थे, जब ब्रह्माण्ड के दोनों स्वामियों ने उसे छोड़ दिया तो वह अत्यन्त लज्जित हुआ और उसने तपस्या करने का निश्चय किया। किन्तु मार्ग में ॥ १०-५०-३३ ॥
hindi translation
वाक्यैः पवित्रार्थपदैर्नयनैः प्राकृतैरपि । स्वकर्मबन्धप्राप्तोऽयं यदुभिस्ते पराभवः ॥ १०-५०-३४ ॥
however, several kings convinced him with both spiritual wisdom and mundane arguments that he should give up his idea of self-abnegation. They told him, “Your defeat by the Yadus was simply the unavoidable reaction of your past karma.” ॥ 10-50-34 ॥
english translation
कई राजाओं ने आध्यात्मिक ज्ञान तथा संसारी तर्कों के द्वारा उसे आश्वस्त किया कि उसे आत्मोत्सर्ग का विचार त्याग देना चाहिए। उन्होंने उससे कहा, “यदुओं द्वारा आपको हराया जाना तो आपके गत कर्मों का परिहार्य फल है।” ॥ १०-५०-३४ ॥
hindi translation
हतेषु सर्वानीकेषु नृपो बार्हद्रथस्तदा । उपेक्षितो भगवता मगधान् दुर्मना ययौ ॥ १०-५०-३५ ॥
All of his armies having been killed, and himself neglected by the Personality of Godhead, King Jarāsandha, son of Bṛhadratha, then sadly returned to the kingdom of the Magadhas. ॥ 10-50-35 ॥
english translation
अपनी सारी सेना मारी जाने तथा स्वयं भी भगवान् द्वारा उपेक्षित होने से बृहद्रथ-पुत्र राजा जरासन्ध उदास मन से अपने राज्य मगध को लौट गया। ॥ १०-५०-३५ ॥
hindi translation