Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:50.9%

x

धृतराष्ट्र उवाच यथा वदति कल्याणीं वाचं दानपते भवान् । तथानया न तृप्यामि मर्त्यः प्राप्य यथामृतम् ॥ १०-४९-२६ ॥

Dhṛtarāṣṭra said: O master of charity, I can never be satiated while hearing your auspicious words. Indeed, I am like a mortal who has obtained the nectar of the gods. ॥ 10-49-26 ॥

english translation

धृतराष्ट्र ने कहा : हे दानपति, मैं आपके शुभ-वचनों को सुनते हुए कभी भी तृप्त नहीं हो सकता। निस्सन्देह, मैं उस मर्त्य प्राणी की तरह हूँ जिसे देवताओं का अमृत प्राप्त हो चुका है। ॥ १०-४९-२६ ॥

hindi translation

तथापि सूनृता सौम्य हृदि न स्थीयते चले । पुत्रानुरागविषमे विद्युत्सौदामनी यथा ॥ १०-४९-२७ ॥

Even so, gentle Akrūra, because my unsteady heart is prejudiced by affection for my sons, these pleasing words of yours cannot remain fixed there, just as lightning cannot remain fixed in a cloud. ॥ 10-49-27 ॥

english translation

फिर भी, हे भद्र अक्रूर, क्योंकि मेरा अस्थिर हृदय अपने पुत्रों के स्नेह से पक्षपातयुक्त है इसलिए आपके ये मोहक शब्द हृदय में स्थिर नहीं टिक पाते, जिस तरह बिजली बादल में स्थिर नहीं रह सकती। ॥ १०-४९-२७ ॥

hindi translation

ईश्वरस्य विधिं को नु विधुनोत्यन्यथा पुमान् । भूमेर्भारावताराय योऽवतीर्णो यदोःकुले ॥ १०-४९-२८ ॥

Who can defy the injunctions of the Supreme Lord, who has now descended in the Yadu dynasty to diminish the earth’s burden? ॥ 10-49-28 ॥

english translation

भला उन भगवान् के आदेशों का उल्लंघन कौन कर सकता है, जो पृथ्वी का भार कम करने के लिए अब यदुवंश में अवतार ले चुके हैं? ॥ १०-४९-२८ ॥

hindi translation

यो दुर्विमर्शपथया निजमाययेदं सृष्ट्वा गुणान् विभजते तदनुप्रविष्टः । तस्मै नमो दुरवबोधविहारतन्त्रसंसारचक्रगतये परमेश्वराय ॥ १०-४९-२९ ॥

I offer my obeisances to Him, the Supreme Personality of Godhead, who creates this universe by the inconceivable activity of His material energy and then distributes the various modes of nature by entering within the creation. From Him, the meaning of whose pastimes is unfathomable, come both the entangling cycle of birth and death and the process of deliverance from it. ॥ 10-49-29 ॥

english translation

मैं उन भगवान् को नमस्कार करता हूँ जो अपनी भौतिक शक्ति की अचिन्त्य क्रियाशीलता से इस ब्रह्माण्ड का सृजन करते हैं और फिर सृष्टि के भीतर प्रविष्ट होकर प्रकृति के विभिन्न गुणों को वितरित कर देते हैं। जिनकी लीलाओं का अर्थ अगाध है, उन्हीं से यह जन्म-मृत्यु का बन्धनकारी चक्र तथा उससे मोक्ष पाने की विधि उत्पन्न हुए हैं। ॥ १०-४९-२९ ॥

hindi translation

श्रीशुक उवाच इत्यभिप्रेत्य नृपतेरभिप्रायं स यादवः । सुहृद्भिः समनुज्ञातः पुनर्यदुपुरीमगात् ॥ १०-४९-३० ॥

Śukadeva Gosvāmī said: Having thus apprised himself of the King’s attitude, Akrūra, the descendant of Yadu, took permission from his well-wishing relatives and friends and returned to the capital of the Yādavas. ॥ 10-49-30 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने कहा, इस तरह राजा के अभिप्राय को समझकर यदुवंशी अक्रूर ने अपने शुभचिन्तक सम्बन्धियों तथा मित्रों से अनुमति ली और यादवों की राजधानी लौट आये। ॥ १०-४९-३० ॥

hindi translation