Progress:48.1%
अपि बत मधुपुर्यामार्यपुत्रोऽधुनाऽऽस्ते स्मरति स पितृगेहान् सौम्य बन्धूंश्च गोपान् । क्वचिदपि स कथा नः किङ्करीणां गृणीते भुजमगुरुसुगन्धं मूर्ध्न्यधास्यत्कदा नु ॥ १०-४७-२१ ॥
O Uddhava! It is indeed regrettable that Kṛṣṇa resides in Mathurā. Does He remember His father’s household affairs and His friends, the cowherd boys? O great soul! Does He ever talk about us, His maidservants? When will He lay on our heads His aguru-scented hand? ॥ 10-47-21 ॥
english translation
हे उद्धव, दरअसल यह बहुत ही खेदजनक है कि कृष्ण मथुरा में वास करते हैं। क्या वे अपने पिता के गृहकार्यों तथा अपने ग्वालबाल मित्रों की याद करते हैं? हे महात्मा, क्या वे कभी अपनी इन दासियों की भी बातें चलाते हैं? वे कब अपने अगुरु-सुगन्धित हाथ को हमारे सिरों पर रखेंगे? ॥ १०-४७-२१ ॥
hindi translation
श्रीशुक उवाच अथोद्धवो निशम्यैवं कृष्णदर्शनलालसाः । सान्त्वयन् प्रियसन्देशैर्गोपीरिदमभाषत ॥ १०-४७-२२ ॥
Śukadeva Gosvāmī said: Having heard this, Uddhava then tried to pacify the gopīs, who were most eager to see Lord Kṛṣṇa. He thus began relating to them the message of their beloved. ॥ 10-47-22 ॥
english translation
शुकदेव गोस्वामी ने कहा : यह सुनकर उद्धव ने गोपियों को ढाढ़स बँधाने का प्रयास किया जो कृष्ण का दर्शन पाने के लिए अत्यन्त लालायित थीं। इस तरह वे उनके प्रेमी का सन्देश उनसे बताने लगे। ॥ १०-४७-२२ ॥
hindi translation
उद्धव उवाच अहो यूयं स्म पूर्णार्था भवत्यो लोकपूजिताः । वासुदेवे भगवति यासामित्यर्पितं मनः ॥ १०-४७-२३ ॥
Śrī Uddhava said: Certainly you gopīs are all-successful and are universally worshiped because you have dedicated your minds in this way to the Supreme Personality of Godhead, Vāsudeva. ॥ 10-47-23 ॥
english translation
श्री उद्धव ने कहा : निश्चय ही तुम सारी गोपियाँ सभी प्रकार से सफल हो और विश्व-भर में पूजित हो क्योंकि तुमने इस तरह से भगवान् वासुदेव में अपने मन को समर्पित कर रखा है। ॥ १०-४७-२३ ॥
hindi translation
दानव्रततपोहोमजपस्वाध्यायसंयमैः । श्रेयोभिर्विविधैश्चान्यैः कृष्णे भक्तिर्हि साध्यते ॥ १०-४७-२४ ॥
Devotional service unto Lord Kṛṣṇa is attained by charity, strict vows, austerities and fire sacrifices, by japa, study of Vedic texts, observance of regulative principles and, indeed, by the performance of many other auspicious practices. ॥ 10-47-24 ॥
english translation
दान, कठिन व्रत, तपस्या, अग्नि यज्ञ, जप, वैदिक ग्रंथों का अध्ययन, विधि-विधानों का पालन तथा अन्य अनेक शुभ साधनों द्वारा भगवान् कृष्ण की भक्ति प्राप्त की जाती है। ॥ १०-४७-२४ ॥
hindi translation
भगवत्युत्तमश्लोके भवतीभिरनुत्तमा । भक्तिः प्रवर्तिता दिष्ट्या मुनीनामपि दुर्लभा ॥ १०-४७-२५ ॥
By your great fortune you have established an unexcelled standard of pure devotion for the Lord, Uttamaḥśloka — a standard even the sages can hardly attain. ॥ 10-47-25 ॥
english translation
अपने सौभाग्य से तुम सबों ने भगवान् उत्तमश्लोक के प्रति शुद्ध-भक्ति का अद्वितीय मानदण्ड स्थापित किया है—यह मानदण्ड ऐसा है, जिसे मुनि भी कठिनाई से प्राप्त कर सकते हैं। ॥ १०-४७-२५ ॥
hindi translation