Progress:4.0%
श्रीशुक उवाच इत्युक्त्वाऽऽसीद्धरिस्तूष्णीं भगवानात्ममायया । पित्रोः सम्पश्यतोः सद्यो बभूव प्राकृतः शिशुः ॥ १०-३-४६ ॥
Śukadeva Gosvāmī said: After thus instructing His father and mother, the Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa, remained silent. In their presence, by His internal energy, He then transformed Himself into a small human child. [In other words, He transformed Himself into His original form: kṛṣṇas tu bhagavān svayam.] ॥ 10-3-46 ॥
english translation
शुकदेव गोस्वामी ने कहा : अपने माता-पिता को इस तरह उपदेश देने के बाद भगवान् कृष्ण मौन रहे। तब उन्हीं के सामने अपनी अंतरंगा शक्ति से उन्होंने अपने आप को एक छोटे शिशु के रूप में बदल लिया। (दूसरे शब्दों में, उन्होंने स्वयं को अपने आदि रूप में रूपान्तरित कर दिया—कृष्णस्तु भगवान् स्वयम् )। ॥ १०-३-४६ ॥
hindi translation
ततश्च शौरिर्भगवत्प्रचोदितः सुतं समादाय स सूतिका गृहात् । यदा बहिर्गन्तुमियेष तर्ह्यजा या योगमायाजनि नन्दजायया ॥ १०-३-४७ ॥
Thereafter, exactly when Vasudeva, being inspired by the Supreme Personality of Godhead, was about to take the newborn child from the delivery room, Yoga-māyā, the Lord’s spiritual energy, took birth as the daughter of the wife of Mahārāja Nanda. ॥ 10-3-47 ॥
english translation
तत्पश्चात् भगवान् की प्रेरणा से जब वसुदेव नवजात शिशु को सूतिकागृह से ले जाने वाले थे तो बिलकुल उसी क्षण भगवान् की आध्यात्मिक शक्ति योगमाया ने महाराज नन्द की पत्नी की पुत्री के रूप में जन्म लिया। ॥ १०-३-४७ ॥
hindi translation
तया हृतप्रत्ययसर्ववृत्तिषु द्वाःस्थेषु पौरेष्वपि शायितेष्वथ । द्वारस्तु सर्वाः पिहिता दुरत्यया बृहत्कपाटायसकीलशृङ्खलैः ॥ १०-३-४८ ॥
By the influence of Yoga-māyā, all the doorkeepers fell fast asleep, their senses unable to work, and the other inhabitants of the house also fell deeply asleep. When the sun rises, the darkness automatically disappears; similarly, when Vasudeva appeared, the closed doors, which were strongly pinned with iron and locked with iron chains, opened automatically. ॥ 10-3-48 ॥
english translation
योगमाया के प्रभाव से सारे द्वारपाल गहरी नींद में सो गए, उनकी इन्द्रियाँ निष्क्रिय हो गईं और घर के अन्य लोग भी गहरी नींद में सो गए। जिस प्रकार सूर्य के उदय होने पर अंधकार स्वत: छिप जाता है उसी तरह वसुदेव के प्रकट होने पर लोहे की कीलों से जड़े तथा भीतर से लोहे की जंजीरों से जकड़े हुए बंद दरवाजे स्वत: खुल गए। ॥ १०-३-४८ ॥
hindi translation
ताः कृष्णवाहे वसुदेव आगते स्वयं व्यवर्यन्त यथा तमो रवेः । ववर्ष पर्जन्य उपांशुगर्जितः शेषोऽन्वगाद्वारि निवारयन् फणैः ॥ १०-३-४९ ॥
Since the clouds in the sky were mildly thundering and showering, Ananta-nāga, an expansion of the Supreme Personality of Godhead, followed Vasudeva, beginning from the door, with hoods expanded to protect Vasudeva and the transcendental child. ॥ 10-3-49 ॥
english translation
चूँकि आकाश में बादल मन्द गर्जना कर रहे थे और झड़ी लगाए हुए थे अत: भगवान् के अंश अनन्त नाग दरवाजे से ही वसुदेव तथा दिव्य शिशु की रक्षा करने के लिए अपने फण फैलाकर वसुदेव के पीछे लग लिए। ॥ १०-३-४९ ॥
hindi translation
मघोनि वर्षत्यसकृद्यमानुजा गम्भीरतोयौघजवोर्मिफेनिला । भयानकावर्तशताकुला नदी मार्गं ददौ सिन्धुरिव श्रियः पतेः ॥ १०-३-५० ॥
Because of constant rain sent by the demigod Indra, the river Yamunā was filled with deep water, foaming about with fiercely whirling waves. But as the great Indian Ocean had formerly given way to Lord Rāmacandra by allowing Him to construct a bridge, the river Yamunā gave way to Vasudeva and allowed him to cross. ॥ 10-3-50 ॥
english translation
इन्द्र द्वारा बरसायी गयी निरन्तर वर्षा के कारण यमुना नदी में पानी चढ़ आया था और उसमें भयानक भँवरों के साथ फेन उठ रहा था। किन्तु जिस तरह पूर्वकाल में हिन्द महासागर ने भगवान् रामचन्द्र को सेतु बनाने की अनुमति देकर रास्ता प्रदान किया था उसी तरह यमुना नदी ने वसुदेव को रास्ता देकर उन्हें नदी पार करने दी। ॥ १०-३-५० ॥
hindi translation