Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:29.7%

x

तमेव परमात्मानं जारबुद्ध्यापि सङ्गताः । जहुर्गुणमयं देहं सद्यः प्रक्षीणबन्धनाः ॥ १०-२९-११ ॥

Although Lord Kṛṣṇa is the Supreme Soul, these girls simply thought of Him as their male lover and associated with Him in that intimate mood. Thus their karmic bondage was nullified and they abandoned their gross material bodies. ॥ 10-29-11 ॥

english translation

यद्यपि भगवान् कृष्ण परमात्मा हैं किन्तु इन युवतियों ने उन्हें अपना प्रेमी ही समझा और उसी घनिष्ठ रस में उनका संसर्ग प्राप्त किया। इस तरह उनके कर्म-बन्धन नष्ट हो गये और उन्होंने अपने स्थूल भौतिक शरीरों को त्याग दिया। ॥ १०-२९-११ ॥

hindi translation

राजोवाच कृष्णं विदुः परं कान्तं न तु ब्रह्मतया मुने । गुणप्रवाहोपरमस्तासां गुणधियां कथम् ॥ १०-२९-१२ ॥

Śrī Parīkṣit Mahārāja said: O sage, the gopīs knew Kṛṣṇa only as their lover, not as the Supreme Absolute Truth. So how could these girls, their minds caught up in the waves of the modes of nature, free themselves from material attachment? ॥ 10-29-12 ॥

english translation

श्रीपरीक्षित महाराज ने कहा : “हे मुनिवर, गोपियाँ कृष्ण को केवल अपना प्रेमी मानती थीं, परम पूर्ण सत्य के रूप में नहीं मानती थीं। तो फिर ये युवतियाँ जिनके मन प्रकृति के गुणों की लहरों में बह रहे थे, किस तरह से अपने आपको भौतिक आसक्ति से छुड़ा पाईं?” ॥ १०-२९-१२ ॥

hindi translation

श्रीशुक उवाच उक्तं पुरस्तादेतत्ते चैद्यः सिद्धिं यथा गतः । द्विषन्नपि हृषीकेशं किमुताधोक्षजप्रियाः ॥ १०-२९-१३ ॥

Śukadeva Gosvāmī said: This point was explained to you previously. Since even Śiśupāla, who hated Kṛṣṇa, achieved perfection, then what to speak of the Lord’s dear devotees. ॥ 10-29-13 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने कहा : यह विषय आपको पहले बताया जा चुका था। चूँकि कृष्ण से घृणा करने वाला शिशुपाल तक सिद्धि प्राप्त कर सका तो फिर भगवान् के प्रिय भक्तों के विषय में कहना ही क्या है? ॥ १०-२९-१३ ॥

hindi translation

नृणां निःश्रेयसार्थाय व्यक्तिर्भगवतो नृप । अव्ययस्याप्रमेयस्य निर्गुणस्य गुणात्मनः ॥ १०-२९-१४ ॥

O King, the Supreme Lord is inexhaustible and immeasurable, and He is untouched by the material modes because He is their controller. His personal appearance in this world is meant for bestowing the highest benefit on humanity. ॥ 10-29-14 ॥

english translation

हे राजन्, भगवान् अव्यय तथा अप्रमेय हैं और भौतिक गुणों से अछूते हैं क्योंकि वे इन गुणों के नियन्ता हैं। इस जगत में साकार रूप में उनका आविर्भाव मानवता को सर्वोच्च लाभ दिलाने के निमित्त होता है। ॥ १०-२९-१४ ॥

hindi translation

कामं क्रोधं भयं स्नेहमैक्यं सौहृदमेव च । नित्यं हरौ विदधतो यान्ति तन्मयतां हि ते ॥ १०-२९-१५ ॥

Persons who constantly direct their lust, anger, fear, protective affection, feeling of impersonal oneness or friendship toward Lord Hari are sure to become absorbed in thought of Him. ॥ 10-29-15 ॥

english translation

जो व्यक्ति अपने काम, क्रोध, भय, रक्षात्मक स्नेह, निर्विशेष एकत्व का भाव या मित्रता को सदैव भगवान् हरि में लगाते हैं, वे निश्चित रूप से उनके भावों में तल्लीन हो जाते हैं। ॥ १०-२९-१५ ॥

hindi translation