Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:29.8%

x

न चैवं विस्मयः कार्यो भवता भगवत्यजे । योगेश्वरेश्वरे कृष्णे यत एतद्विमुच्यते ॥ १०-२९-१६ ॥

You should not be so astonished by Kṛṣṇa, the unborn master of all masters of mystic power, the Supreme Personality of Godhead. After all, it is the Lord who liberates this world. ॥ 10-29-16 ॥

english translation

आपको योगेश्वरों के अजन्मा, ईश्वर पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् कृष्ण के विषय में इस तरह चकित नहीं होना चाहिए। अन्तत: भगवान् ही इस जगत का उद्धार करने वाले हैं। ॥ १०-२९-१६ ॥

hindi translation

ता दृष्ट्वान्तिकमायाता भगवान् व्रजयोषितः । अवदद्वदतां श्रेष्ठो वाचः पेशैर्विमोहयन् ॥ १०-२९-१७ ॥

Seeing that the girls of Vraja had arrived, Lord Kṛṣṇa, the best of speakers, greeted them with charming words that bewildered their minds. ॥ 10-29-17 ॥

english translation

यह देखकर कि व्रज-बालाएँ आ चुकी हैं, वक्ताओं में श्रेष्ठ भगवान् कृष्ण ने उनके मन को मोहित करने वाले आकर्षक शब्दों से उनका स्वागत किया। ॥ १०-२९-१७ ॥

hindi translation

श्रीभगवानुवाच स्वागतं वो महाभागाः प्रियं किं करवाणि वः । व्रजस्यानामयं कच्चिद्ब्रूतागमनकारणम् ॥ १०-२९- १८ ॥

Lord Kṛṣṇa said: O most fortunate ladies, welcome. What may I do to please you? Is everything well in Vraja? Please tell Me the reason for your coming here. ॥ 10-29-18 ॥

english translation

भगवान् कृष्ण ने कहा : हे अति भाग्यवंती नारीगण, तुम्हारा स्वागत है। मैं तुम लोगों की प्रसन्नता के लिए क्या कर सकता हूँ? व्रज में सब कुशल-मंगल तो है? तुम लोग अपने यहाँ आने का कारण मुझे बतलाओ। ॥ १०-२९-१८ ॥

hindi translation

रजन्येषा घोररूपा घोरसत्त्वनिषेविता । प्रतियात व्रजं नेह स्थेयं स्त्रीभिः सुमध्यमाः ॥ १०-२९-१९ ॥

This night is quite frightening, and frightening creatures are lurking about. Return to Vraja, slender-waisted girls. This is not a proper place for women. ॥ 10-29-19 ॥

english translation

यह रात अत्यन्त भयावनी है और भयावने प्राणी इधर उधर फिर कर रहे हैं। हे पतली कमर वाली स्त्रियो, व्रज लौट जाओ। स्त्रियों के लिए यह उपयुक्त स्थान नहीं है। ॥ १०-२९-१९ ॥

hindi translation

मातरः पितरः पुत्रा भ्रातरः पतयश्च वः । विचिन्वन्ति ह्यपश्यन्तो मा कृढ्वं बन्धुसाध्वसम् ॥ १०-२९-२० ॥

Not finding you at home, your mothers, fathers, sons, brothers and husbands are certainly searching for you. Don’t cause anxiety for your family members. ॥ 10-29-20 ॥

english translation

तुम्हारी माताएँ, पिता, पुत्र, भाई तथा पति तुम्हें घर पर न पाकर निश्चित रूप से तुम्हें ढूँढ़ रहे होंगे। अपने परिवार वालों के लिए चिन्ता मत उत्पन्न करो। ॥ १०-२९-२० ॥

hindi translation