Srimad Bhagavatam

Progress:15.2%

x

ततोऽतिकुतुकोद्वृत्तस्तिमितैकादशेन्द्रियः । तद्धाम्नाभूदजस्तूष्णीं पूर्देव्यन्तीव पुत्रिका ॥ १०-१३-५६ ॥

Then, by the power of the effulgence of those viṣṇu-mūrtis, Lord Brahmā, his eleven senses jolted by astonishment and stunned by transcendental bliss, became silent, just like a child’s clay doll in the presence of the village deity. ॥ 10-13-56 ॥

english translation

तब उन विष्णु मूर्तियों की तेज शक्ति से ब्रह्मा की ग्यारहों इन्द्रियाँ आश्चर्य से क्षुब्ध तथा दिव्य आनन्द से स्तब्ध हो चुकी थीं अत: वे मौन हो गये मानो ग्राम्य देवता की उपस्थिति में किसी बच्चे की मिट्टी की बनी गुडिय़ा हो। ॥ १०-१३-५६ ॥

hindi translation

इतीरेशेऽतर्क्ये निजमहिमनि स्वप्रमितिके परत्राजातोऽतन्निरसनमुखब्रह्मकमितौ । अनीशेऽपि द्रष्टुं किमिदमिति वा मुह्यति सति चच्छादाजो ज्ञात्वा सपदि परमोऽजाजवनिकाम् ॥ १०-१३-५७ ॥

The Supreme Brahman is beyond mental speculation, He is self-manifest, existing in His own bliss, and He is beyond the material energy. He is known by the crest jewels of the Vedas by refutation of irrelevant knowledge. Thus in relation to that Supreme Brahman, the Personality of Godhead, whose glory had been shown by the manifestation of all the four-armed forms of Viṣṇu, Lord Brahmā, the lord of Sarasvatī, was mystified. “What is this?” he thought, and then he was not even able to see. Lord Kṛṣṇa, understanding Brahmā’s position, then at once removed the curtain of His yoga-māyā. ॥ 10-13-57 ॥

english translation

परब्रह्म मानसिक तर्क के परे है। वह स्वत: व्यक्त, अपने ही आनन्द में स्थित तथा भौतिक शक्ति के परे है। वह वेदान्त के द्वारा अप्रासंगिक ज्ञान के निरसन करने पर जाना जाता है। इस तरह जिस भगवान् की महिमा विष्णु के सभी चतुर्भुज स्वरूपों की अभिव्यक्ति से प्रकट हुई थी उससे सरस्वती के प्रभु ब्रह्माजी मोहित थे। उन्होंने सोचा, “यह क्या है?” और उसके बाद वे देख भी नहीं पाये। तब भगवान् कृष्ण ने ब्रह्मा की स्थिति समझते हुए तुरन्त ही अपनी योगमाया का परदा हटा दिया। ॥ १०-१३-५७ ॥

hindi translation

ततोऽर्वाक्प्रतिलब्धाक्षः कः परेतवदुत्थितः । कृच्छ्रादुन्मील्य वै दृष्टीराचष्टेदं सहात्मना ॥ १०-१३-५८ ॥

Lord Brahmā’s external consciousness then revived, and he stood up, just like a dead man coming back to life. Opening his eyes with great difficulty, he saw the universe, along with himself. ॥ 10-13-58 ॥

english translation

तब ब्रह्मा की बाह्य चेतना वापस लौटी और वे इस तरह उठ खड़े हुए मानो मृत व्यक्ति जीवित हो उठा हो। बड़ी मुश्किल से अपनी आँखें खोलते हुए उन्होंने अपने सहित ब्रह्माण्ड को देखा। ॥ १०-१३-५८ ॥

hindi translation

सपद्येवाभितः पश्यन् दिशोऽपश्यत्पुरः स्थितम् । वृन्दावनं जनाजीव्यद्रुमाकीर्णं समाप्रियम् ॥ १०-१३-५९ ॥

Then, looking in all directions, Lord Brahmā immediately saw Vṛndāvana before him, filled with trees, which were the means of livelihood for the inhabitants and which were equally pleasing in all seasons. ॥ 10-13-59 ॥

english translation

तब सारी दिशाओं में देखने पर भगवान् ब्रह्मा ने तुरन्त अपने समक्ष वृन्दावन देखा जो उन वृक्षों से पूरित था, जो निवासियों की जीविका के साधन थे और सारी ऋतुओं में समान रूप से प्रिय लगने वाले थे। ॥ १०-१३-५९ ॥

hindi translation

यत्र नैसर्गदुर्वैराः सहासन् नृमृगादयः । मित्राणीवाजितावासद्रुतरुट्तर्षकादिकम् ॥ १०-१३-६० ॥

Vṛndāvana is the transcendental abode of the Lord, where there is no hunger, anger or thirst. Though naturally inimical, both human beings and fierce animals live there together in transcendental friendship. ॥ 10-13-60 ॥

english translation

वृन्दावन भगवान् का दिव्य धाम है जहाँ न भूख है, न क्रोध, न प्यास। यद्यपि मनुष्यों तथा हिंस्र पशुओं में स्वाभाविक वैर होता है किन्तु वे यहाँ दिव्य मैत्री-भाव से साथ साथ रहते हैं। ॥ १०-१३-६० ॥

hindi translation