Srimad Bhagavatam
Progress:14.7%
किमेतदद्भुतमिव वासुदेवेऽखिलात्मनि । व्रजस्य सात्मनस्तोकेष्वपूर्वं प्रेम वर्धते ॥ १०-१३-३६ ॥
What is this wonderful phenomenon? The affection of all the inhabitants of Vraja, including Me, toward these boys and calves is increasing as never before, just like our affection for Lord Kṛṣṇa, the Supersoul of all living entities. ॥ 10-13-36 ॥
english translation
यह विचित्र घटना क्या है? सभी व्रजवासियों का, मुझ समेत. इन बालकों तथा बछड़ों के प्रति अपूर्व प्रेम उसी तरह बढ़ रहा है, जिस तरह सब जीवों के परमात्मा भगवान् कृष्ण के प्रति हमारा प्रेम बढ़ता है। ॥ १०-१३-३६ ॥
hindi translation
kimetadadbhutamiva vAsudeve'khilAtmani । vrajasya sAtmanastokeSvapUrvaM prema vardhate ॥ 10-13-36 ॥
hk transliteration by Sanscriptकेयं वा कुत आयाता दैवी वा नार्युतासुरी । प्रायो मायास्तु मे भर्तुर्नान्या मेऽपि विमोहिनी ॥ १०-१३-३७ ॥
Who is this mystic power, and where has she come from? Is she a demigod or a demoness? She must be the illusory energy of My master, Lord Kṛṣṇa, for who else can bewilder Me? ॥ 10-13-37 ॥
english translation
यह योगशक्ति कौन है और वह कहाँ से आई है? क्या वह देवी है या कोई राक्षसी है? अवश्य ही वह मेरे प्रभु कृष्ण की माया होगी क्योंकि उसके अतिरिक्त मुझे और कौन मोह सकता है? ॥ १०-१३-३७ ॥
hindi translation
keyaM vA kuta AyAtA daivI vA nAryutAsurI । prAyo mAyAstu me bharturnAnyA me'pi vimohinI ॥ 10-13-37 ॥
hk transliteration by Sanscriptइति सञ्चिन्त्य दाशार्हो वत्सान् सवयसानपि । सर्वानाचष्ट वैकुण्ठं चक्षुषा वयुनेन सः ॥ १०-१३-३८ ॥
Thinking in this way, Lord Balarāma was able to see, with the eye of transcendental knowledge, that all these calves and Kṛṣṇa’s friends were expansions of the form of Śrī Kṛṣṇa. ॥ 10-13-38 ॥
english translation
इस प्रकार सोचते हुए बलराम अपने दिव्य ज्ञान के चक्षुओं से देख सके कि ये सारे बछड़े तथा कृष्ण के साथी श्रीकृष्ण के ही अंश हैं। ॥ १०-१३-३८ ॥
hindi translation
iti saJcintya dAzArho vatsAn savayasAnapi । sarvAnAcaSTa vaikuNThaM cakSuSA vayunena saH ॥ 10-13-38 ॥
hk transliteration by Sanscriptनैते सुरेशा ऋषयो न चैते त्वमेव भासीश भिदाश्रयेऽपि । सर्वं पृथक्त्वं निगमात्कथं वदेत्युक्तेन वृत्तं प्रभुणा बलोऽवैत् ॥ १०-१३-३९ ॥
Lord Baladeva said, “O supreme controller! These boys are not great demigods, as I previously thought. Nor are these calves great sages like Nārada. Now I can see that You alone are manifesting Yourself in all varieties of difference. Although one, You are existing in the different forms of the calves and boys. Please briefly explain this to Me.” Having thus been requested by Lord Baladeva, Kṛṣṇa explained the whole situation, and Baladeva understood it. ॥ 10-13-39 ॥
english translation
भगवान् बलदेव ने कहा, “हे परम नियन्ता, मेरे पहले सोचने के विपरीत ये बालक महान् देवता नहीं हैं न ही ये बछड़े नारद जैसे महान् ऋषि हैं। अब मैं देख सकता हूँ कि तुम्हीं अपने को नाना प्रकार के रूप में प्रकट कर रहे हो। एक होते हुए भी तुम बछड़ों तथा बालकों के विविध रूपों में विद्यमान हो। कृपा करके मुझे यह विस्तार से बतलाओ।” बलदेव द्वारा इस प्रकार प्रार्थना किये जाने पर कृष्ण ने सारी स्थिति समझा दी और बलदेव उसे समझ भी गये। ॥ १०-१३-३९ ॥
hindi translation
naite surezA RSayo na caite tvameva bhAsIza bhidAzraye'pi । sarvaM pRthaktvaM nigamAtkathaM vadetyuktena vRttaM prabhuNA balo'vait ॥ 10-13-39 ॥
hk transliteration by Sanscriptतावदेत्यात्मभूरात्ममानेन त्रुट्यनेहसा । पुरोवदब्दं क्रीडन्तं ददृशे सकलं हरिम् ॥ १०-१३-४० ॥
When Lord Brahmā returned after a moment of time had passed (according to his own measurement), he saw that although by human measurement a complete year had passed, Lord Kṛṣṇa, after all that time, was engaged just as before in playing with the boys and calves, who were His expansions. ॥ 10-13-40 ॥
english translation
जब ब्रह्मा एक क्षण के बाद (अपनी गणना के अनुसार) वहाँ लौटे तो उन्होंने देखा कि यद्यपि मनुष्य की माप के अनुसार पूरा एक वर्ष बीत चुका है, तो भी कृष्ण उतने समय बाद भी उसी तरह अपने अंशरूप बालकों तथा बछड़ों के साथ खेलने में व्यस्त हैं। ॥ १०-१३-४० ॥
hindi translation
tAvadetyAtmabhUrAtmamAnena truTyanehasA । purovadabdaM krIDantaM dadRze sakalaM harim ॥ 10-13-40 ॥
hk transliteration by Sanscript