Progress:10.7%
इत्यन्तरेणार्जुनयोः कृष्णस्तु यमयोर्ययौ । आत्मनिर्वेशमात्रेण तिर्यग्गतमुलूखलम् ॥ १०-१०-२६ ॥
Having thus spoken, Kṛṣṇa soon entered between the two arjuna trees, and thus the big mortar to which He was bound turned crosswise and stuck between them. ॥ 10-10-26 ॥
english translation
इस तरह कह कर कृष्ण तुरन्त ही दो अर्जुन वृक्षों के बीच प्रविष्ट हुए जिससे वह बड़ी ओखली जिससे वे बाँधे गये थे तिरछी हो गई और उनके बीच फँस गई। ॥ १०-१०-२६ ॥
hindi translation
बालेन निष्कर्षयतान्वगुलूखलं तद्दामोदरेण तरसोत्कलिताङ्घ्रिबन्धौ निष्पेततुः परमविक्रमितातिवेपस्कन्धप्रवालविटपौ कृतचण्डशब्दौ ॥ १०-१०-२७ ॥
By dragging behind Him with great force the wooden mortar tied to His belly, the boy Kṛṣṇa uprooted the two trees. By the great strength of the Supreme Person, the two trees, with their trunks, leaves and branches, trembled severely and fell to the ground with a great crash. ॥ 10-10-27 ॥
english translation
अपने पेट से बँधी ओखली को बलपूर्वक अपने पीछे घसीटते हुए बालक कृष्ण ने दोनों वृक्षों को उखाड़ दिया। परम पुरुष की महान् शक्ति से दोनों वृक्ष अपने तनों, पत्तों तथा टहनियों समेत बुरी तरह से हिले और तड़तड़ाते हुए भूमि पर गिर पड़े। ॥ १०-१०-२७ ॥
hindi translation
तत्र श्रिया परमया ककुभः स्फुरन्तौ सिद्धावुपेत्य कुजयोरिव जात वेदाः कृष्णं प्रणम्य शिरसाखिललोकनाथं द्धाञ्जली विरजसाविदमूचतुः स्म ॥ १०-१०-२८ ॥
Thereafter, in that very place where the two arjuna trees had fallen, two great, perfect personalities, who appeared like fire personified, came out of the two trees. The effulgence of their beauty illuminating all directions, with bowed heads they offered obeisances to Kṛṣṇa, and with hands folded they spoke the following words. ॥ 10-10-28 ॥
english translation
तत्पश्चात् जिस स्थान पर दोनों अर्जुन वृक्ष गिरे थे वहीं पर दोनों वृक्षों से दो महान् सिद्ध पुरुष, जो साक्षात् अग्नि जैसे लग रहे थे, बाहर निकल आये। उनके सौन्दर्य का तेज चारों ओर प्रकाशित हो रहा था। उन्होंने नतमस्तक होकर कृष्ण को नमस्कार किया और हाथ जोड़ कर निम्नलिखित शब्द कहे। ॥ १०-१०-२८ ॥
hindi translation
कृष्ण कृष्ण महायोगिंस्त्वमाद्यः पुरुषः परः । व्यक्ताव्यक्तमिदं विश्वं रूपं ते ब्राह्मणा विदुः ॥ १०-१०-२९ ॥
O Lord Kṛṣṇa, Lord Kṛṣṇa, Your opulent mysticism is inconceivable. You are the supreme, original person, the cause of all causes, immediate and remote, and You are beyond this material creation. Learned brāhmaṇas know [on the basis of the Vedic statement sarvaṁ khalv idaṁ brahma] that You are everything and that this cosmic manifestation, in its gross and subtle aspects, is Your form. ॥ 10-10-29 ॥
english translation
हे कृष्ण, हे कृष्ण, आपकी योगशक्ति अचिन्त्य है। आप सर्वोच्च आदि-पुरुष हैं, आप समस्त कारणों के कारण हैं, आप पास रह कर भी दूर हैं और इस भौतिक सृष्टि से परे हैं। विद्वान ब्राह्मण जानते हैं (सर्वं खल्विदं ब्रह्म—इस वैदिक कथन के आधार पर) कि आप सर्वेसर्वा हैं और यह विराट विश्व अपने स्थूल तथा सूक्ष्म रूपों में आपका ही स्वरूप है। ॥ १०-१०-२९ ॥
hindi translation
त्वमेकः सर्वभूतानां देहास्वात्मेन्द्रियेश्वरः । त्वमेव कालो भगवान् विष्णुरव्यय ईश्वरः ॥ १०-१०-३० ॥
You are the Supreme Personality of Godhead, the controller of everything. The body, life, ego and senses of every living entity are Your own self. You are the Supreme Person, Viṣṇu, the imperishable controller. ॥ 10-10-30 ॥
english translation
आप हर वस्तु के नियन्ता भगवान् हैं। आप ही हर जीव का शरीर, प्राण, अहंकार तथा इन्द्रियाँ हैं। आप परम पुरुष, अक्षय नियन्ता विष्णु हैं। ॥ १०-१०-३० ॥
hindi translation