Srimad Bhagavatam
Progress:10.1%
राजोवाच कथ्यतां भगवन्नेतत्तयोः शापस्य कारणम् । यत्तद्विगर्हितं कर्म येन वा देवर्षेस्तमः ॥ १०-१०-१ ॥
King Parīkṣit inquired from Śukadeva Gosvāmī: O great and powerful saint, what was the cause of Nalakūvara’s and Maṇigrīva’s having been cursed by Nārada Muni? What did they do that was so abominable that even Nārada, the great sage, became angry at them? Kindly describe this to me. ॥ 10-10-1 ॥
english translation
राजा परीक्षित ने शुकदेव गोस्वामी से पूछा: हे महान् एवं शक्तिशाली सन्त, नारदमुनि द्वारा नलकूवर तथा मणिग्रीव को शाप दिये जाने का क्या कारण था? उन्होंने ऐसा कौन-सा निन्दनीय कार्य किया कि देवर्षि नारद तक उन पर क्रुद्ध हो उठे? कृपया मुझे कह सुनायें। ॥ १०-१०-१ ॥
hindi translation
rAjovAca kathyatAM bhagavannetattayoH zApasya kAraNam । yattadvigarhitaM karma yena vA devarSestamaH ॥ 10-10-1 ॥
hk transliteration by Sanscriptश्रीशुक उवाच रुद्रस्यानुचरौ भूत्वा सुदृप्तौ धनदात्मजौ । कैलासोपवने रम्ये मन्दाकिन्यां मदोत्कटौ ॥ १०-१०-२ ॥
Śukadeva Gosvāmī said: O King Parīkṣit, because the two sons of Kuvera had been elevated to the association of Lord Śiva, of which they were very much proud, they were allowed to wander in a garden attached to Kailāsa Hill, on the bank of the Mandākinī River. ॥ 10-10-2 ॥
english translation
शुकदेव गोस्वामी ने कहा : हे राजा परीक्षित, चूँकि कुवेर के दोनों पुत्रों को भगवान् शिवजी के पार्षद होने का गौरव प्राप्त था, फलत: वे अत्यधिक गर्वित हो उठे थे। उन्हें मन्दाकिनी नदी के तट पर कैलाश पर्वत से सटे हुए बाग में विचरण करने की अनुमति प्राप्त थी। ॥ १०-१०-२ ॥
hindi translation
zrIzuka uvAca rudrasyAnucarau bhUtvA sudRptau dhanadAtmajau । kailAsopavane ramye mandAkinyAM madotkaTau ॥ 10-10-2 ॥
hk transliteration by Sanscriptवारुणीं मदिरां पीत्वा मदाघूर्णितलोचनौ । स्त्रीजनैरनुगायद्भिश्चेरतुः पुष्पिते वने ॥ १०-१०-३ ॥
Taking advantage of this, they used to drink a kind of liquor called Vāruṇī. Accompanied by women singing after them, they would wander in that garden of flowers, their eyes always rolling in intoxication. ॥ 10-10-3 ॥
english translation
इसका लाभ उठाकर वे दोनों वारुणी नाम की मदिरा पिया करते थे। वे अपने साथ गायन करती स्त्रियों को लेकर उस फूलों के बाग में घूमा करते थे। उनकी आँखें नशे से सदैव घूमती रहती थीं। ॥ १०-१०-३ ॥
hindi translation
vAruNIM madirAM pItvA madAghUrNitalocanau । strIjanairanugAyadbhizceratuH puSpite vane ॥ 10-10-3 ॥
hk transliteration by Sanscriptअन्तः प्रविश्य गङ्गायामम्भोजवनराजिनि । चिक्रीडतुर्युवतिभिर्गजाविव करेणुभिः ॥ १०-१०-४ ॥
Within the waters of the Mandākinī Ganges, which were crowded with gardens of lotus flowers, the two sons of Kuvera would enjoy young girls, just like two male elephants enjoying in the water with female elephants. ॥ 10-10-4 ॥
english translation
कमल के फूलों के उद्यानों से आवृत मन्दाकिनी गंगा के जल के भीतर कुवेर के ये दोनों पुत्र युवतियों के साथ उसी तरह क्रीड़ा करते थे जिस तरह पानी के भीतर दो हाथी हथिनियों के साथ क्रीड़ा करते हैं। ॥ १०-१०-४ ॥
hindi translation
antaH pravizya gaGgAyAmambhojavanarAjini । cikrIDaturyuvatibhirgajAviva kareNubhiH ॥ 10-10-4 ॥
hk transliteration by Sanscriptयदृच्छया च देवर्षिर्भगवांस्तत्र कौरव । अपश्यन्नारदो देवौ क्षीबाणौ समबुध्यत ॥ १०-१०-५ ॥
O Mahārāja Parīkṣit, by some auspicious opportunity for the two boys, the great saint Devarṣi Nārada once appeared there by chance. Seeing them intoxicated, with rolling eyes, he could understand their situation. ॥ 10-10-5 ॥
english translation
हे महाराज परीक्षित, उन दोनों बालकों के सौभाग्य से एक बार देवर्षि नारद संयोगवश वहाँ प्रकट हो गये। उन्हें नशे में उन्मत्त तथा आँखें घुमाते हुए देख कर नारद उनकी दशा समझ गये। ॥ १०-१०-५ ॥
hindi translation
yadRcchayA ca devarSirbhagavAMstatra kaurava । apazyannArado devau kSIbANau samabudhyata ॥ 10-10-5 ॥
hk transliteration by Sanscript