Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:10.9%

x

त्वं महान् प्रकृतिः सूक्ष्मा रजःसत्त्वतमोमयी । त्वमेव पुरुषोऽध्यक्षः सर्वक्षेत्रविकारवित् ॥ १०-१०-३१ ॥

You are the time factor, the immediate cause, and You are material nature, consisting of the three modes passion, goodness and ignorance. You are the original cause of this material manifestation. You are the Supersoul, and therefore You know everything within the core of the heart of every living entity. ॥ 10-10-31 ॥

english translation

आप काल, तात्कालिक कारण और तीन गुणों—सतो, रजो तथा तमो गुणों—वाली भौतिक प्रकृति हैं। आप इस भौतिक जगत के आदि कारण हैं। आप परमात्मा हैं। अतएव आप हर एक जीव के हृदय की बात को जानने वाले हैं। ॥ १०-१०-३१ ॥

hindi translation

गृह्यमाणैस्त्वमग्राह्यो विकारैः प्राकृतैर्गुणैः । को न्विहार्हति विज्ञातुं प्राक्सिद्धं गुणसंवृतः ॥ १०-१०-३२ ॥

O Lord, You exist before the creation. Therefore, who, trapped by a body of material qualities in this material world, can understand You? ॥ 10-10-32 ॥

english translation

हे प्रभु, आप सृष्टि के पूर्व से विद्यमान हैं। अत: इस जगत में भौतिक गुणों वाले शरीर में बन्दी रहने वाला ऐसा कौन है, जो आपको समझ सके? ॥ १०-१०-३२ ॥

hindi translation

तस्मै तुभ्यं भगवते वासुदेवाय वेधसे । आत्मद्योतगुणैश्छन्नमहिम्ने ब्रह्मणे नमः ॥ १०-१०-३३ ॥

O Lord, whose glories are covered by Your own energy, You are the Supreme Personality of Godhead. You are Saṅkarṣaṇa, the origin of creation, and You are Vāsudeva, the origin of the caturvyūha. Because You are everything and are therefore the Supreme Brahman, we simply offer our respectful obeisances unto You. ॥ 10-10-33 ॥

english translation

अपनी ही शक्ति से आच्छादित महिमा वाले हे प्रभु, आप भगवान् हैं। आप सृष्टि के उद्गम, संकर्षण, हैं और चतुर्व्यूह के उद्गम, वासुदेव, हैं। आप सर्वस्व होने से परब्रह्म हैं अतएव हम आपको सादर नमस्कार करते हैं। ॥ १०-१०-३३ ॥

hindi translation

यस्यावतारा ज्ञायन्ते शरीरेष्वशरीरिणः । तैस्तैरतुल्यातिशयैर्वीर्यैर्देहिष्वसङ्गतैः ॥ १०-१०-३४ ॥

Appearing in bodies like those of an ordinary fish, tortoise and hog, You exhibit activities impossible for such creatures to perform — extraordinary, incomparable, transcendental activities of unlimited power and strength. ॥ 10-10-34 ॥

english translation

आप मत्स्य, कूर्म, वराह जैसे शरीरों में प्रकट होकर ऐसे प्राणियों द्वारा सम्पन्न न हो सकने वाले कार्यकलाप—असामान्य, अतुलनीय, असीम शक्ति वाले दिव्य कार्य—प्रदर्शित करते हैं। ॥ १०-१०-३४ ॥

hindi translation

स भवान् सर्वलोकस्य भवाय विभवाय च । अवतीर्णोंऽशभागेन साम्प्रतं पतिराशिषाम् ॥ १०-१०-३५ ॥

These bodies of Yours, therefore, are not made of material elements, but are incarnations of Your Supreme Personality. You are the same Supreme Personality of Godhead, who have now appeared, with full potency, for the benefit of all living entities within this material world. ॥ 10-10-35 ॥

english translation

अतएव आपके ये शरीर भौतिक तत्त्वों से नहीं बने होते अपितु आपके अवतार होते हैं। आप वही भगवान् हैं, जो अब अपनी पूर्ण शक्ति के साथ इस जगत के सारे जीवों के लाभ के लिए प्रकट हुए हैं। ॥ १०-१०-३५ ॥

hindi translation