Progress:80.1%
यजन्ति यज्ञक्रतुभिर्यमादृता भवन्त आम्नायविधानकोविदाः । स एव विष्णुर्वरदोऽस्तु वा परो दास्याम्यमुष्मै क्षितिमीप्सितां मुने ॥ ८-२०-११ ॥
O great sage, great saintly persons like you, being completely aware of the Vedic principles for performing ritualistic ceremonies and yajñas, worship Lord Viṣṇu in all circumstances. Therefore, whether that same Lord Viṣṇu has come here to give me all benedictions or to punish me as an enemy, I must carry out His order and give Him the requested tract of land without hesitation. ॥ 8-20-11 ॥
english translation
हे महामुनि! आप जैसे सन्त महापुरुष जो कर्मकाण्ड तथा यज्ञ सम्पन्न करने के वैदिक सिद्धान्तों से पूर्णतया ज्ञात हैं सभी परिस्थितियों में भगवान् विष्णु की आराधना करते हैं। अतएव वही भगवान् विष्णु यहाँ चाहे मुझे वरदान देने के लिए आये हों या शत्रु के रूप में मुझे दण्ड देने आये हों, मेरा कर्तव्य है कि मैं उनके आदेश का पालन करूँ और बिना हिचक के उनके द्वारा माँगी गई भूमि उन्हें दूँ। ॥ ८-२०-११ ॥
hindi translation
यद्यप्यसावधर्मेण मां बध्नीयादनागसम् । तथाप्येनं न हिंसिष्ये भीतं ब्रह्मतनुं रिपुम् ॥ ८-२०-१२ ॥
Although He is Viṣṇu Himself, out of fear He has covered Himself in the form of a brāhmaṇa to come to me begging. Under the circumstances, because He has assumed the form of a brāhmaṇa, even if He irreligiously arrests me or even kills me, I shall not retaliate, although He is my enemy. ॥ 8-20-12 ॥
english translation
यद्यपि वे साक्षात् विष्णु हैं, किन्तु भयवश उन्होंने मेरे पास भिक्षा माँगने आने के लिए ब्राह्मण का वेश धारण कर रखा है। ऐसी परिस्थिति में जब उन्होंने ब्राह्मण रूप धारण कर रखा है, तो वे चाहे अधर्म द्वारा मुझे बन्दी बनाते हैं या मेरा वध भी कर देते हैं तब भी मैं उनसे बदला नहीं लूँगा यद्यपि वे मेरे शत्रु हैं। ॥ ८-२०-१२ ॥
hindi translation
एष वा उत्तमश्लोको न जिहासति यद्यशः । हत्वा मैनां हरेद्युद्धे शयीत निहतो मया ॥ ८-२०-१३ ॥
If this brāhmaṇa really is Lord Viṣṇu, who is worshiped by Vedic hymns, He would never give up His widespread reputation; either He would lie down having been killed by me, or He would kill me in a fight. ॥ 8-20-13 ॥
english translation
यदि यह ब्राह्मण वास्तव में भगवान् विष्णु है, जिसकी पूजा वैदिक स्तुतियों द्वारा की जाती है, तो वह अपने सर्वव्यापक यश को कभी नहीं छोड़ेगा; वह या तो मेरे द्वारा मारा जाकर लेट जायेगा या युद्ध में मेरा वध कर देगा। ॥ ८-२०-१३ ॥
hindi translation
श्रीशुक उवाच एवमश्रद्धितं शिष्यमनादेशकरं गुरुः । शशाप दैवप्रहितः सत्यसन्धं मनस्विनम् ॥ ८-२०-१४ ॥
Śrī Śukadeva Gosvāmī continued: Thereafter, the spiritual master, Śukrācārya, being inspired by the Supreme Lord, cursed his exalted disciple Bali Mahārāja, who was so magnanimous and fixed in truthfulness that instead of respecting his spiritual master’s instructions, he wanted to disobey his order. ॥ 8-20-14 ॥
english translation
श्री शुकदेव गोस्वामी ने आगे कहा : तत्पश्चात् भगवान् से प्रेरित होकर गुरु शुक्राचार्य ने अपने उच्च शिष्य बलि महाराज को शाप दे दिया जो इतने उदार एवं सत्यनिष्ठ थे कि अपने गुरु के आदेशों को मानने की बजाये उनकी आज्ञा का उल्लघंन करना चाह रहे थे। ॥ ८-२०-१४ ॥
hindi translation
दृढं पण्डितमान्यज्ञः स्तब्धोऽस्यस्मदुपेक्षया । मच्छासनातिगो यस्त्वमचिराद्भ्रश्यसे श्रियः ॥ ८-२०-१५ ॥
Although you have no knowledge, you have become a so-called learned person, and therefore you dare be so impudent as to disobey my order. Because of disobeying me, you shall very soon be bereft of all your opulence. ॥ 8-20-15 ॥
english translation
यद्यपि तुम्हें कोई ज्ञान नहीं है फिर भी तुम तथाकथित विद्वान पुरुष बन गये हो; और इतने धृष्ट होकर तुम मेरे आदेश का उल्लंघन करने का दुस्साहस कर रहे हो। मेरी आज्ञा का उल्लंघन करने के कारण तुम शीघ्र ही सारे ऐश्वर्य से विहीन हो जाओगे। ॥ ८-२०-१५ ॥
hindi translation