Progress:50.1%
सा तमायान्तमालोक्य विवस्त्रा व्रीडिता भृशम् । निलीयमाना वृक्षेषु हसन्ती नान्वतिष्ठत ॥ ८-१२-२६ ॥
The beautiful woman was already naked, and when She saw Lord Śiva coming toward Her, She became extremely bashful. Thus She kept smiling, but She hid Herself among the trees and did not stand in one place. ॥ 8-12-26 ॥
english translation
वह सुन्दरी पहले ही नंगी हो चुकी थी और जब उसने देखा कि शिवजी उसकी ओर चले आ रहे हैं, तो वह अत्यन्त लज्जित हुई। इस तरह वह हँसती रही, किन्तु उसने अपने आपको वृक्षों के बीच छिपा लिया। वह किसी एक स्थान पर खड़ी नहीं रही। ॥ ८-१२-२६ ॥
hindi translation
तामन्वगच्छद्भगवान् भवः प्रमुषितेन्द्रियः । कामस्य च वशं नीतः करेणुमिव यूथपः ॥ ८-१२-२७ ॥
His senses being agitated, Lord Śiva, victimized by lusty desires, began to follow Her, just as a lusty elephant follows a she-elephant. ॥ 8-12-27 ॥
english translation
शिवजी की इन्द्रियाँ विचलित थीं और वे कामवासनाओं के वशीभूत होकर उसका पीछा करने लगे जिस तरह कोई कामी हाथी हथिनी का पीछा करता है। ॥ ८-१२-२७ ॥
hindi translation
सोऽनुव्रज्यातिवेगेन गृहीत्वानिच्छतीं स्त्रियम् । केशबन्ध उपानीय बाहुभ्यां परिषस्वजे ॥ ८-१२-२८ ॥
After following Her with great speed, Lord Śiva caught Her by the braid of Her hair and dragged Her near him. Although She was unwilling, he embraced Her with his arms. ॥ 8-12-28 ॥
english translation
तेजी से उसका पीछा करते हुए शिवजी ने उसके बालों का जूड़ा पकड़ लिया और उसे अपने पास खींच लिया। फिर उसके न चाहने पर भी उन्होंने अपनी भुजाओं में भरकर उसका आलिङ्गन कर लिया। ॥ ८-१२-२८ ॥
hindi translation
सोपगूढा भगवता करिणा करिणी यथा । इतस्ततः प्रसर्पन्ती विप्रकीर्णशिरोरुहा ॥ ८-१२-२९ ॥
Being embraced by Lord Śiva like a female elephant embraced by a male, the woman, whose hair was scattered, swirled like a snake. ॥ 8-12-29 ॥
english translation
जिस तरह हाथी हथिनी का आलिंगन करता है उसी तरह वह स्त्री, जिसके बाल बिखरे थे, ॥ ८-१२-२९ ॥
hindi translation
आत्मानं मोचयित्वाङ्ग सुरर्षभभुजान्तरात् । प्राद्रवत्सा पृथुश्रोणी माया देवविनिर्मिता ॥ ८-१२-३० ॥
O King, this woman, who had large, high hips, was a woman of yoga-māyā presented by the Supreme Personality of Godhead. She released Herself somehow or other from the fond embrace of Lord Śiva’s arms and ran away. ॥ 8-12-30 ॥
english translation
शिवजी द्वारा आलिंगित होकर साँप की तरह सरकने लगी। हे राजा, यह बड़े और ऊँचे नितम्बों वाली स्त्री भगवान् द्वारा प्रस्तुत की गई योगमाया थी। उसने अपने को जिस-तिस भाँति शिवजी के आलिंगन से छुड़ाया और वह भाग गई। ॥ ८-१२-३० ॥
hindi translation