Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:37.2%

x

शिवाभिराखुभिः केचित्कृकलासैः शशैर्नरैः । बस्तैरेके कृष्णसारैर्हंसैरन्ये च सूकरैः ॥ ८-१०-११ ॥

Others fought on the backs of jackals, rats, lizards, rabbits, human beings, goats, black deer, swans and boars. ॥ 8-10-11 ॥

english translation

अन्य लोगों ने सियारों, चूहों, छिपकलियों, खरहों, मनुष्यों, बकरों, काले हिरनों, हंसों तथा सुअरों की पीठ कर बैठकर युद्ध किया। ॥ ८-१०-११ ॥

hindi translation

अन्ये जलस्थलखगैः सत्त्वैर्विकृतविग्रहैः । सेनयोरुभयो राजन् विविशुस्तेऽग्रतोऽग्रतः ॥ ८-१०-१२ ॥

In this way, mounted on animals of the water, land and sky, including animals with deformed bodies, both armies faced each other and went forward. ॥ 8-10-12 ॥

english translation

इस प्रकार जल, स्थल तथा आकाश के पशुओं की पीठ पर, जिनमें विकृत शरीर वाले पशु भी थे, बैठी दोनों सेनाएँ आमने-सामने होकर आगे बढ़ रही थीं। ॥ ८-१०-१२ ॥

hindi translation

चित्रध्वजपटै राजन्नातपत्रैः सितामलैः । महाधनैर्वज्रदण्डैर्व्यजनैर्बार्हचामरैः ॥ ८-१०-१३ ॥

O King, O descendant of Mahārāja Pāṇḍu, the soldiers of both the demigods and demons were decorated by canopies, colorful flags, and umbrellas with handles made of valuable jewels and pearls. They were further decorated by fans made of peacock feathers ॥ 8-10-13 ॥

english translation

हे राजा! हे महाराज पाण्डु के वंशज! देवता तथा असुर दोनों ही के सैनिक चँदोवा, रंगबिरंगी झंडियों तथा बहुमूल्य रत्नों एवं मोतियों से बनी मूठ वाले छातों से अलंकृत थे। वे मोरपंख से बने तथा अन्य पंखों से सुशोभित थे। ॥ ८-१०-१३ ॥

hindi translation

वातोद्धूतोत्तरोष्णीषैरर्चिर्भिर्वर्मभूषणैः । स्फुरद्भिर्विशदैः शस्त्रैः सुतरां सूर्यरश्मिभिः ॥ ८-१०-१४ ॥

And by other fans also. The soldiers, their upper and lower garments waving in the breeze, naturally looked very beautiful, and in the light of the glittering sunshine their shields, ornaments and sharp, clean weapons appeared dazzling ॥ 8-10-14 ॥

english translation

ऊपरी तथा अधोवस्त्रों के वायु में लहराने के कारण सैनिक अत्यन्त सुन्दर लग रहे थे और चमचमाती धूप में उनकी ढालें, उनके गहने तथा तीक्ष्ण स्वच्छ हथियार आँखों को चौंधिया रहे थे। ॥ ८-१०-१४ ॥

hindi translation

देवदानववीराणां ध्वजिन्यौ पाण्डुनन्दन । रेजतुर्वीरमालाभिर्यादसामिव सागरौ ॥ ८-१०-१५ ॥

Thus the ranks of soldiers seemed like two oceans with bands of aquatics. ॥ 8-10-15 ॥

english translation

इस तरह सैनिकों की टोलियाँ जलचरों के दलों से युक्त दो सागरों के समान प्रतीत हो रही थीं। ॥ ८-१०-१५ ॥

hindi translation