Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:76.5%

x

यत्तत्सत्त्वगुणं स्वच्छं शान्तं भगवतः पदम् । यदाहुर्वासुदेवाख्यं चित्तं तन्महदात्मकम् ॥ ३-२६-२१ ॥

The mode of goodness, which is the clear, sober status of understanding the Personality of Godhead and which is generally called vāsudeva, or consciousness, becomes manifest in the mahat-tattva. ॥ 3-26-21 ॥

english translation

सतोगुण, जो भगवान् के ज्ञान की स्वच्छ, सौम्य अवस्था है और जो सामान्यत: वासुदेव या चेतना कहलाता है, महत् तत्त्व में प्रकट होता है। ॥ ३-२६-२१ ॥

hindi translation

स्वच्छत्वमविकारित्वं शान्तत्वमिति चेतसः । वृत्तिभिर्लक्षणं प्रोक्तं यथापां प्रकृतिः परा ॥ ३-२६-२२ ॥

After the manifestation of the mahat-tattva, these features appear simultaneously. As water in its natural state, before coming in contact with earth, is clear, sweet and unruffled, so the characteristic traits of pure consciousness are complete serenity, clarity, and freedom from distraction. ॥ 3-26-22 ॥

english translation

महत्-तत्त्व के प्रकट होने के बाद ये वृत्तियाँ एकसाथ प्रकट होती हैं। जिस प्रकार जल पृथ्वी के संसर्ग में आने के पूर्व अपनी स्वाभाविक अवस्था में स्वच्छ, मीठा तथा शान्त रहता है उसी तरह विशुद्ध चेतना के विशिष्ट लक्षण शान्तत्व, स्वच्छत्व तथा अविकारित्व हैं। ॥ ३-२६-२२ ॥

hindi translation

महत्तत्त्वाद्विकुर्वाणाद्भगवद्वीर्यसम्भवात् । क्रियाशक्तिरहङ्कारस्त्रिविधः समपद्यत ॥ ३-२६-२३ ॥

The material ego springs up from the mahat-tattva, which evolved from the Lord’s own energy. The material ego is endowed predominantly with active power of three kinds: ॥ 3-26-23 ॥

english translation

महत् तत्त्व से अहंकार उत्पन्न होता है, जो भगवान् की निजी शक्ति से उद्भूत है। अहंकार में मुख्य रूप से तीन प्रकार की क्रियाशक्तियाँ होती हैं— ॥ ३-२६-२३ ॥

hindi translation

वैकारिकस्तैजसश्च तामसश्च यतो भवः । मनसश्चेन्द्रियाणां च भूतानां महतामपि ॥ ३-२६-२४ ॥

good, passionate and ignorant. It is from these three types of material ego that the mind, the senses of perception, the organs of action, and the gross elements evolve. ॥ 3-26-24 ॥

english translation

—सत्त्व, रज तथा तम। इन्हीं तीन प्रकार के अहंकार से मन, ज्ञानेन्द्रियाँ, कर्मेन्द्रियाँ तथा स्थूल तत्त्व उत्पन्न हुए। ॥ ३-२६-२४ ॥

hindi translation

सहस्रशिरसं साक्षाद्यमनन्तं प्रचक्षते । सङ्कर्षणाख्यं पुरुषं भूतेन्द्रियमनोमयम् ॥ ३-२६-२५ ॥

The threefold ahaṅkāra, the source of the gross elements, the senses and the mind, is identical with them because it is their cause. It is known by the name of Saṅkarṣaṇa, who is directly Lord Ananta with a thousand heads. ॥ 3-26-25 ॥

english translation

स्थूल तत्त्वों का स्रोत, इन्द्रियाँ तथा मन—ये ही तीन प्रकार के अहंकार उनसे अमिन्त हैं, क्योंकि अहंकार ही उनका कारण है। यह संकर्षण के नाम से जाना जाता है, जो कि एक हजार शिरों वाले साक्षात् भगवान् अनन्त हैं। ॥ ३-२६-२५ ॥

hindi translation