Progress:25.0%
विदुर उवाच अन्तर्हिते भगवति ब्रह्मा लोकपितामहः । प्रजाः ससर्ज कतिधा दैहिकीर्मानसीर्विभुः ॥ ३-१०-१ ॥
Śrī Vidura said: O great sage, please let me know how Brahmā, the grandfather of the planetary inhabitants, created the bodies of the living entities from his own body and mind after the disappearance of the Supreme Personality of Godhead. ॥ 3-10-1 ॥
english translation
श्री विदुर ने कहा : हे महर्षि, कृपया मुझे बतायें कि लोकवासियों के पितामह ब्रह्मा ने अन्तर्धान हो जाने पर किस तरह से अपने शरीर तथा मन से जीवों के शरीरों को उत्पन्न किया? ॥ ३-१०-१ ॥
hindi translation
ये च मे भगवन् पृष्टास्त्वय्यर्था बहुवित्तम । तान् वदस्वानुपूर्व्येण छिन्धि नः सर्वसंशयान् ॥ ३-१०-२ ॥
O greatly learned one, kindly eradicate all my doubts, and let me know of all that I have inquired from you from the beginning to the end. ॥ 3-10-2 ॥
english translation
हे महान् विद्वान, कृपा करके मेरे सारे संशयों का निवारण करें और मैंने आपसे जो कुछ जिज्ञासा की है उसे आदि से अन्त तक मुझे बताएँ। ॥ ३-१०-२ ॥
hindi translation
सूत उवाच एवं सञ्चोदितस्तेन क्षत्त्रा कौषारवो मुनिः । प्रीतः प्रत्याह तान् प्रश्नान् हृदिस्थानथ भार्गव ॥ ३-१०-३ ॥
Sūta Gosvāmī said: O son of Bhṛgu, the great sage Maitreya Muni, thus hearing from Vidura, felt very much enlivened. Everything was in his heart, and thus he began to reply to the questions one after another. ॥ 3-10-3 ॥
english translation
सूत गोस्वामी ने कहा : हे भृगुपुत्र, महर्षि मैत्रेय मुनि विदुर से इस तरह सुनकर अत्यधिक प्रोत्साहित हुए। हर वस्तु उनके हृदय में थी, अत: वे प्रश्नों का एक एक करके उत्तर देने लगे। ॥ ३-१०-३ ॥
hindi translation
मैत्रेय उवाच विरिञ्चोऽपि तथा चक्रे दिव्यं वर्षशतं तपः । आत्मन्यात्मानमावेश्य यदाह भगवानजः ॥ ३-१०-४ ॥
The greatly learned sage Maitreya said: O Vidura, Brahmā thus engaged himself in penances for one hundred celestial years, as advised by the Personality of Godhead, and applied himself in devotional service to the Lord. ॥ 3-10-4 ॥
english translation
परम विद्वान मैत्रेय मुनि ने कहा : हे विदुर, इस तरह भगवान् द्वारा दी गई सलाह के अनुसार ब्रह्मा ने एक सौ दिव्य वर्षों तक अपने को तपस्या में संलग्न रखा और अपने को भगवान् की भक्ति में लगाये रखा। ॥ ३-१०-४ ॥
hindi translation
तद्विलोक्याब्जसम्भूतो वायुना यदधिष्ठितः । पद्ममम्भश्च तत्कालकृतवीर्येण कम्पितम् ॥ ३-१०-५ ॥
Thereafter Brahmā saw that both the lotus on which he was situated and the water on which the lotus was growing were trembling due to a strong, violent wind. ॥ 3-10-5 ॥
english translation
तत्पश्चात् ब्रह्मा ने देखा कि वह कमल जिस पर वे स्थित थे तथा वह जल जिसमें कमल उगा था प्रबल प्रचण्ड वायु के कारण काँप रहे हैं। ॥ ३-१०-५ ॥
hindi translation