Progress:88.6%
कपिल उवाच तस्यैतस्य जनो नूनं नायं वेदोरुविक्रमम् । काल्यमानोऽपि बलिनो वायोरिव घनावलिः ॥ ३-३०-१ ॥
The Personality of Godhead said: As a mass of clouds does not know the powerful influence of the wind, a person engaged in material consciousness does not know the powerful strength of the time factor, by which he is being carried. ॥ 3-30-1 ॥
english translation
भगवान् ने कहा : जिस प्रकार बादलों का समूह वायु के शक्तिशाली प्रभाव से परिचित नहीं रहता उसी प्रकार भौतिक चेतना में संलग्न व्यक्ति काल की उस महान् शक्ति से परिचित नहीं रहता, जिसके द्वारा उसे ले जाया जा रहा है। ॥ ३-३०-१ ॥
hindi translation
यं यमर्थमुपादत्ते दुःखेन सुखहेतवे । तं तं धुनोति भगवान् पुमान् शोचति यत्कृते ॥ ३-३०-२ ॥
Whatever is produced by the materialist with great pain and labor for so-called happiness, the Supreme Personality, as the time factor, destroys, and for this reason the conditioned soul laments. ॥ 3-30-2 ॥
english translation
तथाकथित सुख के लिए भौतिकतावादी द्वारा जो-जो वस्तुएँ अत्यन्त कष्ट तथा परिश्रम से अर्जित की जाती हैं उन-उन को कालरूप परम पुरुष नष्ट कर देता है और इसके कारण बद्धजीव उन के लिए शोक करता है। ॥ ३-३०-२ ॥
hindi translation
यदध्रुवस्य देहस्य सानुबन्धस्य दुर्मतिः । ध्रुवाणि मन्यते मोहाद्गृहक्षेत्रवसूनि च ॥ ३-३०-३ ॥
The misguided materialist does not know that his very body is impermanent and that the attractions of home, land and wealth, which are in relationship to that body, are also temporary. Out of ignorance only, he thinks that everything is permanent. ॥ 3-30-3 ॥
english translation
विभ्रमित भौतिकतावादी व्यक्ति यह नहीं जानता कि उसका अपना यह शरीर अस्थायी है और घर, जमीन तथा सम्पत्ति जो इस शरीर से सम्बन्धित हैं, ये सारे आकर्षण भी क्षणिक हैं। वह अपने अज्ञान के कारण ही हर वस्तु को स्थायी मानता है। ॥ ३-३०-३ ॥
hindi translation
जन्तुर्वै भव एतस्मिन् यां यां योनिमनुव्रजेत् । तस्यां तस्यां स लभते निर्वृतिं न विरज्यते ॥ ३-३०-४ ॥
The living entity, in whatever species of life he appears, finds a particular type of satisfaction in that species, and he is never averse to being situated in such a condition. ॥ 3-30-4 ॥
english translation
जीव जिस योनि में भी प्रकट होता है, उसको उसी योनि में एक विशेष सन्तोष प्राप्त होता है और वह उस अवस्था में रहने से कभी विमुख नहीं होता। ॥ ३-३०-४ ॥
hindi translation
नरकस्थोऽपि देहं वै न पुमांस्त्यक्तुमिच्छति । नारक्यां निर्वृतौ सत्यां देवमायाविमोहितः ॥ ३-३०-५ ॥
The conditioned living entity is satisfied in his own particular species of life; while deluded by the covering influence of the illusory energy, he feels little inclined to cast off his body, even when in hell, for he takes delight in hellish enjoyment. ॥ 3-30-5 ॥
english translation
बद्धजीव अपनी योनि-विशेष में ही सन्तुष्ट रहता है, माया के आवरणात्मक प्रभाव से मोहग्रस्त होकर वह अपने शरीर को त्यागना नहीं चाहता, भले ही वह नरक में क्यों न हो, क्योंकि उसे नारकीय भोग में ही आनन्द मिलता है। ॥ ३-३-५ ॥
hindi translation