Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:33.9%

x

श्रीशुक उवाच निशम्य वाचं वदतो मुनेः पुण्यतमां नृप । भूयः पप्रच्छ कौरव्यो वासुदेवकथादृतः ॥ ३-१३-१ ॥

Śrī Śukadeva Gosvāmī said: O King, after hearing all these most virtuous topics from the sage Maitreya, Vidura inquired further on the topics of the Supreme Personality of Godhead, which he adored to hear. ॥ 1-13-1 ॥

english translation

श्री शुकदेव गोस्वामी ने कहा : हे राजन्, मैत्रेय मुनि से इन समस्त पुण्यतम कथाओं को सुनने के बाद विदुर ने पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् की कथाओं के विषय में और अधिक पूछताछ की, क्योंकि इनका आदरपूर्वक सुनना उन्हें पसन्द था। ॥ ३-१३-१ ॥

hindi translation

विदुर उवाच स वै स्वायम्भुवः सम्राट् प्रियः पुत्रः स्वयम्भुवः । प्रतिलभ्य प्रियां पत्नीं किं चकार ततो मुने ॥ ३-१३-२ ॥

Vidura said: O great sage, what did Svāyambhuva, the dear son of Brahmā, do after obtaining his very loving wife? ॥ 3-13-2 ॥

english translation

विदुर ने कहा : हे मुनि, ब्रह्मा के प्रिय पुत्र स्वायम्भुव ने अपनी अतीव प्रिय पत्नी को पाने के बाद क्या किया? ॥ ३-१३-२ ॥

hindi translation

चरितं तस्य राजर्षेरादिराजस्य सत्तम । ब्रूहि मे श्रद्दधानाय विष्वक्सेनाश्रयो ह्यसौ ॥ ३-१३-३ ॥

O best of the virtuous, the original king of kings [Manu] was a great devotee of the Personality of Godhead Hari, and thus it is worth hearing of his sublime character and activities. Please describe them. I am very eager to hear. ॥ 3-13-3 ॥

english translation

हे पुण्यात्मा श्रेष्ठ, राजाओं का आदि राजा (मनु) भगवान् हरि का महान् भक्त था, अतएव उसके शुद्ध चरित्र तथा कार्यकलाप सुनने योग्य हैं। कृपया उनका वर्णन करें। मैं सुनने के लिए अतीव उत्सुक हूँ। ॥ ३-१३-३ ॥

hindi translation

श्रुतस्य पुंसां सुचिरश्रमस्य नन्वञ्जसा सूरिभिरीडितोऽर्थः । यत्तद्गुणानुश्रवणं मुकुन्दपादारविन्दं हृदयेषु येषाम् ॥ ३-१३-४ ॥

Persons who hear from a spiritual master with great labor and for a long time must hear from the mouths of pure devotees about the character and activities of pure devotees. Pure devotees always think within their hearts of the lotus feet of the Personality of Godhead, who awards His devotees liberation. ॥ 3-13-4 ॥

english translation

जो लोग अत्यन्त श्रमपूर्वक तथा दीर्घकाल तक गुरु से श्रवण करते हैं उन्हें शुद्धभक्तों के चरित्र तथा कार्यकलापों के विषय में शुद्धभक्तों के मुख से ही सुनना चाहिए। शुद्ध भक्त अपने हृदयों के भीतर सदैव उन भगवान् के चरणकमलों का चिन्तन करते हैं, जो अपने भक्तों को मोक्ष प्रदान करने वाले हैं। ॥ ३-१३-४ ॥

hindi translation

श्रीशुक उवाच इति ब्रुवाणं विदुरं विनीतं सहस्रशीर्ष्णश्चरणोपधानम् । प्रहृष्टरोमा भगवत्कथायां प्रणीयमानो मुनिरभ्यचष्ट ॥ ३-१३-५ ॥

Śrī Śukadeva Gosvāmī said: The Personality of Godhead, Śrī Kṛṣṇa, was pleased to place His lotus feet on the lap of Vidura because Vidura was very meek and gentle. The sage Maitreya was very pleased with Vidura’s words, and, being influenced by his spirit, he attempted to speak. ॥ 3-13-5 ॥

english translation

श्री शुकदेव गोस्वामी ने कहा : भगवान् कृष्ण विदुर की गोद में अपना चरणकमल रख कर प्रसन्न थे, क्योंकि विदुर अत्यन्त विनीत तथा भद्र थे। मैत्रेय मुनि विदुर के शब्दों से अति प्रसन्न थे और अपनी आत्मा से प्रभावित होकर उन्होंने बोलने का प्रयास किया। ॥ ३-१३-५ ॥

hindi translation