Progress:34.3%
मैत्रेय उवाच यदा स्वभार्यया साकं जातः स्वायम्भुवो मनुः । प्राञ्जलिः प्रणतश्चेदं वेदगर्भमभाषत ॥ ३-१३-६ ॥
The sage Maitreya said to Vidura: After his appearance, Manu, the father of mankind, along with his wife, thus addressed the reservoir of Vedic wisdom, Brahmā, with obeisances and folded hands. ॥ 3-13-6 ॥
english translation
मैत्रेय मुनि ने विदुर से कहा : मानवजाति के पिता मनु अपनी पत्नी समेत अपने प्राकट्य के बाद वेदविद्या के आगार ब्रह्मा को नमस्कार करके तथा हाथ जोड़ कर इस प्रकार बोले। ॥ ३-१३-६ ॥
hindi translation
त्वमेकः सर्वभूतानां जन्मकृद्वृत्तिदः पिता । अथापि नः प्रजानां ते शुश्रूषा केन वा भवेत् ॥ ३-१३-७ ॥
You are the father of all living entities and the source of their subsistence because they are all born of you. Please order us how we may be able to render service unto you. ॥ 3-13-7 ॥
english translation
आप सारे जीवों के पिता तथा उनकी जीविका के स्रोत हैं, क्योंकि वे सभी आपसे उत्पन्न हुए हैं। कृपा करके हमें आदेश दें कि हम आपकी सेवा किस तरह कर सकते हैं। ॥ ३-१३-७ ॥
hindi translation
तद्विधेहि नमस्तुभ्यं कर्मस्वीड्यात्मशक्तिषु । यत्कृत्वेह यशो विष्वगमुत्र च भवेद्गतिः ॥ ३-१३-८ ॥
O worshipful one, please give us your direction for the execution of duty within our working capacity so that we can follow it for fame in this life and progress in the next. ॥ 3-13-8 ॥
english translation
हे आराध्य, आप हमें हमारी कार्यक्षमता के अन्तर्गत कार्य करने के लिए अपना आदेश दें जिससे हम इस जीवन में यश के लिए तथा अगले जीवन में प्रगति के लिए उसका पालन कर सकें। ॥ ३-१३-८ ॥
hindi translation
ब्रह्मोवाच प्रीतस्तुभ्यमहं तात स्वस्ति स्ताद्वां क्षितीश्वर । यन्निर्व्यलीकेन हृदा शाधि मेऽत्यात्मनार्पितम् ॥ ३-१३-९ ॥
Lord Brahmā said: My dear son, O lord of the world, I am very pleased with you, and I desire all blessings for both you and your wife. You have without reservation surrendered yourself unto me with your heart for my instructions. ॥ 3-13-9 ॥
english translation
ब्रह्माजी ने कहा, हे प्रिय पुत्र, हे जगत् के स्वामी, मैं तुम से अति प्रसन्न हूँ और तुम्हारे तथा तुम्हारी पत्नी दोनों ही के कल्याण की कामना करता हूँ। तुमने मेरे आदेशों के लिए अपने हृदय से बिना सोचे विचारे अपने आपको मेरे शरणागत कर लिया है। ॥ ३-१३-९ ॥
hindi translation
एतावत्यात्मजैर्वीर कार्या ह्यपचितिर्गुरौ । शक्त्याप्रमत्तैर्गृह्येत सादरं गतमत्सरैः ॥ ३-१३-१० ॥
O hero, your example is quite befitting a son in relationship with his father. This sort of adoration for the superior is required. One who is beyond the limit of envy and who is sane accepts the order of his father with great delight and executes it to his full capacity. ॥ 3-13-10 ॥
english translation
हे वीर, तुम्हारा उदाहरण पिता-पुत्र सम्बन्ध के सर्वथा उपयुक्त है। बड़ों की इस तरह की पूजा अपेक्षित है। जो ईर्ष्या की सीमा के परे है और विवेकी है, वह अपने पिता के आदेश को प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार करता है और अपने पूरी सामर्थ्य से उसे सम्पन्न करता है। ॥ ३-१३-१० ॥
hindi translation