Progress:24.7%
पूर्तेन तपसा यज्ञैर्दानैर्योगसमाधिना । राद्धं निःश्रेयसं पुंसां मत्प्रीतिस्तत्त्वविन्मतम् ॥ ३-९-४१ ॥
It is the opinion of expert transcendentalists that the ultimate goal of performing all traditional good works, penances, sacrifices, charities, mystic activities, trances, etc., is to invoke My satisfaction. ॥ 3-9-41 ॥
english translation
दक्ष अध्यात्मवादियों का यह मत है कि परम्परागत सत्कर्म, तपस्या, यज्ञ, दान, योग कर्म, समाधि आदि सम्पन्न करने का चरम लक्ष्य मेरी तुष्टि का आवाहन करना है। ॥ ३-९-४१ ॥
hindi translation
अहमात्माऽऽत्मनां धातः प्रेष्ठः सन् प्रेयसामपि । अतो मयि रतिं कुर्याद्देहादिर्यत्कृते प्रियः ॥ ३-९-४२ ॥
I am the Supersoul of every individual. I am the supreme director and the dearest. People are wrongly attached to the gross and subtle bodies, but they should be attached to Me only. ॥ 3-9-42 ॥
english translation
मैं प्रत्येक जीव का परमात्मा हूँ। मैं परम निदेशक तथा परम प्रिय हूँ। लोग स्थूल तथा सूक्ष्म शरीरों के प्रति झूठे ही अनुरक्त रहते हैं; उन्हें तो एकमात्र मेरे प्रति अनुरक्त होना चाहिए। ॥ ३-९-४२ ॥
hindi translation
सर्ववेदमयेनेदमात्मनाऽऽत्माऽऽत्मयोनिना । प्रजाः सृज यथा पूर्वं याश्च मय्यनुशेरते ॥ ३-९-४३ ॥
By following My instructions you can now generate the living entities as before, by dint of your complete Vedic wisdom and the body you have directly received from Me, the supreme cause of everything. ॥ 3-9-43 ॥
english translation
मेरे आदेशों का पालन करके तुम पहले की तरह अपने पूर्ण वैदिक ज्ञान से तथा सर्वकारण-के-कारण-रूप मुझसे प्राप्त अपने शरीर द्वारा जीवों को उत्पन्न कर सकते हो। ॥ ३-९-४३ ॥
hindi translation
मैत्रेय उवाच तस्मा एवं जगत्स्रष्ट्रे प्रधानपुरुषेश्वरः । व्यज्येदं स्वेन रूपेण कञ्जनाभस्तिरोदधे ॥ ३-९-४४ ॥
The sage Maitreya said: After instructing Brahmā, the creator of the universe, to expand, the primeval Lord, the Personality of Godhead in His personal form as Nārāyaṇa, disappeared. ॥ 3-9-44 ॥
english translation
मैत्रेय मुनि ने कहा : ब्रह्माण्ड के स्रष्टा ब्रह्मा को विस्तार करने का आदेश देकर आदि भगवान् अपने साकार नारायण रूप में अन्तर्धान हो गये। ॥ ३-९-४४ ॥
hindi translation