Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:5.0%

x

ततो नन्दव्रजमितः पित्रा कंसाद्विबिभ्यता । एकादशसमास्तत्र गूढार्चिः सबलोऽवसत् ॥ ३-२-२६ ॥

Thereafter, His father, being afraid of Kaṁsa, brought Him to the cow pastures of Mahārāja Nanda, and there He lived for eleven years like a covered flame with His elder brother, Baladeva. ॥ 3-2-26 ॥

english translation

तत्पश्चात् कंस से भयभीत होकर उनके पिता उन्हें नन्द महाराज के चरागाहों में ले आये जहाँ वे अपने बड़े भाई बलदेव सहित ढकी हुई अग्नि की तरह ग्यारह वर्षों तक रहे। ॥ ३-२-२६ ॥

hindi translation

परीतो वत्सपैर्वत्सांश्चारयन्व्यहरद्विभुः । यमुनोपवने कूजद्द्विजसङ्कुलिताङ्घ्रिपे ॥ ३-२-२७ ॥

In His childhood, the Almighty Lord was surrounded by cowherd boys and calves, and thus He traveled on the shore of the Yamunā river, through gardens densely covered with trees and filled with vibrations of chirping birds. ॥ 3-2-27 ॥

english translation

अपने बाल्यकाल में सर्वशक्तिमान भगवान् ग्वालबालों तथा बछड़ों से घिरे रहते थे। इस तरह वे यमुना नदी के तट पर सघन वृक्षों से आच्छादित तथा चहचहाते पक्षियों की ध्वनि से पूरित बगीचों में विहार करते थे। ॥ ३-२-२७ ॥

hindi translation

कौमारीं दर्शयंश्चेष्टां प्रेक्षणीयां व्रजौकसाम् । रुदन्निव हसन्मुग्द्धबालसिंहावलोकनः ॥ ३-२-२८ ॥

When the Lord displayed His activities just suitable for childhood, He was visible only to the residents of Vṛndāvana. Sometimes He would cry and sometimes laugh, just like a child, and while so doing He would appear like a lion cub. ॥ 3-2-28 ॥

english translation

जब भगवान् ने बालोचित कार्यों का प्रदर्शन किया, तो वे एकमात्र वृन्दावनवासियों को ही दृष्टिगोचर थे। वे शिशु की तरह कभी रोते तो कभी हँसते और ऐसा करते हुए वे सिंह के बच्चे के समान प्रतीत होते थे। ॥ ३-२-२८ ॥

hindi translation

स एव गोधनं लक्ष्म्या निकेतं सितगोवृषम् । चारयन्ननुगान्गोपान् रणद्वेणुररीरमत् ॥ ३-२-२९ ॥

While herding the very beautiful bulls, the Lord, who was the reservoir of all opulence and fortune, used to blow His flute, and thus He enlivened His faithful followers, the cowherd boys. ॥ 3-2-29 ॥

english translation

अत्यन्त सुन्दर गाय-बैलों को चराते हुए समस्त ऐश्वर्य तथा सम्पत्ति के आगार भगवान् अपनी वंशी बजाया करते। इस तरह वे अपने श्रद्धावान् अनुयायी ग्वाल-बालों को प्रफुल्लित करते थे। ॥ ३-२-२९ ॥

hindi translation

प्रयुक्तान् भोजराजेन मायिनः कामरूपिणः । लीलया व्यनुदत्तांस्तान् बालः क्रीडनकानिव ॥ ३-२-३० ॥

The great wizards who were able to assume any form were engaged by the King of Bhoja, Kaṁsa, to kill Kṛṣṇa, but in the course of His pastimes the Lord killed them as easily as a child breaks dolls. ॥ 3-2-30 ॥

english translation

भोज के राजा कंस ने कृष्ण को मारने के लिए बड़े-बड़े जादूगरों को लगा रखा था, जो कैसा भी रूप धारण कर सकते थे। किन्तु अपनी लीलाओं के दौरान भगवान् ने उन सबों को उतनी ही आसानी से मार डाला जिस तरह कोई बालक खिलौनों को तोड़ डालता है। ॥ ३-२-३० ॥

hindi translation